Mujhse Shaadi Karoge की एक्ट्रेस का मां और बहन ने किया बचाव, ड्रग्स की रेव पार्टी में भाग लेने पर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

मुझसे शादी करोगे शो में नजर आने वाली अभिनेत्री हिना पंचाल को रेव पार्टी में भाग लेने के चलते गिरफ्तार किया गया हैl हिना पांचाल हिंदी और मराठी फिल्मों में नजर आ चुकी हैl उन्होंने कई शो में भी भाग लिया हैl हाल ही में हिना पांचाल को इगतपुरी में गिरफ्तार किया गया हैl उन्हें नासिक पुलिस ने एक बंगले में चल रही रेव पार्टी पर मारे गए छापे के बाद गिरफ्तार किया हैl उन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया हैl

नासिक के सुपरिटेंडेंट सचिन पाटिल ने कहा, ‘हिना पांचाल को कई अन्य लोगों के साथ रविवार को गिरफ्तार किया गयाl इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गयाl’ जब सचिन पाटिल से पूछा गया कि क्या उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया थाl इसपर पाटिल ने कहा, ‘खून के नमूने ले लिए गए हैं और हम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैंl’ सचिन पाटिल ने यह भी कहा कि हिना पांचाल के अलावा कई और छोटे-मोटे कलाकारों को भी गिरफ्तार किया गया हैl

सचिन पाटिल ने आगे कहा, ‘कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैl इनमें 12 महिलाएं हैं और कई प्रकार के ड्रग्स की बरामदगी पुलिस ने किया हैl रेव पार्टी इगतपुरी हिल स्टेशन के एक निजी बंगले में चल रही थीl’ सचिन पाटिल ने आगे कहा, ‘सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही हैl’ हिना की मां और बहन ने हालांकि हिना का मामले में बचाव किया हैl

हिना की बहन ने कहा है, ‘हमारी बहन ऐसा नहीं कर सकतीl’ उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मीडिया की खबरों पर भरोसा नहीं हैl ‘जब तक हमारी बात नहीं होती बहन से, तब तक हम कोई डिसीजन नहीं लेंगेl’ हिना पांचाल बलम मुंबई और बेवड़ा झालो मी टाइट जैसे गानों पर आइटम नंबर कर चुकी हैl इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस मराठी में भी भाग लिया थाl वह डेटिंग रियलिटी टीवी सीरीज मुझसे शादी करोगे में भी नजर आई थी।