Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
खेल

साउथ अफ्रीकी टी-20 लीग में 13 भारतीय खिलाड़ी रजिस्टर्ड:पीयूष चावला का बेस प्राइस सबसे ज्यादा; 9 सितंबर को ऑक्शन ?

साउथ अफ्रीका की T20 लीग SA20 के चौथे सीजन का आगाज 26 दिसंबर से होगा और फाइनल 25 जनवरी को खेला जाएगा। इससे पहले SA20 ऑक्शन 9 सितंबर को होगा, जिसके लिए भारत के 13 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। इनमें अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला, तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ये स
Share:
साउथ अफ्रीकी टी-20 लीग में 13 भारतीय खिलाड़ी रजिस्टर्ड:पीयूष चावला का बेस प्राइस सबसे ज्यादा; 9 सितंबर को ऑक्शन ?
Read in your preferred language.

साउथ अफ्रीका की T20 लीग SA20 के चौथे सीजन का आगाज 26 दिसंबर से होगा और फाइनल 25 जनवरी को खेला जाएगा। इससे पहले SA20 ऑक्शन 9 सितंबर को होगा, जिसके लिए भारत के 13 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। इनमें अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला, तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी कुल 784 रजिस्टर खिलाड़ियों की लिस्ट का हिस्सा हैं।

BCCI के नियमों के मुताबिक केवल वही भारतीय क्रिकेटर विदेशी लीगों में खेल सकते हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL से संन्यास ले चुके हैं। यही कारण है कि इस सूची में मौजूदा भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत के अलावा जिन भारतीय खिलाड़ियों ने नाम दर्ज कराया है, उनमें महेश आहिर (गुजरात), सरुल कंवर (पंजाब), अनुरित सिंह कथूरिया (दिल्ली), निखिल जागा (राजस्थान), मोहम्मद फैध, केएस नवीन (तमिलनाडु), अंसारी मारूफ, इमरान खान (UPCA), वेंकटेश गलीपेली और अतुल यादव (UPCA) शामिल हैं।

पीयूष चावला का बेस प्राइस सबसे ज्यादा
पियूष चावला और इमरान खान को छोड़कर बाकी सभी भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2,00,000 रैंड रखा गया है। पीयूष चावला का रिजर्व प्राइस सबसे ज्यादा 10,00,000 रैंड है। वहीं, इमरान खान का बेस प्राइस 500,000 रैंड है। इस बार SA20 ऑक्शन में 84 स्लॉट्स उपलब्ध रहेंगे और सभी 6 फ्रेंचाइजी मिलकर लगभग 7.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च कर सकती हैं। यह ऑक्शन जोहानिसबर्ग में होगा।

गौरतलब है कि SA20 मैनेजमेंट ने हाल ही में घोषणा की थी कि चौथे सीजन से टीमों को एक वाइल्डकार्ड खिलाड़ी चुनने की अनुमति होगी। यह खिलाड़ी चाहे विदेशी हो या साउथ अफ्रीकी, उसकी सैलरी टीम के सैलरी कैप से बाहर गिनी जाएगी।

प्लेऑफ वेन्यू का हुआ ऐलान

SA20 के चौथे सीजन के प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू का ऐलान भी कर दिया गया है। इस बार फाइनल मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। वहीं, डरबन, सेंचुरियन और जोहानिसबर्ग में प्लेऑफ के अहम मुकाबले खेले जायेंगे। डरबन SA20 में पहली बार किसी प्लेऑफ मैच की मेजबानी करेगा। यहां 21 जनवरी को क्वालीफायर-1 का आयोजन होगा। सेंचुरियन 22 जनवरी को एलिमिनेटर और जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में 23 जनवरी को क्वालीफायर-2 खेला जाएगा।