फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को विकासखंड कार्यालय नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही परिसर में संचालित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:नगर पंचायत नवाबगंज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय नवाबगंज का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाए।…
फर्रुखाबाद:सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला आयोजित, साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए गए टिप्स
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में “Safer Internet Day (सुरक्षित इंटरनेट दिवस)” के अवसर पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कु. ज्योति चौधरी ने मोबाइल और कंप्यूटर पर सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें, अनजान लिंक पर क्लिक…
फर्रुखाबाद:करहर गांव में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित, 112 मरीजों को मिला उपचार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जनपद में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वाधान में “आयुष आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 10 जनवरी को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हार, फर्रुखाबाद द्वारा राजेपुर ब्लॉक की ग्रामसभा करहर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कुल 112 मरीजों (52 पुरुष एवं 60 महिला) का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों का वजन, रक्तचाप (बीपी), हृदय गति, तापमान तथा ऑक्सीजन स्तर की जांच की गई और सभी को रोगानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियां…
अखिलेश यादव ने बीजेपी को बताया किसान ‘विरोधी
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर किसानों के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़ा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिये कुछ सवाल भी पूछे हैं. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि किसानों को नुकसान पहुंचाकर, हमारे देश में कोई भी सरकार नहीं चल सकती है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिये पूछा, “जब सब कुछ विदेश से आयेगा, तो किसान क्या…
बांदा: बाल विवाह रोकथाम को लेकर दिलाई गई शपथ
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्ति भारत अभियान का एक सशक्त संदेश दिया गया है। अब बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ एक मजबूत आवाज उठा रहा है। बांदा जिला को बाल विवाह से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान ने पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। इस अभियान की सफलता में संस्थान को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आमजनों का भी अच्छा सहयोग रहा100 दिन…
बांदा में मुस्लिम समाज के लोगों का नाम काटने को लेकर समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में सपाइयों ने तहसील में ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की।इस दौरान बताया कि नरैनी तहसील के कुल 33 बूथ जिसमें अधिकांश रूप से मुस्लिम गांवों के नाम काटे गए।इस प्रकार से जनपद के विभिन्न ग्रामों में लगातार नाम काटने की साजिश हो रही है।जबकि जिनके नाम अभी तक काटे गए है वह ग्रामों के मूल निवासी है।उन सभी के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में दर्ज है।इस दौरान समाजवादी पार्टी के…
औरैया: शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया हड़कंप
औरैया जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको चौंका दिया।रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों की नजर केंचुल पर पड़ी तो…
प्रयागराज:थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-46/26 धारा-105 भा0न्या0सं0 से सम्बंधित 02 वांछित अभियुक्त 1. राजू कुमार पुत्र बच्चा प्रसाद निवासी बलहा बरौली गोपालगंज बिहार हाल पता सेवईत थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज 2. गुड्डू लाल चौधरी पुत्र होरी लाल निवासी सेवईत थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज…
प्रयागराज: चाइनीज मांझा बेचने वाले सभी दुकानो का सत्यापन किया जाये
*सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि कमिश्नरेट प्रयागराज में चाइनीज मांझा से विगत में हई दुर्घटनाओं के दृष्टिगत इन दुर्घटनाओं को रोकने एवं चाइनीज मांझा की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु दिनांक 09.02.2026 से 12.02.2026 तक अभियान चलाया जा रहा है । चाइनीज मांझा के निर्माण, भण्डारण एवं सिंथेटिक मांझा/सीसा लेपित/नायलॉन पतंग डोरी एवं भण्डारण, उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाये जाने के सम्बन्ध में दोषी पाये गये व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । इस दौरान कमिश्नरेट प्रयागराज के सभी थाना प्रभारी निम्नलिखित…
फर्रुखाबाद:फर्जी फॉर्म-7 से वोट काटने का आरोप, सपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के भड़ौसा इलाके में चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरकर कई जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। सपा नेताओं ने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है और इससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया…
फर्रुखाबाद: कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एसपी आरती सिंह का फतेहगढ़ में निरीक्षण, पुलिस को दिए आवश्यक निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस बल के साथ कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में चल रही गश्त व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलने पर…
फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं पर दिए कड़े निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, बंदीगृह, मैस, मालखाना तथा शस्त्रों के रख-रखाव एवं संचालन व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। साथ ही थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और थाना अभिलेखों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराधों की स्थिति तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों की भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति, रसोईघर तथा सुरक्षा उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा बैरकों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सुरक्षा…
फर्रुखाबाद राजकीय आईटीआई में 10 फरवरी को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला, 300 पदों पर भर्ती का अवसर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और कुल 300 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा। मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (गुजरात-100 पद), एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी इंडिया प्रा. लि. (हरियाणा-50 पद), एसकेएच मेटल लि. (गुरुग्राम-50 पद), कृष्णा मारुति लि. (गुरुग्राम-50 पद), टाटा मोटर्स (लखनऊ/रुद्रपुर उत्तराखंड-50…
फर्रुखाबाद:रोडवेज बसों की फिटनेस जांच, चालकों-परिचालकों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 सड़क सुरक्षा माह (01 फरवरी से 28 फरवरी 2026) के अंतर्गत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में सोमवार को रोडवेज बस अड्डा लालगेट पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ए.आर.टी.ओ.-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव ने ए.आर.एम. रोडवेज राजेश कुमार के साथ रोडवेज बसों की फिटनेस की जांच की और चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। जांच के दौरान बसों के इंडिकेटर, हेडलाइट, ब्रेक, टायर सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा सभी…
जौनपुर :लेदुका होम्योपैथिक चिकित्सालय का भवन जर्जर,समाजसेवी सुजीत मौर्य ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नये भवन की, की मांग
जौनपुर। जनपद के लेदुका स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का भवन वर्तमान में किसी खंडहर में तब्दील हो चुका है। अस्पताल की छत का प्लास्टर पूरी तरह गिर चुका है और छत की लोहे की सरिया (Rods) पूरी तरह जंग खा रही हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि यहाँ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है और किसी की जान जा सकती है।डॉ. अम्बेडकर युवा समिति के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत मौर्य ने अस्पताल की जर्जर तस्वीरों को सार्वजनिक करते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मौर्य ने…
बांदा:यूजीसी लागू करने को लेकर दिया गया ज्ञापन!
उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए यूजीसी नियमों पर रोक लगाए जाने से देश भर के पिछड़े व दलित छात्रों में ख़ासा आक्रोस देखने को मिल रहा है। आज बांदा कलेक्ट्रेट पहुंचे करीब आधा सैकड़ा छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमें उन्होंने यूजीसी एक्ट को लागू करने की मांग की है। आपको बता दें कि एक तरफ जहां सारा सवर्ण समाज यूजीसी कानून के विरोध में है, वहीं दलित पिछड़े वर्ग के छात्र यूजीसी एक्ट को…
बांदा : स्वर्गीय मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक खेल
बांदा-राइफल क्लब मैदान में स्व0 मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर t10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का चौथे दिन भगत सिंह इंकलाब एवं सरदार उधम सिंह के बीच काफी रोमांचक खेल हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से जाकर परिचय किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि इस मैदान से प्रदेश और देश ही नहीं वरन विदेश में भी उन्होंने अपना स्थान बनाया है आप सभी से मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उन्हीं लोगों की भांति आप भी…
फर्रुखाबाद: बजरिया रोड पर बिजली का पोल टूटने से यातायात बाधित, मरम्मत कार्य जारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 जिले के बजरिया रोड पर बिजली का पोल अचानक टूटकर गिर जाने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को अवगत कराया, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गई है। जानकारी के अनुसार तिकोना चौकी और जसमई चौराहे के बीच स्थित बजरिया रोड पर लगा बिजली का पोल टूटकर पास के एक मकान के ऊपर जा गिरा। सौभाग्यवश इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं…
