करिश्मा कपूर का बेटा करने जा रहा है बॉलीवुड में एंट्री, फैंस बोले – सुपरस्टार तैयार है

कपूर खानदान की लाडली और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया था। एक्टिंग के साथ लोग उनके डांस के भी दीवाने थे। 50 की उम्र में भी एक्ट्रेस आज की हीरोइन को टक्कर देती हैं। बता दें कि करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। शादी के कुछ सालों बाद ही एक्ट्रेस का तलाक हो गया। वह अकेले ही अपने दोनों बच्चों बेटी समायर और बेटे कियान की परवरिश कर रही हैं। करिश्मा कपूर के बेटे कियान अपने गुड लुक्स और सीरियस पर्सनालिटी की वजह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। बता दें कि करिश्मा कपूर के बेटे का नाम कियान राज कपूर नाम कपूर खानदान के सबसे सफल और लीजेंडरी एक्टर राज कपूर के नाम पर रखा गया है। कियान को अक्सर मां करिश्मा के साथ स्पॉट किया जाता है। वह पैपराजी के लिए पोज भी करते हैं। इन दिनों करिश्मा के साथ कियान का एयरपोर्ट लुक वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के बेटे की कद-लाठी से लेकर लुक्स तक सब कुछ बेहद पसंद आ रहा है। कई यूजर्स कियान राज कपूर को बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार बता रहे हैं। हालांकि ये वीडियो थोड़ा पुराना है पर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।