इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी20 फ्रेंचाइजी लीग बन चुकी है. इसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी. इसी साल इस लीग का 18वां सीजन खेला गया. बीते 18 सालों में इस लीग में काफी कुछ बदल चुका है. दुनिया का शायद ही कोई ऐसा क्रिकेटर होगा जो कि इस लीग में नहीं खेलना चाहता हो. इसके पीछे की वजह है आईपीएल में मिलने वाला बेशूमार पैसा और शोहरत. इस लीग को सिर्फ यही दो चीजें लोकप्रिय नहीं बनाती है. लीग में ग्लैमर का तड़का भी फैंस को इसकी ओर खूब आकर्षित करती है. खास तौर से चीयरलीडर्स. बाउंड्री के पास बने स्टेज पर जब चीयरलीडर हर चौके-छक्के और विकेट पर ठुमके लगाती हैं तो फैंस के एंटरटेनमेंट में चार चांद लग जाता है.
हालांकि, आईपीएल में चीयरलीडर को लेकर बहुत कम जानकारी होती है कि वह कौन हैं, कहां की हैं, लेकिन आईपीएल में एक चीयरलीडर ऐसी भी थीं, जिनका भाई इस लीग में खेलता था. ये कोई आम क्रिकेटर नहीं, बल्कि दुनिया के महान ऑलराउंडर में एक साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जैक कालिस थे. जी हां, जैक कालिस की बहन जेनिन कालिस आईपीएल में चीयरलीडर के तौर पर काम कर चुकी हैं.
सीएसके की चीयरलीडर थीं जेनिन
जेनिन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था. उनके इस शौक को उनकी फैमिली और भाई जैक कालिस ने भी खूब सपोर्ट किया. वह लंबे समय तक प्रोफेशनल चीयरलीडर के तौर पर काम की हैं. आईपीएल में जेनिन साल 2009 में सीएसके की चीयरलीडर ग्रुप में शामिल थी. साल 2009 का आईपीएल भारत में लोकसभा चुनाव के कारण साउथ अफ्रीका में शिफ्ट कर दिया गया था और उस समय जैक कासिल आरसीबी की टीम का सदस्य थें. सीएसके के एक मैच में जब जैक कालिस आउट हुए थे तो उनकी बहन जेनिन ने उनके विकेट पर डांस कर जश्न मनाया था.
क्या था जैक कालिस का रिएक्शन
अपनी बहन जेनिन को लेकर जैक कालिस ने खुलकर अपनी बात रखी थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जेनिन के जश्न मनाने से उन्हें फर्क नहीं पड़ा था. मुझे जेनिन और उसके काम पर गर्व है. फैमिली के लोग भी उस पर गर्व करते हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा था कि मैं अब उसके सामने ध्यान से खेलूंगा, अगर वह मेरे विरोधी टीम की चीयरलीडर हुईं तो.
फिजियोथेरेपिस्ट बन गई हैं जेनिन
हालांकि, जेनिन ने अब चीयरलीडर का काम छोड़ दिया है. उन्होंने अब एक नया पेशा अपनाया है. जेनिन एक सफल फिजियोथेरपिस्ट बन चुकी हैं और वह लंदन में रहती हैं. वह एक बेटी की मां भी हैं. भाई जैक कालिस के साथ भी जेनिन की अच्छी बॉन्डिंग हैं और वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं.
