अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ 13वें हिट या फुस्स? जानें अबतक का कलेक्शन ?

अजय देवगन स्टारर ‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. एक तरफ जहां फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. रवि किशन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे और संजय मिश्रा जैसे दमदार कलाकारों के बावजूद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता गया और फिल्म 12 दिन बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई है. ऐसे में आइए 13वें दिन के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

सन ऑफ सरदार डे 13 कलेक्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका अब तक कुल कलेक्शन 44.39 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, कल यानी 14 अगस्त को रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज के बाद ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर बने रहना और मुश्किल हो जाएगा.

सन ऑफ सरदार 2 का टोटल कलेक्शन

Day 1 7.25
Day 2 7.50
Day 3 9.64
Day 4 2.50
Day 5 2.76
Day 6 1.64
Day 7 1.42
Day 8 1.25
Day 9 4.00
Day 10 3.75
Day 11 1.10
Day 12 1.28
Day 13 0.01

Total Collection 44.39