Thursday, 19 November 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: अपहरण व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त नसीम गिरफ्तार

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में थाना राजेपुर पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 203/26 धारा 137(2)/87/64 BNS व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में अभियुक्त नसीम को गिरफ्तार किया गया है। ​अपहर्ता की सकुशल बरामदगी, पीड़िता के बयान और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की है।
Share:
फर्रुखाबाद: अपहरण व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त नसीम गिरफ्तार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद फतेहगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना राजेपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

​घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 30.10.2026 को एक वादी द्वारा थाना राजेपुर पर लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें उनकी नाबालिग बहन के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना राजेपुर पर मु०अ०सं० 203/2026 धारा 137(2) BNS पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहर्ता को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके पश्चात वादी व पीड़िता के बयानों, घटनास्थल के निरीक्षण और संकलित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त अभियुक्त नसीम पुत्र नशीर (निवासी: मोहल्ला शमशेर खानी, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़) को गिरफ्तार कर लिया। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87/64 BNS व 3/4(2) पॉक्सो (POCSO) एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​पूछताछ व आपराधिक इतिहास:

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त नसीम ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए अपने बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में देने की बात कही है। अभियुक्त का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास रहा है:

  1. ​मु०अ०सं० 203/26 धारा 137(2)/87/64 BNS व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़।

  1. ​मु०अ०सं० 316/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली फर्रुखाबाद, जनपद फतेहगढ़।

​गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. ​थानाध्यक्ष श्री अजब सिंह

  1. ​उ०नि० गौरव कुमार शुक्ल

  1. ​का० पवन कुमार

  1. ​का० शशांक पाण्डेय