Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
India

महिलाओं को 30 हजार रुपये, किसानों को बोनस और फ्री बिजली, वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव के बड़े ऐलान ?

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है. यानी आज प्रचार का आखिरी दिन है. ऐसे में आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वोटरों को लुभाने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि इस बार लोग मौ
Share:
महिलाओं को 30 हजार रुपये, किसानों को बोनस और फ्री बिजली, वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव के बड़े ऐलान ?
Read in your preferred language.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है. यानी आज प्रचार का आखिरी दिन है. ऐसे में आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वोटरों को लुभाने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं.

तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि इस बार लोग मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने के मूड में हैं और महिलाओं से लेकर युवाओं तक सभी मतदाता उत्साहित हैं. तेजस्वी यादव ने बड़े-बड़े ऐलानों की झड़ी लगा दी.

खाते में 30 हजार: तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो मकर संक्रांति (14 जनवरी) के दिन महिलाओं के खाते में “माई बहन योजना” के तहत एक साल का 30 हजार रुपये डाला जाएगा. उन्होंने कहा कि यह रकम सीधे महिलाओं के खाते में जाएगी ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें.

जीविका दीदियों को परमानेंट नौकरी: इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों और अन्य काम करने वाली सभी दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उनका मानदेय 30 हजार रुपये कर दिया जाएगा.

फ्री में इंश्योरेंस: साथ ही उन्हें दो हजार रुपये प्रतिमाह और पांच लाख रुपये का बीमा कवर भी दिया जाएगा.

पुरानी पेंशन योजना: कर्मचारियों के लिए भी तेजस्वी ने कई वादे किए. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) लागू की जाएगी.

घर के पास ट्रांसफर पोस्टिंग: पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों का तबादला उनके गृह जिले से 70 किलोमीटर के अंदर ही किया जाएगा.

किसानों को बोनस: किसानों के लिए भी तेजस्वी ने राहत के कई ऐलान किए. उन्होंने कहा कि धान के MSP से 300 रुपये ज्यादा और गेहूं के MSP से 400 रुपये ज्यादा बोनस दिया जाएगा.

फ्री बिजली: किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली भी दी जाएगी. उन्होंने कहा अभी राज्य सरकार किसानों से 55 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली का पैसा लेती है, जिसे पूरी तरह खत्म करने का वादा उन्होंने किया.

पैक्स वालों को फायदा: तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार पैक्स (PACS) को माननीय का दर्जा देगी और उनके मानदेय पर विचार करेगी.