फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08जून 2025 डिजिटल युग में जहां सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं साइबर अपराधियों की गतिविधियों ने भी तेजी पकड़ी है। आम नागरिकों की जागरूकता ही इस अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCCRP) की पहल पर साइबर अपराध की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट cybercrime.gov.in सक्रिय की गई है। किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड, धोखाधड़ी या साइबर हमले की तत्काल शिकायत यहां की जा सकती है।
आम नागरिकों के लिए जरूरी साइबर सुरक्षा दिशा-निर्देश:
Paytm KYC के नाम पर ठगी
हाल ही में साइबर अपराधी फर्जी KYC अपडेट के नाम पर फोन और मैसेज भेज रहे हैं। कॉल करने पर लिंक भेजा जाता है और ऐप इंस्टॉल कराया जाता है, जिससे मोबाइल हैक होकर बैंक अकाउंट से पैसे उड़ जाते हैं।
फर्जी लिंक से बचें
ईमेल या मैसेज में आए किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। इससे डिवाइस हैक हो सकता है। अज्ञात लिंक को न ओपन करें, न फॉरवर्ड करें।
OTP, पासवर्ड किसी को न बताएं
बैंक, OTP, पासवर्ड, पिन, आधार लिंक आदि की जानकारी फोन पर कभी साझा न करें। बैंक का कोई भी अधिकारी ऐसी सूचना फोन पर नहीं मांगता है।
फर्जी रिश्तेदारों के झांसे में न आएं
साइबर ठग खुद को रिश्तेदार (जैसे “गुड़िया का जीजा”) बताकर PhonePe/Paytm पर पैसे मंगाते हैं। कभी भी वॉलेट नंबर, OTP किसी से साझा न करें।
फेसबुक वीडियो कॉल ब्लैकमेलिंग
फेसबुक पर ‘लड़की के नाम से’ फ्रेंड रिक्वेस्ट और फिर वीडियो कॉल कर आपकी रिकॉर्डिंग से ब्लैकमेल किया जाता है।
फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनियों से सावधान
Just Dial या अन्य साइट्स पर फर्जी Packers & Movers एडवांस रूपयों की ठगी करते हैं। पहले कंपनी की जांच जरूर करें।
OLX ठगी और आर्मी मैन का नाम इस्तेमाल
OLX पर खुद को आर्मी मैन बताकर सस्ते दाम में सामान बेचने का झांसा देकर पेमेंट ले लेते हैं। बिना सामान देखे कोई पेमेंट न करें।
जॉब फ्रॉड से सावधान रहें
ऑनलाइन इंटरव्यू, एग्जाम के बाद सिक्योरिटी मनी के नाम पर पैसे मंगाए जाते हैं। किसी भी अंजान खाते में पैसे जमा न करें।
वीडियो कॉल से जुड़ा फ्रॉड
UNKNOWN नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव न करें, यह ब्लैकमेलिंग की साजिश हो सकती है।
False Transaction Messages
अगर किसी नंबर से पैसे भेजे जाने का मैसेज आता है लेकिन अकाउंट में पैसे नहीं हैं, तो तुरंत बैलेंस चेक करें, झांसे में न आएं।
Cyber Slavery से बचाव
नौकरी के नाम पर विदेश बुलाकर पासपोर्ट जब्त कर साइबर अपराध कराया जाता है। विदेश जॉब ऑफर को लेकर सतर्क रहें।
यदि हो जाए साइबर फ्रॉड तो क्या करें?
तत्काल संपर्क करें – जनपदीय साइबर थाना CUG नंबर: 7839856820
या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें – cybercrime.gov.in
24×7 साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930
“सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज”
आपका एक सावधान कदम आपको एवं आपके परिवार को साइबर धोखाधड़ी से बचा सकता है। इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
रिपोर्ट–धर्मवीर सिंह द दस्तक 24 डिजिटल ब्यूरो, फर्रुखाबाद
