आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 महोदय के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रूखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद श्री जी0पी0गुप्ता के पर्यवेक्षण में विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 11/10/2025 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा मय स्टाफ द्वारा थाना कमालगंज के अंतर्गत आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया| स्टाक रजिस्टर, pos से बिक्री, online Payment, CCTV कैमरा का परीक्षण किया गया। संदिग्ध ग्राम महरूपुर रावी में 300 किलो ग्राम लहन मौके पे नष्ट किया गया । 18 लीटर कच्ची शराब मौके पर बरामद हुई| आबकारी अधिनयम की सुसंगत धाराओं में 1 अभियोग पंजीकृत किया गया।जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।
संवाददाता विनेश कुमार कायमगंज
