Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
मनोरंजन

Aaliyah Kashyap ने पिता अनुराग कश्यप को दी अपनी पहली कमाई की ट्रीट, बिल भुगतान करते हुए दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप और उनकी बेटी आलिया कश्यप आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। बहुत बार इन दोनों को साथ में देखा जाता है। हाल ही में अनुराग और आलिया कश्यप अपने एक सवाल-जवाब वाले खास सेशन की वजह से चर्चा में थे। अब एक बार फिर से बाप-बेटी की यह जोड़ी सुर्खियां बटोर रही है। आलि
Share:
Aaliyah Kashyap ने पिता अनुराग कश्यप को दी अपनी पहली कमाई की ट्रीट, बिल भुगतान करते हुए दिया ऐसा रिएक्शन
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप और उनकी बेटी आलिया कश्यप आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। बहुत बार इन दोनों को साथ में देखा जाता है। हाल ही में अनुराग और आलिया कश्यप अपने एक सवाल-जवाब वाले खास सेशन की वजह से चर्चा में थे। अब एक बार फिर से बाप-बेटी की यह जोड़ी सुर्खियां बटोर रही है।

आलिया कश्यप ने अब अपने पिता अनुराग कश्यप को अपनी पहली कमाई से ट्रीट दी है। इस बात की जानकारी अनुराग कश्यप ने खुद दी है। अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी आलिया का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उनकी बेटी उन्हें ट्रीट देती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो अनुराग कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

वीडियो में दिग्गज फिल्मकार बेटी आलिया कश्यप के साथ लंच करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में आलिया अपने कार्ड से खाने के बिल का भुगतान कर रही हैं। बिल भुगतान करते हुए अनुराग कश्यप बेटी का वीडियो बना रहे होते हैं। जिसके बाद आलिया उनकी तरफ देखती हैं और हंसते हुए कहती हैं कि आप मुझे शर्मिंदा महसूस करा रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुराग ने आलिया कश्यप के लिए खास पोस्ट भी लिखा है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'तो मेरी बेटी आलिया कश्यप मुझे एक लंबी सुबह के बाद लंच के लिए लेकर गईं। इसकी के साथ उसने अपने खुद के यूट्यूब की कमाई से बिल का भुगतान भी किया है। यह पहली बार था, तो मेरे लिए इसका रिकॉर्ड रखना मूल्यवान था।' सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप का अपने बेटी के लिए लिखा पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि 'फादर्स डे' के मौके पर आलिया कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में आलिया ने अपने पिता अनुराग से ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगुआर के साथ शादी से पहले संबंध, शराब और बिना शादी के प्रेग्नेंसी जैसे मुद्दे पर सवाल पूछे थे, जिसका अनुराग कश्यप ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया था। अनुराग कश्यप अपनी इसी खुलेपन की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए।