श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्होंने सीसीटीवी वीडियो कॉन्ट्रोवर्सी पर अपडेट दिया हैl यह वीडियो तब आया है, जब श्वेता तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया थाl इसमें अभिनव को उनके बेटे रेयांश को खींचते हुए देखा जा सकता थाl टेलीविजन कलाकार श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली अपने रिश्ते को लेकर खबरों में रहते हैंl दोनों एक-दूसरे की वीडियो शेयर कर अपना पक्ष रखते हैंl
हाल ही में श्वेता तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया थाl इसमें अभिनव कोहली उनके बेटे रेयांश को उनसे पार्क में खींचते हुए नजर आ रहे थेl इसपर अभिनव कोहली ने एक और वीडियो शेयर कर जवाब दिया थाl इसमें उस दिन की घटनाक्रम नजर आ रही थीl अब अभिनव कोहली ने शुक्रवार को एक नया वीडियो जारी कर इस मामले में अपडेट दिया हैl
अभिनव कोहली ने वीडियो के शुरू में बताया है कि कैसे लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें उनका बेटा मिला? इसपर वह प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि उन्हें लगता है कि सभी को इस बारे में पता होना चाहिएl अभिनव कोहली ने यह भी जानकारी दी कि कोर्ट में मामला चल रहा है और 3 जून को हियरिंग थीl हालांकि इस मौके पर ना तो श्वेता तिवारी का वकील या उनके परिवार से कोई व्यक्ति आयाl उन्होंने यह भी कहा कि कई डेट के बाद शायद उनका केस सोमवार को सुना जाएगाl अभिनव कोहली कहते है, 'शायद मेरे बेटे को उसके पापा से मिलने का नंबर लग जाएl'
अभिनव कोहली ने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा उनपर लिए गए एक्शन पर भी प्रतिक्रिया दीl इसके बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया कि वे उनका समर्थन कर रहे हैंl अभिनव कोहली ने आरोप लगाया है कि श्वेता तिवारी ने उनके बेटे को होटल रूम में छोड़ दिया है और वह खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका चली गई हैl इसके बाद श्वेता तिवारी ने पलटवार करते हुए अपना पक्ष रखाl उन्होंने बताया कि अभिनव कोहली उनसे उनका बेटा छीनने का प्रयास कर रहे थेl हालांकि श्वेता तिवारी ने बाद में वीडियो डिलीट कर दिया थाl
Entertainment
सीसीटीवी वीडियो विवाद पर अभिनव कोहली ने दिया हालिया अपडेट, कही ये बात
श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्होंने सीसीटीवी वीडियो कॉन्ट्रोवर्सी पर अपडेट दिया हैl यह वीडियो तब आया है, जब श्वेता तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया थाl इसमें अभिनव को उनके बेटे रेयांश को खींचते हुए देखा जा सकता थाl टेलीविजन कलाकार श्वेता
Read in your preferred language.