फर्रुखाबाद: तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन (TSS) की विचार गोष्ठी में, समाजिक एकता और विकास पर गहन चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 जनपद में रविवार को तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन (TSS) की एक आवश्यक बैठक बड़े उत्साह और संगठनात्मक गरिमा के साथ संपन्न हुई। यह बैठक आर.पी. पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल), कायमगंज बाईपास रोड, नगला खैरबन्द, फर्रुखाबाद में आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर से समाज के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी और युवा प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

🔹 संगठन का आधिकारिक पंजीकरण

बैठक के दौरान संगठन की विधिवत मान्यता से जुड़ा दस्तावेज भी प्रस्तुत किया गया।

पंजीकरण संख्या: FAR/04341/2025-2026

यह प्रमाणित किया गया कि तथागत सामाजिक समिति, वॉर्ड नं० 31, बैजनाथ स्ट्रीट, फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश 209625) को सोसाइटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1860 के अंतर्गत सम्यक रूप से पंजीकृत किया गया है।

यह पंजीकरण दिनांक 01/09/2030 तक विधिमान्य रहेगा।

🔹 बैठक की अध्यक्षता और मुख्य उद्देश्य

बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अंचल सिंह कुशवाहा ने की। उन्होंने समाज के एकता सूत्र पर जोर देते हुए कहा कि — “हमारा संगठन तथागत बुद्ध के करुणा, समता और प्रज्ञा के सिद्धांतों पर आधारित है। हमें समाज के सभी वर्गों को जोड़कर एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कार्य करना होगा।” बैठक का संचालन शिव कुमार शाक्य जिलाध्यक्ष ने दिया।

🔹 बैठक में प्रमुख मुद्दे

बैठक में समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए गए —

1. सामाजिक एवं आर्थिक विकास योजनाएँ:

समाज के युवाओं को शिक्षा, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में संगठनात्मक कार्ययोजना पर विचार किया गया।

2. प्रतिभा सम्मान समारोह:

समाज के मेधावी छात्रों, शिक्षकों, व सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए “प्रतिभा सम्मान समारोह 2025” आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

3. टेलीफोन डायरेक्टरी प्रकाशन:

समाज के सभी ग्रामों से शेष सदस्यों के नाम, पते व संपर्क एकत्र कर एक “तथागत समाज डायरेक्टरी” प्रकाशित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

4. एकता और सामाजिक जागरूकता अभियान:

बौद्ध दर्शन, शिक्षा, और सामाजिक न्याय के प्रचार हेतु ग्राम स्तर पर जनजागरण अभियान चलाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

🔹 उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य

बैठक में समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे —जिलाध्यक्ष: शिवकुमार शाक्य, जिला सचिव: संतोष कुमार शाक्य, कोषाध्यक्ष: राधेश्याम शाक्य, मीडिया प्रभारी: आनंद भान शाक्य, जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा: शिवकुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष: दीपक शाक्य, कानूनी सलाहकार: संजय शाक्य (एडवोकेट), लेखा परीक्षक: अंचल सिंह कुशवाहा, अवनीश कुमार संरक्षक, एडवोकेट सुभाष चंद्र शाक्य जिला उपाध्यक्ष, तेज सिंह शाक्य, मानेन्द्र सिंह शिक्षक, बचन सिंह शाक्य, गणेश प्रसाद ब्लाक अध्यक्ष बढ़पुर, डॉ. राम प्रकाश शाक्य बरिष्ट उपाध्यक्ष नगर, डॉ धर्मवीर सिंह नगर मीडिया प्रभारी, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार कुशवाहा, डॉ. संदीप शाक्य, डॉ पंकज शाक्य आदि उपस्थित रहे।

🔹 सामाजिक एकता का संकल्प

सभी सदस्यों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि —“हम समाज में शिक्षा, जागरूकता, और एकता के माध्यम से तथागत भगवान बुद्ध के आदर्शों पर आधारित करुणामय समाज का निर्माण करेंगे।”

बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की नीतियों पर सहमति जताते हुए सामाजिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संदेश दिया।

📍 “तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन” — सामाजिक एकता और प्रबुद्ध भारत की ओर एक ठोस कदम।