गोला गोकर्णनाथ – उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री माननीय सूर्य प्रताप शाही का बुधवार को एक दिवसीय लखीमपुर खीरी का दौरा रहा जिसमें गोला विधायक माननीय अमन गिरी माननीय कृषि मंत्री जी के साथ रहकर क्षेत्र व विधानसभा गोला के आईसीएआर कृषि विज्ञान केंद्र मे उगाई जा रही विभिन्न फसलों व उन्नत तकनीकों का अवलोकन किया साथ ही विधानसभा में कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद फ़ार्म मे कृषक बंधुओं से संवाद किया व महाविद्यालय की शैक्षिक व्यवस्थाओं शोध कार्यों एवं विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया साथ ही…
Category: लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी : समाजवादी पार्टी ने किया पीडीए जनपंचायत आयोजन
गोला गोकर्णनाथ – विधानसभा गोला में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनय तिवारी एवं जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री रामपाल सिंह यादव के नेतृत्व में गोला विधानसभा के ग्राम रम्मापुर,रामपुर तकिया,गनेसपुर में बुधवार को जनपंचायत कर पीडीए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक गठबंधन को मजबूत करने की अपील कर एवं आने वाले 2027 में माननीय श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत कर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने पीडीए जनपंचायत को संबोधित करते हुए कहा इस लड़ाई में हर वर्ग के लोग…
लखीमपुर खीरी : हरिद्वार से 20 किमीo पहले किसान ढाबा का संचालक निकला नावेद, उत्तराखंड धामी सरकार तत्काल इस विषय को संज्ञान में लेकर करे कड़ी कार्रवाई
गोला गोकर्णनाथ – गोला नगर के मृत्युंजयनाथ मंदिर मोहल्ला कुम्हारनटोला से बस द्वारा श्री शिव सेवक दिल्ली (रजिस्टर्ड) भंडारा- पोषपत्री (कश्मीर) शाखा – लखीमपुर खीरी का 45 सदस्यीय जत्था बस द्वारा बाबा अमरनाथ बर्फानी दर्शन को रवाना हुआ था जिसमें शाखा प्रमुख गोला गोकर्णनाथ निवासी अनिल जलोटा ने बताया आज सुबह हरिद्वार से 20 km पहले सुबह 5.30 बजे हमारी यात्रा बस किसान ढाबे पर रुकी. जिस पर एक सरदार जी संचालन कर रहे थे हमारे सभी यात्रियों ने वहाँ पर चाय पी फिर काउंटर पर पेमेंट देनें गए तो…
लखीमपुर खीरी : कावड़ यात्रा की तैयारियों का एडीएम ने गोला विधायक संग लिया जायजा
गोला गोकर्णनाथ – सावन महीने की कावड़ यात्रा को लेकर गोला गोकर्णनाथ में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने गोला विधायक अमन गिरी के साथ छोटी काशी स्थित शिव मंदिर कॉरिडोर व आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एडीएम ने साफ निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो कॉरिडोर क्षेत्र में चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर गोला विधायक अमन गिरी ने नाराजगी…
लखीमपुर खीरी : खीरी सांसद व पूर्व विधायक ने जनपंचायत लगाकर पी०डी०ए वाली सरकार बनाने का लिया संकल्प
गोला गोकर्णनाथ – मंगलवार को गोला विधानसभा में खीरी सांसद माननीय उत्कर्ष वर्मा ‘मधुर’जी के साथ समाजवादी पार्टी गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी संग विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में रसूलपनाह,पिपरिया झाऊ,बैवहा मुन्नू सिंह,कल्लूपुरवा,पिपरा खुर्द,इब्राहिमपुर,मलूकापुरकलां में पी०डी०ए जनपंचायत लगाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत कर आने वाले 2027 में उत्तर प्रदेश में पी०डी०ए जनपंचयत वाली सरकार बनाने का संकल्प लिया एवं सभी सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी का हाल चाल जाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों…
लखीमपुर खीरी : नर्सिंग छात्रा के साथ होमगार्ड ने किया दुष्कर्म, होमगार्ड गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी से कॉलेज से घर लौट रही पैरामेडिकल कोर्स की इंटर्नशिप कर रही एक 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि सोमवार को कॉलेज से वह घर वापस लौट रही थी छात्रा का आरोप है वह पैदल घर को जा रही थी इसी दौरान नीमगाव थाने के लखनियापुर निवासी होमगार्ड विजय शंकर पाण्डे बाइक से आ गया होमगार्ड विजय शंकर लखीमपुर शहर की एक यूपी 112 पीआरवी पर तैनात है आरोप है आरोपी ने उसे रास्ते मे जबरन बाइक पर बैठा लिया और एक सूनसान जगह पर…
लखीमपुर खीरी : मोहर्रम को लेकर एसपी सहित पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च
लखीमपुर खीरी – रविवार को पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा मोहर्रम त्योहार के अवसर पर भारी पुलिस बल सहित जनपद में भ्रमणशील रहकर फ्लैग मार्च किया गया मोहर्रम त्यौहार के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखते हुए संपूर्ण जनपद खीरी में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा स्वयं भारी पुलिस बल सहित जनपद में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिनस्थों को कड़े निर्देश…
लखीमपुर खीरी : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर संगोष्ठी का नगर पालिका सभागार में हुआ आयोजन
गोला गोकर्णनाथ – नगर पालिका सभागार में रविवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व विशिष्ट अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संचालन धीरज बाजपेई ने किया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। गोला विधायक अमन गिरी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा 6 जुलाई 1901 को…
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने सावन मेले की तैयारियों का लिया जायजा
गोला गोकर्णनाथ – शनिवार को गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने शिव मंदिर कॉरिडोर में सावन माह की तैयारियों को लेकर तहसील प्रशासन के साथ निरीक्षण कर जायज़ा लिया। कॉरिडोर एवं सावन माह के मेले की तैयारियों को देखते हुए निर्माण कार्य गति को धीमा देखते हुए माननीय विधायक अमन गिरी ने कॉरिडोर अधिकारियों व ठेकेदारों से नाराजगी व्यक्त कर उन्हें कड़ी फटकार लगाई और आदेश देते हुए कहा दो दिनों के भीतर कॉरिडोर की सड़के व अन्य चीजों को पूर्ण व सुचारू रूप से सही किया जाए जिससे सावन…
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने धरनास्थल पर पहुंचकर की दिव्यागजनों से वार्ता,सभी मांगों को पूरा करने को लेकर दिया आश्वासन
गोला गोकर्णनाथ – सदर चौराहा स्थित इंदिरा गांधी पार्क में विगत दिनों से चल रहें भारतीय दिव्यांग यूनियन के धरना प्रदर्शन मे भारतीय दिव्यांग यूनियन के तहसील अध्यक्ष विकाश कुमार के नेतृत्व में दिव्यागजन अपनी समस्याओं की मांगों को लेकर काफी दिनों से धरने पर बैठे हैं शनिवार को गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने धरनास्थल पर पहुंचकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू संग उपस्थित दिव्यांगजन लोगो से वार्ता कर उन्हे सांत्वना देते हुए उनकी हर संभव मांगों को पूरा करने को लेकर आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों…
लखीमपुर खीरी : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी मुख्यालय पर लखीमपुर में तेंदुए से लड़ने वाले मिहीलाल गौतम को दो लाख रुपए का चेक सौंपकर किया सम्मानित
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में लखीमपुर में तेंदुए से लड़ने वाले साहसी मजदूर मिही लाल गौतम ग्राम गिरधारीपुरवा जुगनुपरु धौरहरा निवासी को बुलाकर सम्मानित किया। घटना 24 जून 2025 की है जब मिही लाल ग्राम सभा बबुरी भट्ठे पर गया था वहां छुपे तेदुएं ने उस पर अचानक हमला कर दिया। मिहीलाल गौतम ने बताया कि उसके सामने जीवनमरण का प्रश्न था उसने फिर तेंदुए से भिड़ जाना ही ठीक समझा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने…
लखीमपुर खीरी : डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का कलेक्ट्रेट से किया शुभारंभ
लखीमपुर खीरी – मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ का कलेक्ट्रेट से शुभारंभ किया एवं जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोग जैसे डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करना एवं दस्तक अभियान के माध्यम से घर घर जाकर जानकारी प्रदान करना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा की जन सहयोग से ही इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव…
लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी संग गोला पालिकाध्यक्ष ने बैठक कर श्रावण मास की तैयारियों का लिया जायजा
गोला गोकर्णनाथ – मंगलवार को श्रावण मास से पहले तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक गोला छोटी काशी के नीलकंठ मैदान में आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा श्रावण मास में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है जिसको लेकर प्रशासन द्वारा साझा रणनीति तैयार की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए डीएम ने कहा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ कॉरिडोर की रखी गई नींव अब आकार ले रही…
लखीमपुर खीरी : सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक खीरी ने किया सम्मानित
लखीमपुर खीरी – पुलिस लाइन संगोष्ठी कक्ष में आयोजित अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों में अजीत कुमार,रामाधार राम,नन्हे लाल,राम कृपाल शुक्ला,राम चन्द्र को अपर पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंटकर सभी को सम्मानित कर उनके आगामी सुखमय जीवन की शुभकामनाओं सहित विदा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन शिवम कुमार; पुलिस उपाधीक्षक(प्रशिक्षणाधीन)अभिमन्यु त्रिपाठी; प्रतिसार निरीक्षक खीरी एवं एस०आई० एम०टी० द्वारा भी उपस्थित रहकर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनाएं दी गयी।संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : पूर्व मुख्यमंत्री का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिवस, खीरी सांसद एवं पूर्व गोला विधायक ने केक काटकर किया खुशी का इजहार
गोला गोकर्णनाथ – मंगलवार को समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय अखिलेश यादव के 52वे जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व गोला विधायक विनय तिवारी जी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में खीरी के लोकप्रिय सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर सहित सैकड़ो की संख्या में सपाइयों ने अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ केक काटकर एवं खिलाकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।तत्पश्चात खीरी के लोकप्रिय सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर…
लखीमपुर खीरी – डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य का संदेश लेकर डॉक्टरों ने निकाली साइकिल रैली
लखीमपुर खीरी- एक जुलाई को डॉक्टर्स डे के पावन अवसर पर प्राइवेट मेडिकल प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन (PMPWA) द्वारा आयोजित साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमे नगरवासियों को स्वास्थ्य,अनुशासन और जागरूकता का संदेश दिया गया इस अवसर पर न केवल चिकित्सकों ने बल्कि उनके परिजनों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इस आयोजन को प्रेरणादायक बना दिया।सौजन्या चौक से प्रारंभ हुई रैली का शुभारंभ संस्था के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रमेश मेहरोत्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली मुख्य मार्ग नौरंगाबाद चौराहा, मिश्राना तिराहा, मेला मैदान, संकटा देवी चौराहा, बड़ा…
लखीमपुर खीरी : गोला डिपो में पांच नई ग्रामीण बस सेवाओं का पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
गोला गोकर्णनाथ – गोला डिपो परिसर में पांच नई रोडवेज बसों का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बसों का पूजन अर्चन कर बसों की सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर विजय शुक्ला रिंकू ने कहा श्रावण मास में लाखों शिव भक्त छोटी काशी गोला बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए आते हैं लेकिन आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग कम रोडवेज बसों के संचालन होने की वजह से दर्शन करने गोला नहीं आ पाते हैं परिवहन विभाग ने गोला डिपो को नई…
लखीमपुर खीरी : नगर पालिका सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस पर व्यापारियों को पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित
गोला गोकर्णनाथ – रविवार को दानवीर श्री भामाशाह जी की जयंती पर नगर पालिका परिषद के सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू रहे। कार्यक्रम का संचालन राम जी रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर आए हुए सभी व्यापारियों व उद्योगपतियों को मुख्य अतिथि ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा दानवीर भामाशाह के दान और उदारता तथा महाराणा प्रताप के शौर्य एवं पराक्रम को एक एतिहासिक और अद्भुत संगम बताते हुए कहा कि…
लखीमपुर खीरी : व्यापारी कल्याण दिवस पर करदाता व्यापारियों का हुआ सम्मान
लखीमपुर खीरी – शनिवार को दानवीर भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य पर कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन व भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन का सजीव प्रसारण हुआ जिसमें मुख्यमंत्री ने भामाशाह जी के राष्ट्रभक्ति और सामाजिक योगदान की प्रसंशा की। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव ने युवाओं से…
लखीमपुर खीरी : सिकंदराबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 350 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ
गोला गोकर्णनाथ – सनशाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शनिवार को सिकंदराबाद में सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर कौशल वर्मा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया।कैंप में 350 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गई।इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर,यूरिक एसिड,नसों व फिजियोथैरेपी की फ्री जांचे की गई। स्वास्थ्य कैम्प में आसपास के सैकड़ों गांवों के जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।इस अवसर पर शफीउल्लाह खान, गुफरान, फरहान खान, अभिषेक वर्मा, डॉ…
