विवादित शो बिग बॉस के घर में हुईं आंखें चार, घर से बाहर आते ही कई सितारों ने लिए फेरे

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की ट्रॉफी इस बार अभिनेत्री सना मकबूल ने उठाई है। उन्होंने शो में सबको मात देते हुए दर्शकों का दिल जीता और शो भी। सना मकबूल के घर से बाहर आते ही उनकी शादी की अफवाह उड़ने लगी हैं। अभिनेत्री का नाम उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही शादी करेंगी। चलिए सना शादी करेंगी या नहीं ये तो देखा जाएगा, लेकिन आज हम बिग बॉस के घर से निकले उन सितारों की बात करेंगे जिन्होंने घर से बाहर आने के बाद शादी कर ली। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

प्रिंस नरूला ने अब तक चार रियलीटी शो जीते हैं। वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। प्रिंस नरूला ‘बिग बॉस 9’ का हिस्सा रहें और इस सीजन के विजेता भी बनें। प्रिंस को बिग बॉस के घर में ही उनकी हमसफर भी मिल गईं। इसी सीजन का हिस्सा रहीं युविका चौधरी से प्रिंस की नजदीकियां बढ़ गईं। शो से बाहर आने के कुछ दिनों बाद इन दोनों ने शादी कर ली।

‘बिग बॉस सीजन 9’ का हिस्सा रहे रोशेल राव और कैथ सेकुरा काफी हॉट कपल माने जाते थे। दोनों के बीच प्यार के फूल बिग बॉस के अंदर ही खिले। दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद साल 2918 में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

किश्वर मर्चेंट टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई धारावाहिकों में शानदार अभिनय किया है। साल 2015 में यह ‘बिग बॉस सीजन 9’ के घर में आईं। शो में इनकी मुलाकात सुयश राय से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और फिर ये प्यार में तब्दील हो गई। घर से बाहर आने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली।