बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक ओर जहां आमिर सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं, तो वहीं दूसरी ओर आइरा खान अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बीच आइरा खान ने क्रिसमस के फोटोज शेयर किए। ब्वॉयफ्रेंड नुपूर के अलावा अब आइरा ने पिता आमिर खान के साथ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में आइरा खान काफी क्यूट दिख रही हैं, वहीं आमिर भी बेटी पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। आमिर और आइरा के फोटोज वायरल हो रहे हैं।
आइरा खान ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस से जुड़े कुल तीन पोस्ट शेयर किए थे। पहले पोस्ट में जहां आइरा एक दोस्त और क्रिसमस ट्री के साथ नजर आ रही थीं, तो वहीं दूसरा पोस्ट ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे के साथ का था। वहीं तीसरे पोस्ट में आइरा और आमिर नजर आ रहे थे। तस्वीरों में आमिर खान काफी डेशिंग दिख रहे हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में फैन्स उनके नए लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।
मनोरंजन
बेटी आइरा पर प्यार लुटाते दिखे आमिर खान, एक्टर का लेटेस्ट लुक हुआ रिवील
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक ओर जहां आमिर सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं, तो वहीं दूसरी ओर आइरा खान अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बीच आइरा खान ने क्रिसमस के फोटोज शेयर क
Read in your preferred language.