Tuesday, 15 September 2026 | 5:25 AM
मनोरंजन

कानूनी जंग के बीच लगेगी लॉटरी! ‘जॉली’ बनकर पहले ही दिन अक्षय-अरशद छापेंगे करोड़ों ?

19 सितंबर यानी आज जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और एडवांस बुकिंग के आखिरी आंकड़े सामने आ गए हैं. इन आंकड़ों से फिल्म की शुरुआती कमाई का अंदाजा लगाना आसान हो गया है. प्री-सेल्स के आंकड़ों के जरिए ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह कोर्टरूम कॉमेडी पहले दिन ही अच्छ
Share:
कानूनी जंग के बीच लगेगी लॉटरी! ‘जॉली’ बनकर पहले ही दिन अक्षय-अरशद छापेंगे करोड़ों ?
Read in your preferred language.

19 सितंबर यानी आज जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और एडवांस बुकिंग के आखिरी आंकड़े सामने आ गए हैं. इन आंकड़ों से फिल्म की शुरुआती कमाई का अंदाजा लगाना आसान हो गया है. प्री-सेल्स के आंकड़ों के जरिए ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह कोर्टरूम कॉमेडी पहले दिन ही अच्छी कमाई कर सकती है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी बज भी देखनें को मिल रहा है.

जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा अमृता राव और हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग को लेकर भी चर्चा का हिस्सा बनी हुई है. गुरुवार शाम तक, 3 नेशनल मल्टीप्लेक्स सीरीज (पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस) में जॉली एलएलबी 3 की बुकिंग लगभग 40,000 से 45,000 टिकटों की ओर बढ़ी. हालांकि ये आंकड़े ठीक-ठाक हैं.

पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म?

हालांकि क्रिटिक्स का कहना है कि ये एक हिट और बड़ी फ्रेंचाइजी है, उस हिसाब से ये आंकड़े कम हैं. वहीं आंकड़ों को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि जॉली एलएलबी 3 पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करेगी. यानी फिल्म ओपनिंग डे पर 10 करोड़ से 12 करोड़ तक का कलेक्शन करेगी. इसके आगे की कमाई में इजाफा होता है या नहीं, ये इसकी माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर करेगा. इस साल की “सितारे ज़मीन पर” एक अच्छा बेंचमार्क रही, जिसके लगभग 50,000 टिकट पहले ही बिक गए थे और जिसने अपने पहले दिन 10.50 करोड़ की कमाई की थी.

फिल्म की ड्यूरेशन और स्क्रीन्स

जॉली एलएलबी 3 इस प्री-सेल आंकड़े के जितना करीब पहुंचेगी, उसकी शुरुआत उतनी ही मज़बूत होने की संभावना है. जॉली एलएलबी 3 को भारत भर में लगभग 3,500 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जा रहा है और इसकी ड्यूरेशन 2 घंटे 37 मिनट है. फिल्म की सक्सेस इसके कंटेंट पर निर्भर करेगी. जॉली एलएलबी 3 पॉपुलर कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त है. सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी पहली बार एक साथ नज़र आ रहे हैं, जहां वे जॉली नाम के दो अलग-अलग वकीलों की भूमिकाएं दोहरा रहे हैं.