फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 6 सितंबर 2025 को भगवान श्रीगणेश विसर्जन जुलूस से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार, कमालगंज से पांचाल घाट जा रहे श्रीगणेश विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा विशेष समुदाय के लोगों पर अभद्र और भड़काऊ टिप्पणियाँ की गई थीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया और कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रकरण में मु0अ0सं0 228/2025 धारा 196(2)/299/353(2)/352 बीएनएस बनाम चेतन गुप्ता आदि 06 दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान मुख्य अभियुक्त चेतन गुप्ता की पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और शांति-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों और जुलूसों में शांति बनाए रखें तथा अफवाहों या भड़काऊ टिप्पणियों से बचें।
