भाजपा नेता गौरव यादव ने करहल उपचुनाव के लिए मांगी की टिकट ?

भाजपा नेता गौरव यादव ने जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी कों दिया आवेदन पत्र । करहल उपचुनाव के लिये मांगी भाजपा की टिकट। करहल के गांव मानिकपुर के मूल निवासी है गौरव यादव काफ़ी समय से भाजपा मे है।

मैनपुरी : नारायण साकार हरि उर्फ भोलेबाबा के आश्रम के बाहर से हटाई गई दान राशि की लिस्ट ?

हाथरस सत्संग हादसे के बाद से बाबा के आश्रम की रूपरेखा बदली । आश्रम के बाहर सेवादारों ने दान राशि की लिस्ट पर किया पेंट। आश्रम में सेवादारों की एंट्री पूरी तरह की गई बंद । आश्रम के बाहर पुलिस बल के साथ उच्च अधिकारी मौजूद

मैनपुरी में जमीनी विवाद में हो रहे झगड़े में पहुँची पुलिस का वीडियो बनाना पड़ा भारी ?

पुलिस पर वीडियो बनाने के कारण 12 वर्षीय बालिका को पीटने का आरोप , दर्द से कराह रही बच्ची का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार। एसओ एलाऊ पर बच्ची ने लगाए आरोप , पैकपेड चैयरमैन इं प्रेम सिंह शाक्य ने जिला अस्पताल पहुँच जाना बच्ची का हाल। थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर उठाए सवाल, की कार्यवाही की बात।मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के रतनपुर खेरा का मामला।

मैनपुरी में बारिश के चलते दीवाल गिरने से संविदा कर्मी की हुई मृत्यु ?

स्थानी लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दीवाल में दबे संविदा कर्मी को बाहर निकाला । संविदा कर्मी की सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु। सूचना के बाद एसडीएम क्षेत्राधिकारी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे ।मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। मृतक बरनाहल पोस्ट ऑफिस में संविदा पोस्टमैन के पद पर था तैनात।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करहल थाना क्षेत्र के गांधी मोहल्ले की घटना। रिपोटर – अर्पित यादव

मैनपुरी के थाना दन्नाहार में घर के बाहर मिली युवक की लाश, पत्नी बोली-हत्या की गई

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक का शव रविवार की सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के सिर पर चोट का निशान नजर आ रहा था। पत्नी ने संदिग्ध मौत पर हत्या की आशंका व्यक्त की। हांलाकि किसी परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। थाना दन्नाहार क्षेत्र निवासी सनोज यादव (40) शराब पीने का आदी था। शनिवार की रात को वह शराब के नशे में धुत था। देर रात को घर के बाहर ही दरवाजे पर…

मैनपुरी में घर से आ रही थी बदबू, वृद्ध की कई दिन पहले हो चुकी मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों को शंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब कमरा खोल कर देखा तो वृद्ध का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। कोतवाली पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि गांव नगला जुला स्थित एक मकान से दुर्गंध आ रही है। बताया कि उस घर…

मैनपुरी के किशनी ब्लॉक के समस्त शिक्षकों ने संकुल पद से दिया सामूहिक त्यागपत्र ?

अन्य कार्यों में ड्यूटी लगने पर शिक्षण कार्य प्रभावित होने का बताया कारण। शिक्षकों ने दो वर्ष की अवधि में संकुल पद पर नवीन तैनाती न होने पर नवीन तैनाती की मांग की। शिक्षकों ने बताया बिना किसी के दबाब के दे रहे त्यागपत्र।आधा सैकड़ा शिक्षकों ने बीआरसी पर एबीएसए सुनील दुबे को सौंपा त्यागपत्र। रिपोटर – अर्पित यादव

मैनपुरी के किशनी मां ने नहीं दिये 40 रुपये तो 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान ?

परिजनों ने किया अंतिम संस्कार,बाद में किसी ग्रामीण ने पुलिस को मौत की दी सूचना। थानाध्यक्ष महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को ग्रामीणों ने किशोर के फांसी लगाकर जान देने की जानकारी दी। मृतक के पिता ने पुलिस को बेटे के आत्महत्या कर लेने की बात बताई। किशनी थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव की घटना रिपोटर – अर्पित यादव

मैनपुरी में पूर्व सैनिक के साथ 20 लाख की धोखाधड़ी ?

लेखपाल ने पूर्व सैनिक की बिकी जमीन दोबारा बेची । षड़यंत्र के तहत दोबारा बैनामा करा 20 लाख की धोखाधड़ी पीड़ित पूर्व सैनिक ने जिलाधिकारी को इसकी शिकायत की। षड्यंत्र कारी लेखपाल तहसील करहल में तैनात है ।लेखपाल ने बैनामा को लेकर पूर्व सैनिक को फंसाया । तहसील करहल के ग्राम बरनाहल दिहुली की घटना है ।

मैनपुरी के किशनी में 24 घण्टे में विधवा हुई दुल्हन अलका यादव ?

किशनी के हविलिया,चांदा निवासी सोनू यादव की मंगलवार को गयी थी बारात । सोनू ने सुल्तानपुर,उमरैन जिला औरैया निवासी अलका यादव के साथ लिये सात फेरे। बुधवार को बारात की विदा कराकर दुल्हन अलका को घर लेकर आया सोनू । गुरुवार को दूल्हा सोनू यादव घर में कमरे में आराम करने चला गया। काफी देर तक न जागने पर सोनू की मां ने जगाया तो दूल्हा सोनू को सोफे पर बेसुध पड़ा देखकर निकली चीख । सैफई मिनी पीजीआई में डॉक्टरों ने सोनू को किया मृत घोषित,परिजनों में मचा कोहराम…

मैनपुरी में किशनी के मुड़ौसी में जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर विरासत करने का मामला गर्माया ?

मामले में जमीन का असली मालिक श्रीकृष्ण जाटव पुत्र रामचरन आया सामने , श्रीकृष्ण जाटव ने बताया कि उनकी जमीन को उनके ही नाम के एक अन्य व्यक्ति के नाम विरासत में की गई दर्ज । पीड़ित ने बताया 15 बीघा जमीन को विरासत में दर्ज कर आनन फानन में मथुरा के व्यक्ति के नाम किया गया बैनामा । एसडीएम ने मामले में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में बनाई जांच टीम , एसडीएम प्रसून कश्यप ने कहा कि जांच में जो भी दोषी मिलेगा तो करेंगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।…

मैनपुरी में बेसिक शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्यवाई ?

बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता जारी किए आदेश वर्तमान में जनपद भर में परिषदीय विद्यालयों में कोई भी शिक्षक शिक्षिका नही है निलंबित, न ही किसी का रुका है वेतन , परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं के लम्बित कार्यो का निस्तारण। जनपद भर के विभिन्न निलम्बित अध्यापकों/ अध्यापिकाओं की हुई बहाली । लम्बित चयन वेतनमान आदि को 20 जुलाई को बीएसए कार्यालय पर कैम्प लगाकर कराया जाएगा निस्तारित। शिक्षक शिक्षिकाओं के अवकाश सम्बधी समस्याओं के लिए भी जारी किए निर्देश। प्रोडेक्शन इन चीफ द दस्तक 24 न्यूज – अर्पित यादव

मैनपुरी : किशनी में अराजक तत्वों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के होर्डिंग पर चेहरे को किया विकृत

किशनी के भारत पेट्रोल पम्प के पास लगे होर्डिंग पर अराजक तत्वों ने पोती कालिख । अखिलेश यादव व होर्डिंग पर लगे उनके समर्थकों के चेहरे को किया विकृत। अखिलेश के जन्मदिन दो जुलाई को उनके कट्टर समर्थक गुरु यादव,सचिन चौरिया ने लगवाई थी होर्डिंग । होर्डिंग के साथ छेड़छाड़ करने पर सपाइयों में आक्रोश,अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की । अखिलेश के चेहरे को विकृत करने पर फूट-फूटकर रोया उनका कट्टर समर्थक गुरु यादव रिपोटर – अर्पित यादव

मैनपुरी में मासूम को नहर में फेंकने के बाद महिला भी नहर में कूद गई।

थाना एलाऊ क्षेत्र में रविवार की शाम भांवत नहर पुल पर पहुंची महिला ने चार साल के मासूम को नहर में फेंक दिया। लोग कुछ समझ पाते। तभी महिला भी नहर में कूद गई। तुरंत ही गोताखोर सक्रिय हो गए और डूब रही महिला और बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। महिला और बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। रविवार की दोपहर करीब 3.30 बजे एक महिला भांवत नहर के पास गोद में एक करीब चार साल के बच्चे को लेकर…

मैनपुरी में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक सवार की घटना स्थल पर हुई मौत ?

मृतक अपनी बहन के घर गोकुलपुर जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। रोडवेज बस सं- UP 78 JN 8692 ने बाइक UP 84 AH 3182 मैं सामने से टक्कर मार दी। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल घर में मचा कोहराम । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । बरनाहल थाना क्षेत्र के नवा टेढ़ा चौराहे के पास की घटना।

मैनपुरी में करंट लगने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की शाम खेत जा रहे किसान को बिजली के खंभा में लगी खेंच से करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने परिजन को सूचना दी। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों के मृत घोषित कर दिया। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव गाड़ीवार की है। गांव निवासी किसान सुदीश कुमार (34) खेत जा रहे थे। बारिश के चलते वह पगडंडी से होकर गुजर रहे थे। रास्ते में लगे बिजली के खंभा…

मैनपुरी में संदिग्ध परिस्थिति में युवक को लगी गोली ?

तीन नामजदो ओर एक अज्ञात पर गोली मारने का लगाया आरोप । पुलिस ने घायल युवक को बेवर सीएससी अस्पताल से जिला अस्पताल में कराया भर्ती । जिला अस्पताल से डॉक्टर ने किया घायल को आगरा रेफर । घायल युवक का नाम पवन प्रताप पुत्र सुरेंद्र सिंह बताया जा रहा है । थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुर निवासी पवन प्रताप सिंह शुक्रवार की देर शाम तुकमान सिंह इंटर कालेज के सामने से होकर गुजर रहा था। इस दौरान संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गया। गोली पवन के…

मैनपुरी के ग्राम बरौली में लापता हुई महिला ?

नाम रामा देवी पत्नी श्री अमर सिंह , ग्राम बरौली , पोस्ट टिंडौली , जिला मैनपुरी दिनांक 04 – 07 – 2024 को समय11 :00 बजे लापता हो गयी है। आपसे सभी से अनुरोध है। की अगर कही भी दिखाई दे तो नीचे दिये गये नम्बरो पर संपर्क करेमो – 7310658089 ( डा किसन चंद्र बरौली )मो – 9560487491 ( लाला बरौली )मो – 8954798031 ( सचिन यादव रुस्तमपुर ) रिपोटर – अर्पित यादव

मैनपुरी: भोगांव के ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गयी भव्य धम्म यात्रा

मैनपुरी: बीती दो जुलाई को विनोदपुर से मायाचंदपुर, परतापुर ,अम्हेरा ,जमेयतगंज, बागपुर, मेरापुर छदामी जलालपुर, माधोनगर, बुद्धनगर, भुडहार, भूड़पटिया, मानपुर हरी, बिलसड़ा आदि ग्रामों में एक भव्य धम्म यात्रा निकाली गई. जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की. धम्म यात्रा में शामिल लोगों द्वारा बताया गया कि विश्वगुरु महामानव तथागत गौतम बुद्ध का समता, स्वंत्रता, न्याय, बंधूता, करुणा, मैत्री आदि मानववादी विचारधारा का प्रचार -प्रसार के लिए इस धम्म यात्रा का आयोजन किया गया. यहां सामूहिक रूप से बुद्ध वंदना, त्रिशरण व पंचशील के साथ बुद्ध प्रतिमा से सुसज्जित रथ को…

मैनपुरी – भोले बाबा के आश्रम पर अब ज़िला प्रशासन की नज़र

राजस्व टीम ने दस्तावेज खंगालने किए शुरू-सूत्र , आश्रम के अंदर गोपनीय दस्तावेज की तलाश जारी। राजस्व टीम के साथ आश्रम के बाहर भारी पुलिस , कई थानो की फ़ोर्स के साथ कई उच्च अधिकारी मौजूद। मैनपुरी के बिछवा क्षेत्र में बने रामकुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में नारायण साकार हरी उर्फ़ भोले बाबा के होने की बात उन्हीं के एक सेवादार ने की पुष्टि। बसपा सरकार में भोले बाबा लाल बत्ती की गाड़ी में सत्संग स्थल तक पहुंचते थे। उनकी कार के आगे आगे पुलिस एस्कॉर्ट करते हुए चलती थी। एससी/एसटी…