Tuesday, 24 November 2026 | 7:36 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज में थाना कोतवाली कासगंज के द्वारा रंगदारी और उधारी के पैसे मांगने को लेकर तमंचा तानने तथा गाली गलौज को मय तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

Share:
कासगंज में थाना कोतवाली कासगंज के द्वारा रंगदारी और उधारी के पैसे मांगने को लेकर तमंचा तानने तथा गाली गलौज को मय तमंचा के साथ किया गिरफ्तार
कासगंज में थाना कोतवाली कासंगज पुलिस द्वारा उधारी के रुपए मांगने पर तमंचा तान, गाली-गलौज करने की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बरामद।
पुलिस अधीक्षक कासगंज  ओ0पी0 सिंह के निर्देशन व  अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह  के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर कासगंज  आंचल चौहान के नेतृत्व में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.11.2026 को 01 अभियुक्त अनुज उपाध्याय पुत्र कृष्णमुरारी उपाध्याय निवासी मस्की चौकी बास मण्डी बरेली हाल निवासी कोतवाली क्षेत्र रायगढ़ छत्तीसगढ़ को आमजन के सहयोग से रेलवे रोड़ कोतवाली कासगंज से  गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा  मय 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुए हैं । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासगंज पर मु0अ0सं0 701/2026 धारा 316(2)/352/351 बीएनएस 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. अनुज उपाध्याय पुत्र कृष्णमुरारी उपाध्याय निवासी मस्की चौकी बास मण्डी बरेली हाल निवासी कोतवाली क्षेत्र रायगढ़ छत्तीसगढ़
बरामदगीः-
 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर ।
पुलिस टीम-
1. प्र0नि0  जगदीश चन्द्र, थाना कोतवाली कासगंज मय पुलिस टीम ।