गोला गोकर्ण नाथ: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देश के लिए सर्वस्व लुटाने वाले मसूरिया दिन पासी की जयंती पर गोला गोकरन नाथ में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व राज्य सभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा के निवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई गांधी जयंती, महात्मा गांधी को किया नमन
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। कांग्रेस की अवध मीडिया प्रभारी डॉ पुर्वी वर्मा ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज को सत्य, शांति और स्वच्छता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता ने गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस
नगर अध्यक्ष अजीत कुमार जैन,आदेश गुप्ता महताब गाजी, एनुल इस्लाम ,शैलेन्द्र कनोजिया,कमलेश गुप्ता, यूसुफ अली, विपिन सक्सेना , सलमान मन्सूरी , सुरेश चन्द पटेल, राम कुमार वर्मा, ठाकुर प्रसाद ,मतीन शाह, जीतू अवस्थी ,नुरूल हसन ,अनस हसन, इकबाल अहमद, मूलचंद वर्मा, जय राम, शंकर दयाल, सुभाष शुक्ला, विकास सोनी, प्रमोद अवस्थी, सुभाष चन्द्र ,फकीर मोहम्मद कक्कू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।