Monday, 12 October 2026 | 5:06 AM
मनोरंजन

नीम करोली बाबा की हनुमान अंश पर कृपा, हिंदी ही नहीं तेलुगू में भी दो दिन में बंपर कमाई

Share:
नीम करोली बाबा की हनुमान अंश पर कृपा, हिंदी ही नहीं तेलुगू में भी दो दिन में बंपर कमाई
Read in your preferred language.
हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. वहीं जहां अजय देवगन की दृश्यम 3 की कमाई से यह तूफान जहां थोड़ा शांत हुआ था तो वहीं अब तेलुगू भाषा में वर्ल्डवाइड रिलीज के बाद फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है. इसी का असर है कि 65वें दिन हनुमान अंश पर नीम करोली बाबा की कृपा पड़ी है, जिसने बजट से ज्यादा की कमाई 65वें दिन हासिल की है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है. वहीं संडे को यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है, जो कि 500 करोड़ की ओर बढ़ चुका है.  

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, हनुमान अंश ने 65वें दिन 2.45 करोड़ की कमाई 2,773 शोज से हासिल की है, जिसमें हिंदी में 1,589 शोज से 1.20 करोड़ और दूसरे दिन तेलुगू भाषा में 1,184 शोज से 1.25 करोड़ की कमाई हासिल की है. इसके बाद भारत में नेट 331.63 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 391.60 करोड़ हुआ है. 

ओवरसीज की बात करें तो 20 लाख की कमाई ने 65वें दिन हासिल की, जिसके बाद ओवरसीज ग्रॉस 40.25 करोड़ कलेक्शन हुआ है. इसके चलते वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 431.85 करोड़ तक पहुंच गया है.