Happy Birthday Rhea Chakraborty: 8 साल पहले सुशांत सिंह राजपूत से ऐसे मिले थीं रिया, एक्टर की मौत ने बदल डाली जिंदगी

रिया चक्रवर्ती, बॉलीवुड का ऐसा नाम जिसने पिछले साल अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। बीते साल रिया चक्रवर्ती का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आया था। रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थी ऐसे में उन्हें कई आरोपों को सामना करना पड़ा था, लेकिन रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी बेहद खास थी।

रिया चक्रवर्ती की सुशांत सिंह राजपूत से मुलाकात साल 2013 में हुई थी। उस समय दिवंगत अभिनेता फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ कर रहे थे। वहीं रिया चक्रवर्ती फिल्म ‘अपने डैड की मारूति’ में काम कर रही थीं। इन दोनों ही फिल्मों के सेट आसपास थे। जिसके चलते रिया और सुशांत पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद रिया और सुशांत कई पार्टियों में मिलने लगे और देखते ही देखते दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे।

दोस्ती के बाद रिया और सुशांत एक-दूसरे के करीब आए। इसके बाद इन दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए और मुलाकातों का दौर चलता रहा। रिया ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस वक्त सुशांत सिंह राजपूत पहले से ही एक रिलेशनशिप में थे। बावजूद इसके वह रिया चक्रवर्ती के संपर्क में थे। रिया ने बताया था कि वह और सुशांत 2017-18 के दौरान एक प्रॉडक्शन हाउस से अलग हुए और अलग-अलग बैनर के साथ काम करना तय किया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरू में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो से की थी। वह पहली बार साल 2009 में एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva में नजर आई थीं। उसके बाद वह एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वह रिजेक्ट हो गई थीं।

‘बैंड बाजा बारात’ वही फिल्म है जिसमें अनुष्का शर्मा ने रणवीर सिंह के साथ काम किया था। रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम ‘ओए हीरिये’ में भी काम किया था। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2012 में रिया चक्रवर्ती ने तेलुगु फिल्म तुनेगा-तुनेगा से डेब्यू किया था।