लखीमपुर खीरी : आर्य समाज का चुनाव निर्विरोध संपन्न गुरुशरण पाठक प्रधान व ओमप्रकाश वैश्य बने मंत्री

गोला गोकर्णनाथ – आर्य समाज गोला का चुनाव बुधवार को वीरेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट मंत्री आर्य समाज कुकरा की देखरेख में सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ जिसमें गुरुशरण पाठक को प्रधान, ओमप्रकाश वैश्य को मंत्री,श्रवण महेश्वरी को उपमंत्री,नवीन भसीन को कोषाध्यक्ष,पतिराखन लाल वर्मा,विजय राठी को उपाध्यक्ष,विमलेश शुक्ला को पुस्तकाध्यछ निर्वाचित किया गया। इस मौके पर सभा के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्य समाज का उद्देश्य एक ऐसे समाज…

लखीमपुर खीरी : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग

गोला गोकर्णनाथ -अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं तमाम कार्यकर्ताओं ने बुधबार को गोला में पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रेषित पुलिस अधीक्षक महोदय लखीमपुर खीरी को संबोधित ज्ञापन गोला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह को सौंपा। पदाधिकारियों व तमाम कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय बजरंग दल सीतापुर के विभागाध्यक्ष देव जुनेजा के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे को निराधार बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। गौरतलब है लखीमपुर में आठ अगस्त को एक स्थानीय ढाबे पर हुई मारपीट की घटना में देव जुनेजा पर दर्ज फर्जी मुकदमे को…

लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ – स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में बुधवार को भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया जिसमे नर्सरी से इण्टर तक के छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओ ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया तथा भारत माता के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। छात्र छात्राओं ने तिरंगे झंडे हाथ में लेकर यह पथसंचलन लखीमपुर मार्ग पर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग…

लखीमपुर खीरी : कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना,देशभक्ति के साथ सड़क सुरक्षा की पेश की मिसाल

लखीमपुर खीरी – हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट से तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया बाइक रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा लगने व देशभक्ति का संदेश शहर के लोगों को दिया गया यह तिरंगा बाइक रैली बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली पर सभी बाइक सवार व पीछे बैठे लोगों ने कार्मिक हेलमेट में देशभक्ति के साथ सड़क सुरक्षा की मिसाल पेश…

लखीमपुर खीरी : भाजपा जिला संगठन के निर्देशानुसार मंडल बिजुआ में निकली गई तिरंगा यात्रा

गोला गोकर्णनाथ – भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त मंगलवार को मण्डल बिजुआ की तिरंगा यात्रा बसतौला चौराहे से शहीद स्मारक बिजुआ तक निकाली गई।शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान और शहीदों को नमन किया गया।ब्लॉक परिसर प्रमुख कक्ष में कार्यकर्ताओं को वक्ताओं के द्वारा अभियान के बारे में सम्बोधित किया गया और शक्ति केंद्र संयोजक गणों को हर बूथ के लिए तिरंगा वितरित किये गए मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोला मा.अमन गिरी जी के चाचा अजय गिरी सफल्लू भईया…

लखीमपुर खीरी : दुधवा टाइगर रिजर्व के महावत इरशाद अली को मिला गज गौरव सम्मान

लखीमपुर खीरी – दुधवा टाइगर रिज़र्व के अनुभवी महावत इरशाद अली को हाथियों की देखभाल और उनके प्रति अद्वितीय संवेदनशीलता के लिए प्रतिष्ठित गज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान उन कर्मचारियों को दिया जाता है जो हाथियों की सेवा में योगदान देते हैं इरशाद अली को यह सम्मान हाथी दिवस पर मंगलवार 12 अगस्त को तमिलनाडु में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया।इरशाद अली वर्षों से दुधवा के हाथियों के साथ कार्य कर रहे हैं और उनकी सेवा प्रशिक्षण तथा संरक्षण में…

लखीमपुर खीरी : पूर्व विधायक विनय तिवारी ने बिजुआ ब्लॉक में पीडीए पर की चर्चा,बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

गोला गोकर्णनाथ – समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनय तिवारी ने विधानसभा गोला के बिजुआ ब्लॉक के गांव रामनगर कला में पीडीए पर चर्चा की और सम्मानित कार्यकर्ताओं से वार्तालाप कर सभी का हालचाल जाना यह पीडीए चर्चा सेक्टर प्रभारी बसंतलाल कश्यप के आवास पर हुई जिसमें पूर्व विधायक विनय तिवारी ने रामनगर कला की सम्मानित जनता को संबोधित करते हुए पीडीए पर चर्चा कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और आने वाले 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और माननीय…

लखीमपुर खीरी : जिला कारागार में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी के जिला कारागार में शनिवार को बहन भाई का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया जेल प्रशासन की ओर से चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था पहले ही कर ली गई थी जेल प्रशासन के अधिकारी प्रातःकाल से ही व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे और यह सुनिश्चित कर रहे थे कि किसी भी बहन को अपने भाई से मुलाकात करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी या असुविधा न हो। प्रातःकाल 6:00 बजे से ही सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों तथा पुलिस बल को तैनात…

लखीमपुर खीरी : पत्रकार रफी अहमद ने मुंहबोली बहन से राखी बंधवाकर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल कायम की

गोला गोकर्णनाथ – छोटी काशी गोला में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल माने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व नामित सभासद् रफी अहमद हिन्दू मुस्लिम दोनों धर्मों के पर्वों को धूमधाम से मिल जुलकर मनाते है। रफी अहमद ने बताया कि दुर्भाग्यवश मेरे कोई भी सगी बहन नहीं है मैं दीदी ऊषा वर्मा को ही अपनी सगी बहन मानता हूं और ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि हर जन्म में यह मेरी बहन हो और मैं उनका भाई बनूं।बता दें कि रफी अहमद पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा…

लखीमपुर खीरी : रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते दिखे बच्चे

गोला गोकर्णनाथ – आज गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया यह त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है जब बहने अपने भाइयों की कलाई पर रखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है बदले में भाई अपनी बहनों को अपनी रक्षा का वचन देते हुए उपहार देते हैं यह पर्व भाई बहन के प्यार और सुरक्षा के बंधन को मजबूत करता है। मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना वार्ड नंबर 24 में रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा परिधि…

लखीमपुर खीरी : रक्षाबंधन पर सुरक्षा का संकल्प,राखी के धागे में पिरोया विश्वास और सम्मान

लखीमपुर खीरी – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने जनपद के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की कलाई पर राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उन्होंने जनपद की प्रत्येक महिला के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दिलाया।राखी का यह त्यौहार केवल एक पारंपरिक रस्म नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और सुरक्षा का वह अटूट धागा है, जो बहन अपने भाई की कलाई पर सजाकर समाज में सम्मान और संरक्षा…

लखीमपुर खीरी : गोला तीर्थ पुरोहित कल्याण समिति के पदाधिकारी अपनी समस्याओं को लेकर गोला विधायक से मिलने उनके आवास पर पहुंचे

गोला गोकर्णनाथ – बृहस्पतिवार को गोला तीर्थ पुरोहित कल्याण सीमित के अध्यक्ष अशोक जोशी समिति पदाधिकारियों के साथ गोला विधायक माननीय अमन गिरी के तीर्थ आवास पर पहुंचे। समिति के अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ पुरोहितों की समस्याओं को लेकर विधायक को अवगत कराया समिति के पदाधिकारियों ने बताया तीर्थ परिसर जो पुरोहितों के बैठने एव तीर्थ यात्रियों के पूजा अर्चना की जगह होती है उन घाटो के सामने कुछ अराजक तत्वो ने अपनी दुकाने लगा दी जिस पर तीर्थ पुरोहितों के विरोध करने पर अराजक तत्व लडाई झगडे पर…

लखीमपुर खीरी : एसपी को विद्यालय की छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र,लंबी उम्र और खुशहाली की करी कामना

लखीमपुर खीरी – रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न विद्यालय सनातन धर्म बालिका इण्टर कॉलेज,पंडित दीन दयाल उपाध्याय इण्टर कॉलेज,पंडित दीन दयाल उपाध्याय विद्या मन्दिर,आर्य कन्या डिग्री कॉलेज व स्कोलर वर्ल्ड कॉलेज की छात्रओं ने पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा को राखी बांधी।इस अवसर पर छात्राओं ने उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं है बल्कि यह आपसी विश्वास स्नेह और सुरक्षा के गहरे…

लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गोला गोकर्णनाथ – वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया यह त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है जब बहने अपने भाइयों की कलाई पर रखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है बदले में भाई अपनी बहनों को अपनी रक्षा का वचन देते हुए उपहार देते हैं यह पर्व भाई बहन के प्यार और सुरक्षा के बंधन को मजबूत करता है। सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व जो भाई…

लखीमपुर खीरी : सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले होमगार्ड रहमत अली के परिजनों को डीएम द्वारा ₹38 लाख की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई

लखीमपुर खीरी – सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले दिवंगत होमगार्ड रहमत अली के परिजनों को बुधवार को ₹38 लाख की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पत्नी शमीम बानो को ₹30 लाख व पुत्री नज़रीन को ₹8 लाख का चेक सौंपा। एक्सिस बैंक की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत यह सहायता राशि प्रदान की गई। डम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पारिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति…

लखीमपुर खीरी : गोला ब्लॉक कुंभी में सीडीओ का औचक निरीक्षण,कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर

गोला गोकर्णनाथ – गोला ब्लॉक कुंभी में सीडीओ का औचक निरीक्षण कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर सीडीओ अभिषेक कुमार ने ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर की जांच में 30 में से 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। 10 संविदा और पांच नियमित कर्मचारी बगैर सूचना के अनुपस्थित मिले इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा नियमित कर्मचारियो का एक दिन का वेतन काटा जाए और संविदा कर्मचारियो का मानदेय तत्काल रूप से बाधित किया जाए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने…

लखीमपुर खीरी : खीरी एमएलसी के जन्मदिन पर गोला पालिकाध्यक्ष ने सीएचसी पहुंचकर मरीजों को बांटे फल

गोला गोकर्णनाथ – गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अपने तमाम साथियों के साथ बुधवार को विद्यार्थी परिषद से भाजपा संगठन में अपने तमाम दायित्वों का निर्वहन करते हुए लखीमपुर खीरी से निर्विरोध विधान परिषद सदस्य एमएलसी प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हुए पालिकाध्यक्ष ने पार्टी के तमाम साथियों के साथ सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचकर मरीजों को फल वितरित कर जन्मदिन की खुशी का इजहार कर भाजपा के माननीय प्रदेश महामंत्री, आईटी एवं सोशल मीडिया के प्रदेश…

लखीमपुर खीरी : खीरी एमएलसी के जन्मदिन पर केक काटकर मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष पति ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जश्न

गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील के नगर पंचायत मैलानी में मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी प्रतिनिधि समाजसेवी भवानी शंकर महेश्वरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद सदस्य एमएलसी लखीमपुर खीरी अनूप गुप्ता का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम के साथ नगर पंचायत मैलानी में मनाया गया समाजसेवी भवानी शंकर महेश्वरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर खुशी का इजहार कर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की तत्पश्चात भवानी शंकर महेश्वरी भारतीय जनता पार्टी के समस्त…

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने बाढ़ से बचाव के लिए कटान क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

गोला गोकर्णनाथ मंगलवार को गोला विधायक अमन गिरी बिजुआ ब्लॉक के बझेड़ा गांव पहुंचे और बाढ़ से बचाव के लिए कटान क्षेत्र का दौरा किया जहां विधायक अमन गिरी ने ग्रामीणों से बात कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ग्रामीणों ने बताया लखीमपुर जिले में शारदा नदी के कटान से किसानों की कृषि भूमि लगातार नदी में समाती जा रही है शारदा नदी इस समय उफान पर हैं इससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले किसानों और लोगों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है जो किसानों के लिए चिंता…

लखीमपुर खीरी : मितौली पुलिस टीम ने पचास हजार के इनामिया इरफान को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

थाना मितौली पुलिस व स्वाट टीम द्वारा जनपद चंदौली के थाना सैयदराजा पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त इरफान पुत्र खानू को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध तमंचा-कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मितौली की अध्यक्षता में रविवार रात 11.10 बजे मुखबिर की सूचना पर…