गोला गोकर्णनाथ: गोला क्षेत्र के थाना हैदराबाद अंतर्गत खुटार रोड स्थित बगुली मुरादपुर में प्रेम सरोवर गेस्ट हाउस के निकट मुख्य मार्ग पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी गए सामन में चोर एक बैटरी, 10 लीटर डीजल, प्लास, पेचकस, मिस्त्री के काम में आने वाले दो फावड़े और चार तसले सहित लगभग 6 हजार रुपये का सामान चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर भवन स्वामी वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज के जिला रिपोर्टर मनोज कुमार शुक्ला पुत्र सत्य प्रकाश शुक्ला मोहल्ला हफीज़पुर निवासी गोला गोकर्णनाथ ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा चोरों की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में चोरी की वारदात को लेकर चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।