मैनपुरी में बाहर गई थी मां… लौटी तो फंदे पर लटकी मिली बेटी, दृश्य देखकर निकल गई चीख

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को एक युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। परिजन ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के सगामई गांव की है। सोमवार की शाम गांव निवासी करन सिंह की 22 वर्षीय पुत्री शिवानी ने कमरा बंद कर दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां उमा देवी जब घर के बाहर…

मैनपुरी में सहकारी बैंक में लाखों का गबन मामला, कार्रवाई के नाम पर खानापूरी, दोषियों की सिर्फ वेतन वृद्धि रुकी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सहकारी बैंक करहल में गबन करने वाले कर्मचारियों को बैंक की प्रबंध कमेटी ने अभयदान दे दिया। पहले जहां लगातार कार्रवाई टाली जाती रही वहीं अब केवल वेतन वृद्धियां रोककर दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई समाप्त कर दी गई। इस कार्रवाई की बैंक कर्मचारी और लोगों के बीच चर्चा है। आखिर गबन करने वालों को छोड़कर बैंक की प्रबंध कमेटी क्या संदेश देना चाहती है। जिला सहकारी बैंक की करहल शाखा में एक साल पहले खातों से धनराशि का गबन हुआ था। मामले की जांच उप…

मैनपुरी में पत्नी ने मायके से आने से किया मना, तो फांसी झूल गया पति, कुछ घंटों पहले फोन पर दोनों की हुई थी बात

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। वापस आने से मना कर दिया तो सोमवार की शाम पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला शोभा गांव की है। गांव निवासी अतुल कुमार (23) की ससुराल हरचंदपुर गांव में है। कुछ दिन पूर्व पत्नी रोली मायके गई थी। दो दिन पूर्व अतुल के चाचा उसे लेने के लिए गए थे। उसने…

मैनपुरी में बाइक और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, 3 लोग हुए घायल

यूपी के मैनपुरी में तेज रफ़्तार ऑटो का कहर देखने को मिला। यहां ऑटो ने सड़क पर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दीं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक पर सवार होकर जा रहे थे एक ही परिवार के तीन लोगमैनपुरी में एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे तभी अचानक से एक ऑटो सामने आ गया जिससे दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो…

मैनपुरी में निमोनिया से मासूम बच्चे, हार्ट अटैक से वृद्ध की मौत, पांच की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में निमोनिया और हार्ट की समस्या से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्र में निमोनिया से पीड़ित बच्चे और हार्ट की समस्या से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य मरीजों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पिछले दो महीने से जिले में हार्ट और निमोनिया के मरीजों की लगातार मौत हो रही है। हार्ट अटैक से अब तक 28 मरीजों की मौत हुई तो वहीं निमोनिया से 13 बच्चों ने दम तोड़ा…

मैनपुरी में विवाहिता की मौत पर ससुराली बोले- दामाद ने बेटी को मार डाला, अब कोर्ट ने आरोपी को दोष मुक्त करार दिया

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को दहेज हत्या के एक मामले की सुनवाई हुई। पति पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी की जलाकर हत्या करने का आरेापा था। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी पति को दोष मुक्त कर दिया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला जज ने यह फैसला सुनाया। मूल रूप से कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना अतंर्गत सुभाषनगर निवासी संगीता की शादी वर्ष 2011 में थाना कोतवाली के ग्वालटोली गांव निवासी राजेश उर्फ सोनू के साथ हुई थी। संगीता की…

मैनपुरी में किसान ने परिवार संग किया आत्मदाह का प्रयास, जिलाधिकारी कार्यालय पर तैनात होमगार्ड ने बचाई जान

मैनपुरी में बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब कलेक्ट्रेट पहुंचे एक युवक ने डीएम ऑफिस के बाहर डीजल छिड़ककर परिवार समेत आत्मदाह करने की कोशिश की। डीएम कार्यालय के बाहर मौजूद होमगार्ड की सतर्कता के चलते एक बड़ी घटना टल गई। पीड़ित जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने को लेकर परेशान था। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया कला निवासी अरविंद कुमार की गांव स्थित जमीन पर गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर रखा है। कई बार उन्होंने राजस्व अधिकारियों के साथ ही पुलिस को भी मामले की शिकायत…

मैनपुरी में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां मे जुटी बीएसपी

यूपी के मैनपुरी में इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिसको लेकर जगह-जगह पर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि इसी साल होने वाले चुनाव में आप लोग अपने मत का प्रयोग सोच समझकर करे। ग्रामीणों के साथ मंडल प्रभारी ने की बैठकबीएसपी प्रमुख मायावती ने अकेले अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद उन्होंने अपने पार्टी के नेताओं…

मैनपुरी में युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, बाग में पेड़ से लटका मिला शव, शराब पीने का आदी था

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार की सुबह शव गांव स्थित एक बाग में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव सींगपुर हविलिया की है। गांव निवासी दीपक सिंह (25) मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। वह शराब भी पीने का आदी हो गया था। रविवार की शाम को भी वह शराब पीकर घर आया। बिना किसी से…

मैनपुरी में विशेष लोक अदालत में 135 मुकदमे निस्तारित

मैनपुरी में बिजली चोरी के मुकदमे समझौते से निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत के पहले दिन सोमवार को 135 मुकदमों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह के न्यायालय में लगी विशेष लोक अदालत में बिजली विभाग ने 1.79 लाख में समझौता किया। स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह, अपर जिला जज प्रथम मुनव्वर जहां, स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा की देखरेख में विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय के बिजली चोरी के सूचीबद्ध मुकदमों की सुनवाई की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/…

मैनपुरी में हार्ट अटैक से युवक ने तोड़ा दम, हालत गंभीर होने पर चार मरीज जिला अस्पताल से रेफर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच जिले में हार्ट के मरीजों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के मोहल्ला न्यू बस्ती गाड़ीवान निवासी व्यक्ति ने हार्ट अटैक की दिक्कत होने पर दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से तीन अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 652 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें अस्थमा, हार्ट और निमोनिया के मरीजों…

मैनपुरी में जिन हाथों से पाला उन्हीं से घोंट दिया नाबालिग बेटी का गला, नहीं कांपे मां-बाप के हाथ, हकीकत ने उड़ाए होश

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बेटी के चाल चलन पर शक होने के चलते नगला हरकेशी निवासी माता पिता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 14 साल की पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी थी। विपक्षी को फंसाने के लिए शव जनपद एटा क्षेत्र में डाल आए थे। रविवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए चौंकाने वाली जानकारी दी। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हरकेशी निवासी 14 वर्षीय जान्हवी का शव 30 अक्तूबर 2023 को…

मैनपुरी में पति पर पिटाई का आरोप, केस दर्ज

करहल : गांव नगला भूपाल निवासी एक विवाहिता जब पति के एक महिला से अवैध संबंध का विरोध करती है तो उसकी पिटाई की जाती है। आरोपी महिला के परिजन भी सहयोग करते हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल निवासी शिवानी ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि पति संजीव कुमार के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जब वह पति के नाजायज संबंध का विरोध करती है तो…

मैनपुरी में स्वदेशी क्षमताओं पर लोगों का विश्वास बढ़ा

मैनपुरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी के साथ मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के कुरावली मंडल में बूथ संख्या 314 पर पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुना। प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। लोकल फाॅर वोकल पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने मन की मन की बात के माध्यम से कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में हम किसी…

मैनपुरी में युवक और पत्नी को पीटकर किया घायल

मैनपुरी : शहर के पावर हाउस रोड पर नामजद ने अपने साथियों के साथ मिल कर एक युवक की पिटाई कर दी। बचाने आई पत्नी को भी पीटा गया। आरोपी ने बच्चे को उठाकर फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस रोड के पास निवास कर रहीं मंजुल सक्सेना ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि शनिवार को पति जीतू सक्सेना सास गिरजा देवी और तीन वर्षीय पुत्र के साथ घर में खाना खा रहे…

मैनपुरी में युवक पर आया तीन बच्चों की मां का दिल, कोर्ट में हुआ फैसला, बेबस मामूमों से हमेशा के लिए छिन गया ममता का आंचल

त्तर प्रदेश के मैनपुरी में तीन बच्चों की मां का दिल एक युवक पर आ गया। फिर क्या था उसने पति को तो छोड़ा ही बच्चों से भी दामन छुड़ा लिया। पुलिस ने जब महिला को न्यायालय में पेश किया तो उसने प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली। आखिरकार न्यायालय से उसे प्रेमी की सुपुर्दगी में भेजा गया। मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक ने 24 जनवरी को पत्नी के लापता हो जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया…

मैनपुरी में पुलिस की वर्दी में थाने के बाहर शिक्षक से ठगी, हकीकत पता चली तो उड़ गए होश; पुलिस तलाश में जुटी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक निजी स्कूल में तैनात शिक्षक को थाने के बाहर ही ठग लिया गया। कस्बा बिछवां के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि ठग पुलिस की वर्दी पहने हुए था। उसने शिकायत भी दी लेकिन अभी तक कोई सुनवाई और कार्रवाई नहीं हुई है। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव तेजपुर निवासी राधेश्याम नगला अनी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य करते हैं। बताया कि 15 जनवरी को वह कस्बा कुरावली में घिरोर रोड से गेहूं लेकर साथी रूस्तम सिंह के साथ घर जा रहे…

STF ने 745 कछुओं के साथ चार तस्करों को पकड़ा, सुंदरी प्रजाति के सभी कछुए, कोलकाता ले जाने की थी योजना

इटावा जिले में एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चार कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सैफई-मैनपुरी सीमा पर लोडर में भरे 745 कछुए बरामद किए। यह कछुए मैनपुरी से कई स्थानों पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे। डीएफओ अतुलकांत शुक्ला ने बताया कि 25 जनवरी की रात सैफई थाना क्षेत्र में मैनपुरी सीमा पर वैदपुरा मार्ग पर वन्य जीवों की तस्करी की सूचना मिलने पर एसटीएफ व वन विभाग वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मैनपुरी की…

मैनपुरी में निमोनिया और अस्थमा से मासूम सहित चार मरीजों की मौत, पांच की हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज रेफर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच जिले में अस्थमा, निमोनिया और कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन में जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों सहित चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें निमोनिया से पीड़ित तीन दिन का मासूम भी शामिल है। पांच अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी रामेश्वर सिंह की 90 वर्षीय पत्नी रामश्री को पिछले आठ दिन से अस्थमा की दिक्कत थी।…

मैनपुरी में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के भोगांव क्षेत्र में गुरुवार को एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के भोगांव कस्बे में संविदा पर कार्यरत शिक्षक हेमराज (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिक्षक देवरिया के एक इंटर कॉलेज में संविदा पर कार्य करते थे और 15 दिन पूर्व वे अपने घर आए थे। आज सुबह भोगांव में रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित अपने आवास से अपने मूल गांव हरगनपुर जा रहे थे कि रास्ते में देवीपुर नहर पुलिया के…