भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार समझौते की बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने कहा कि दोनों देश समझौते के बाकी मुद्दों को सुलझाने पर तेजी से काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही फिर फोन पर बातचीत कर सकते हैं और वार्ता की प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं.
जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से इतर ग्रीर ने कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौते को पूरा करने की कोशिश जारी है. उनके मुताबिक, दोनों पक्षों ने उन प्रमुख मुद्दों की पहचान कर ली है, जिन पर अभी सहमति बनना बाकी है. ग्रीर ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई बैठक को भी सकारात्मक बताया. उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि समझौते की घोषणा तत्काल होने की उम्मीद नहीं है. ग्रीर ने बताया कि मोदी और ट्रंप के बीच गुरुवार सुबह व्यापार समेत कई मुद्दों पर रचनात्मक बातचीत हुई. दोनों नेताओं के बीच जल्द एक और फोन कॉल होने की संभावना है. इसमें व्यापार समझौते की स्थिति और आगे की राह पर चर्चा हो सकती है.
विश्व
भारत- अमेरिका ट्रेड डील लगभग फाइनल? व्यापार समझौते की बातचीत अंतिम दौर में पहुंची
Read in your preferred language.