Monday, 12 October 2026 | 5:07 AM
उत्तर प्रदेश

गोला गोकर्ण नाथ: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में भव्य समारोह आयोजित किया गया

गोला गोकर्ण नाथ: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में भव्य समारोह आयोजित किया गया
Share:
गोला गोकर्ण नाथ: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में   भव्य समारोह आयोजित किया गया
आशीर्वाद देते हुए
Read in your preferred language.
गोला गोकर्ण नाथ: स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया इस विवाह योजना के तहत 189हिंदू और 4 मुस्लिम नव दम्पतियों का विवाह सम्पन्न हुआ। पारंपरिक रीत रिवाजों से 193 जोड़े परिणय बंधन में बंधे। विधायक अमन गिरि ओर नगरपालिका अध्यक्ष रिंकू शुक्ला ने नवविवाहित जोड़ो पर पुष्पों की बारिश की और आशीर्वाद दिया। जिलाधिकारी अंजनी कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत के लिये शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम मे विधायक अमन गिरि सम्मलित हो कर नवजीवन की शुरुआत शुरुआत करने वाले नवदंपतियों जोड़ो को हार्दिक शुभकामनाएं दी ओर उनके सुखमय समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए एक सार्थक पहल है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करती है। सामाजिक स्तर पर समानता ओर सम्मान की भावना को भी सशक्त करती है। विधायक अमन गिरि ने बताया की इस योजना की धनराशि 51000/रुपये से बढ़ाकर 100000 लाख रूपये किया गया हे, जो की उनके जीवन में नई खुशियां का संचार करने का एक संवेदनशील प्रयास हे।