फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), फतेहगढ़ में निर्वाचन संबंधी सामग्री वितरण की प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने निर्वाचन सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराया जाए, ताकि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
