रायबरेली:ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास मंत्री ने 5 करोड़ 95 लाख से अधिक लागत की 100 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

रायबरेली:उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने ब्लाक दीनशाहगौरा के किशोरी बलरामपुर, गदागंज में विकास खण्ड डलमऊ, दीनशाहगौरा जगतपुर, रोहनियां, ऊँचाहार में महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत कुल लागत 3 करोड़ 3 लाख से अधिक की लागत की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं कुल लागत 2 करोड़ 92 लाख से अधिक की लागत की 60 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेद भाव के समाज के सभी वर्गो का…

रायबरेली-प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की प्रेमिका के पति व देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या 

रायबरेली-थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव में प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। चर्चा है कि प्रेमिका ने पति और देवर के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है।बताया जाता है कि गांव का 22 साल का अंकित यादव बीती शाम पास के एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम में गया था। उसका गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। रात में लौटने के वक्त…

रायबरेली : डलमऊ में चल रहे महोत्सव में छठवें दिन मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई

डलमऊ में चल रहे महोत्सव में छठवें दिन अंकित राज ग्रुप बरेली, के कलाकारों द्वारा माँ काली और भगवान शंकर की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए दलों में 18 नवंबर से कार्तिक पूर्णिमा मेले के उपलक्ष में डलमऊ महोत्सव मनाया जा रहा है नगर पंचायत के प्रयास से प्रति वर्ष मनाए जाने वाले इस महोत्सव में सूचना प्रकरण एवं जनसंपर्क विभाग एवं नाट्य कला अकैडमी के कलाकारों के द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं सोमवार को कार्यक्रम का सातवें दिन था सातवें…

रायबरेली:आकर्षण केंद्र बना डलमऊ महोत्सव

डलमऊ में चल रहे महोत्सव में पांचवे दिन उत्कृष्ट ग्रुप कानपुर के कलाकारों के द्वारा राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए डलमऊ में 18 नवंबर से कार्तिक पूर्णिमा मेले के उपलक्ष्य में डलमऊ महोत्सव मनाया जा रहा है। नगर पंचायत के प्रयास से प्रति वर्ष मनाए जाने वाले इस महोत्सव में सूचना प्रसारण एवं जनसंपर्क विभाग एवं नाट्य कला अकैडमी के कलाकारों के द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं रविवार को कार्यक्रम का पांचवा दिन था पांचवें दिन उत्कृष्ट ग्रुप…

रायबरेली: समाजसेवी वह मेला सहयोगियों का नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश गौड़ के द्वारा किया गया सम्मान

डलमऊ कार्तिक पूर्णिमा मेले में नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उन लोगों को विशेष तौर से ख्याल रखा गया जो कार्तिक पूर्णिमा मेला को संपन्न बनाने व समाजसेवी हैनगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ एवं महोत्सव व्यवस्थापक शुभम गौड़ के अथक प्रयास के बाद मेले का कार्य संपन्न हो रहा है जिसमें हजारों की संख्या में रोज दर्शकों को सांस्कृतिक नृत्य का आनंद मिलता है इसी क्रम में सम्मान समारोह में शामिल रहे दिलीप कुमार ,मिश्रा शंकर प्रसाद…

रायबरेली: गंगा आरती के साथ डलमऊ मेले की शुरुआत

डलमऊ/ रायबरेली- मेले से 1 दिन पूर्व शाम को जिलाधिकारी डलमऊ के वीआईपी घाट पर गंगा आरती कर मेले का उद्घाटन करते हैं लेकिन इस बार जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव मेले से 1 दिन पूर्व सुबह ही मेला क्षेत्र पहुंच गए क्षेत्र का भ्रमण करने के साथ घाटों का जायजा लिया मेला कोतवाली में पुलिस अफसरों के साथ बैठक करते हुए व्यवस्था की जानकारी ली बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी डलमऊ, प्रभारी निरीक्षक डलमऊ एवं उप निरीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए मेला कोतवाली में ड्यूटी के दौरान रहने वाले पुलिसकर्मियों के…

रायबरेली -आज डलमऊ मेले का होगा उद्घाटन- श्रद्धालुओं का आना हुआ शुरू

डलमऊ रायबरेली -आज डलमऊ में लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले का आगाज हो जाएगा जिलाधिकारी गंगा आरती के साथ मेले की शुरुआत कर देंगे मौके पर जिले के आला अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे शाम को डलमऊ के वीआईपी घाट पर गंगा आरती के बाद डलमऊ महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा जहां पर हवन पूजन के बाद मेले की शुरुआत हो जाएगी डलमऊ के मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया गया है लिहाजा जिम्मेदार अधिकारी दिन रात एक किए हुए हैं मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी…

रायबरेली-श्री फाउंडेशन की सुधा द्विवेदी ने नेत्र शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ

डलमऊ /रायबरेली- श्री फाउंडेशन के द्वारा आज शांति मनोहर इंटर कॉलेज के सामने बारात घर मुराई का बाग डलमऊ में एक विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ श्री फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं सरेनी विधानसभा के प्रबल दावेदार श्रीमती सुधा द्विवेदी के द्वारा किया गया शिविर में 600 से अधिक नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया जिसमें 110 से अधिक मरीजों को चिन्हित कर कर ऑपरेशन के लिए ले जाया गया परीक्षण करने के लिए साईं आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ सर्जनों के द्वारा जांच की गई जांच के…

रायबरेली: मिथिलेश मौर्य चुने गए सोसाइटी डायरेक्टर

डलमऊ/ रायबरेली: डिस्ट्रिक्ट बोर्ड एम्पलाइज क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड रायबरेली के विकासखंड डलमऊ के संचालक पद का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया जिसमें डलमऊ से संचालक के पद पर मिथिलेश मौर्य ने लगातार दूसरी बार बाजी मार ली है सोमवार को ब्लॉक सभागार राही में प्रातः 10:00 बजे से 4:00 के बीच चले मतदान में 329 में से 324 शिक्षकों ने मतदान का प्रयोग किया मतदान के तुरंत बाद ही 4:00 बजे मतगणना प्रारंभ हुई जिस पर डिस्टिक बोर्ड एम्पलाइज क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड रायबरेली के विकासखंड डलमऊ के संचालक पद पर…

रायबरेली: नेशनल कैडेट कोर का सात दिवसीय शिविर सम्पन्न

लालगंज रायबरेली।बैसवारा डिग्री कालेज लालगंज रायबरेली में नेशनल कैडेट कोर का सात दिवसीय शिविर सम्पन्न हो गया है।महाविद्यालय परिसर में 10 नवम्बर से सिविर शुरू हुआ था।शिविर मंगलवार को सम्पन्न हुआ। शिविर 66 बटालियन नेशनल कैडेट कोर तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। कमाडिंग आफीसर कर्नल एस० अनवर ने बताया कि रायबरेली जनपद के सभी कैडेट्स का सात दिवसीय शिविर था।शिविर में 299 छात्र व 198 छात्राओं ने भाग लिया।शिविर में कैडेट को अनुशासन के साथ साथ सैन्य प्रशिक्षण तथा सैन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयी। इसमें अनेक गतिविधियां बतायी…

रायबरेली: सिल्ट सफाई कार्य का विधायक ने किया उद्घाटन

लालगंज रायबरेली।सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने नहर सिल्ट सफाई के कार्य का उद्घाटन कर नहरों मे सफाई का कार्य प्रारम्भ करा दिया है।विधायक के कर कमलों से बहाई अल्पिका के सिल्ट सफाई का कार्य शुरू कराया गया है।बहाई अल्पिका की लम्बाई करीब साढे 5 किमी है।इस मौके पर सिंचाई विभाग के एसडीओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रायबरेली: सीओ की देखरेख मे वाहनों की हुयी नीलामी

लालगंज रायबरेली।सीओ महिपाल पाठक की देखरेख मे थाना लालगंज मे निष्प्रयोज हो चुके दो पहिया वाहनों की नीलामी मे कई लोगों ने भाग लिया।लालगंज नगर के मजरूल हसन ने अधिकतम बोली लगाकर 25 वाहनों को खरीदा है।प्रभारी निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि 25 वाहनो की बोली एक लाख 12 हजार रूपये मे छूटी है।नीलामी की धनरासि और जीएसटी जमा करने पर बोली धारक के नाम वाहन अवमुक्त कर दिये जायेंगे।

रायबरेली: वारंटी को पुलिस ने भेजा जेल

लालगंज रायबरेली।लालगंज पुलिस ने पुरानी गल्ला मंडी निवासी कैलास पुत्र गिरीस कुमार को एक पुराने मामले मे वारंट होने के चलते पकडकर जेल भेजा है।कोतवाल ने बताया कि कैलास के खिलाफ 2014 मे मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमे वो फरार चल रहा था।पकडकर उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की गयी।

रायबरेली: कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर एसडीएम ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण

लालगंज /रायबरेली।कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर एसडीएम विजय कुमार ने अपनी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गेगासो मे बैठक कर तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देस दिये है।बैठक मे सिवम महिपाल पाठक,बीडीओ अंजुरानी वर्मा,कोतवाल अनिल सिंह,लेखपाल व कानून गो मौजूद रहे।स्थानीय लोगों मे मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ पाण्डेय,विकेस दुबे,ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सेकेट्री भी उपस्थित रहे।एसडीएम ने गंगा घाट का निरीक्षण भी किया।उन्होने पानी की गहरायी को लेकर जहां चिंता व्यक्त की।वहीं लाल झंडी गाडकर गहरायी को चिन्हित करने का भी निर्देस दिया है।इसके अलावा स्टीमर सहित दस नावों को भी चुस्त…

रायबरेली: जिलाधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक-लगाई फटकार

डलमऊ में लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां अंतिम चरण में सभी विभाग समय से काम पूरा करने का दावा कर रहे हैं कराए गए कार्यों की समीक्षा करने के लिए आज शुक्रवार जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील सभागार में सभी विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक की ,बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 नवंबर तक सभी विभाग अपने कार्य पूर्ण कर लें बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत द्वारा 50 नावो की व्यवस्था कराई गई…

रायबरेली:आरोपियों की नही हो पाई गिरफ्तारी गदागंज पुलिस चला रही हवा में तीर

डलमऊ /रायबरेली: गदागंज थाना क्षेत्र में भैंस चोरी करने आए एक चोरो पर धावा बोलकर ग्रामीणों ने ड्राइवर व एक पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया था पकड़े गए ड्राइवर से पूछताछ के आधार पर व पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ड्राइवर सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था जिसमें एक ड्राइवर व तीन अन्य पूरे कटिहार थाना भदोखर व दो युवक धमधमा के रहने वाले थे पुलिस को मुकदमा दर्ज किए 4 दिन बीत गए लेकिन अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई पुलिस…

रायबरेली -बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डलमऊ /रायबरेली – 2022 चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है ।सभी प्रमुख दलों से टिकट लेने वालों की लम्बी कतारें देखी जा रही है ।इसी क्रम में रायबरेली जनपद की महत्वपूर्ण सीट सरेनी पर बहुजनसमाज पार्टी ने सबसे पहले अपने उम्मीदवार की घोषणा कर अन्य दलों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की धड़कन तेज कर दी है ।आज सरेनी विधानसभा क्षेत्र के बहाई गांव में बहुजनसमाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया । जिसमें भीमराव अम्बेडकर एवं नौशाद अली सेक्टरप्रभारी बहुजन समाज पार्टी…

रायबरेली: भाजपा नेता जेपी सिंह ने सदस्यता अभियान चलाकर एक सैकडा लोगों को दिलायी पार्टी की सदस्यता

लालगंज /रायबरेली।चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान ने भी जोड पकड लिया है।पार्टी के नेता चुनाव प्रचार के साथ साथ पार्टी की सदस्य संख्या भी बढाने मे लगे हुये है।चुनाव प्रचार एवं जन सम्पर्क अभियान के तहत सरेनी विधानसभा के हसनापुर गांव पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी सिंह ने बैठक कर एक सैकडा से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी।बैठक मे जेपी सिंह ने लोगों को भाजपा के पक्ष मे अभियान चलाने के लिये प्रेरित किया।जेपी सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार…

रायबरेली: सुख और शांति को प्रदान करने वाली है श्रीमद् भागवत कथा – पंडित झिलमिल जी महाराज

लालगंज /रायबरेली। श्री बालेश्वर धाम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यासपीठ पर विराजमान बालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित झिलमिल जी महाराज ने द्वितीय दिवस की कथा में बताया भगवान विष्णु के अवतार में से एक अवतार भगवान कपिल का है भगवान ब्रह्मा अपने पुत्र महर्षि कंदर्प की सृष्टि की वृद्धि के लिए आदेश दिया पिता की आज्ञा स्वीकार करके बिंदुसर तीर्थ के समीप जाकर कठोर तपस्या में लग गए। तप ही मनुष्य की समस्त इच्छाओं की पूर्ति का साधन था। तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान…

रायबरेली: एमसीएफ की खेल अधिकारी सुधा सिंह को पद्म श्री पुरूस्कार मिलने पर लोगों ने जतायी प्रसन्नता

लालगंज /रायबरेली।आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने की खेल कूद अधिकारी एवं राष्ट्रीय एथलीट सुधा सिंह को राष्ट्रपति के द्वारा पद्म श्री सम्मान दिये जाने पर एमसीएफ के लोगों ने भी प्रसन्नता जतायी है।उल्लेखनीय है कि एथलीट सुधा सिंह एसियन गेम्स मे गोल्ड एवं सिलवर मेडल के साथ साथ कई प्रतियोगिताओं मे देष का नाम रौसन किया है।केन्द्र सरकार के द्वारा इस वर्ष के पद्म श्री पुरूस्कारो मे जिले की शान जानी जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट सुधा सिंह को भी चुना गया है।सुधा सिंह खेल की दुनिया की जानी मानी शख्सियत है।खेल…