फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।
पुलिस ने बताया कि मु0अ0सं0 237/2025 धारा 115(2)/65(1)/351(2) बी.एन.एस. व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राजवीर पुत्र मिश्रीलाल निवासी बड़ा ताल धन्सुआ, थाना कोतवाली फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण
पीड़िता के पिता द्वारा थाना स्थानीय पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि दिनांक 17 सितंबर 2025 को अभियुक्त राजवीर ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट कर बलात्कार किया। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान दिनांक 20 सितंबर 2025 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में बयान
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी तथा अपनी सफाई कोर्ट में वकील के माध्यम से देने की बात कही।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 237/2025 धारा 115(2)/65(1)/351(2) बी.एन.एस. व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना कोतवाली फतेहगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह 2. उपनिरीक्षक नितिन कुमार 3. कांस्टेबल सचिन कुमार 4. कांस्टेबल सोनवीर
पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।
