Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
Sports

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ी एक ही गेंदबाज के आगे हुए Run Out

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट चल रहा है सीरीज अभी एक एक से बराबर है. वैसे तो हमेशा ये रिकॉर्ड देखा जाता है कि एक गेंदबाज ने किस बल्लेबाज को कितनी बार आउट किया लेकिन इस सीरीज में सब कुछ अलग हो रहा है. इस सीरीज में तीन भारतीय खिलाड़ी रनआउट हुए हैं जबकि खास बात ये है कि एक ही गेंदबाज के आगे ये ती
Share:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ी एक ही गेंदबाज के आगे हुए Run Out
Read in your preferred language.

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट चल रहा है सीरीज अभी एक एक से बराबर है. वैसे तो हमेशा ये रिकॉर्ड देखा जाता है कि एक गेंदबाज ने किस बल्लेबाज को कितनी बार आउट किया लेकिन इस सीरीज में सब कुछ अलग हो रहा है. इस सीरीज में तीन भारतीय खिलाड़ी रनआउट हुए हैं जबकि खास बात ये है कि एक ही गेंदबाज के आगे ये तीनों बल्लेबाज रन आउट हुए हैं जबकि दो बार एक ही फिल्डिर है. चलिए आपको बता देते हैं कि वो कौनसा गेंदबाज है जिसके आगे टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज रन आउट हो गए.

पहला टेस्ट एडिलेड (विराट कोहली)

विराट कोहली को पहले टेस्ट पहले दिन रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था, ये पिंक बॉल टेस्ट था इस टेस्ट के बाद विराट कोहली स्वदेश लौट गए थे. दरअसल एडिलेड टेस्ट में कप्तान विराट कोहली 74 रन बना चुके थे शतक की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे. इस बीच उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन्हें एक रन लेने के लिए आवाज दी, लेकिन फिर खुद ही पीछे हट गए. विराट कोहली पलट कर अपनी क्रीज में नहीं जा पाए रन आउट हो गए. विराट कोहली को जोश हेजलवुड ने रन आउट किया था गेंदबाजी नाथन लॉयन कर रहे थे. ये टेस्ट क्रिकेट में दूसरा मौका था जब विराट कोहली रन आउट हुए थे. इससे पहले 2012 में एडीलेड में ही वह रन आउट हो गए थे. एडिलेड टेस्ट टीम इंडिया हार गई थी.