फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 ओम हरी मंदिर नवाबगंज रोड, महमदपुर, सहपुरा, भगौना में आध्यात्मिक वातावरण गूंज रहा है। यहां दिनांक 22 सितंबर 2025 से चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म, भक्ति और आध्यात्म का रसपान कर रहे हैं। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। इसमें श्रोताओं को धर्मग्रंथों के अद्भुत प्रसंग सुनने के साथ-साथ जीवन में उनके महत्व को अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।
कथावाचन में बताया गया कि भागवत कथा मात्र एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शन है। श्रोताओं से आह्वान किया गया कि वे कथा से प्राप्त शिक्षा को अपने आचरण में उतारकर परिवार और समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संचार करें।
ओम हरी महाराज ने सभी उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा – “सब सुखी हों, सबका कल्याण हो।” आयोजकों ने समस्त श्रद्धालु, भाई-बंधु और मित्रगणों से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा का श्रवण करें और आध्यात्मिक आनंद का लाभ उठाएं। “प्रेम से बोलिए – ओम हरी की जय।”
