फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने की अपील की गई। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 (वीमेन…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद में ऐतिहासिक होली मिलन समारोह, गंगा-जमुनी तहजीब की झलक।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 शहर के ऐतिहासिक चौक क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह ने एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल पेश की। यह भव्य आयोजन मोहम्मद खां वगश वेलफेयर सोसाइटी और सद्भावना मंच के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें सर्व समाज के समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सद्भाव व सामाजिक समरसता को मजबूत…
फर्रुखाबाद: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 जनपद की कोतवाली कायमगंज पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, अश्लील हरकतें करने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर प्रताड़ित करने के मामले में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। प्रकरण में कोतवाली कायमगंज पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 124(1), 296, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(2)(v)…
फर्रुखाबाद में होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस का फ्लैग मार्च
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 होली के पावन पर्व के अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस बल द्वारा भीड़भाड़ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। त्योहार के मद्देनजर बाजारों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों से संवाद कर शांति…
फर्रुखाबाद:कमालगंज क्षेत्र प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार एडवोकेट संजय शाक्य ने दी होली की शुभकामनाएं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 कमालगंज क्षेत्र प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार एडवोकेट संजय शाक्य ने होली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा— “रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार, ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार। मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!” एडवोकेट संजय शाक्य ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार समाज में एकता, सद्भाव और खुशहाली का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों…
यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सपा नेता का बड़ा दावा, क्या है खबर जानें
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. सपा नेता ने दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि जहां विपक्षी दल शोर मचाने में लगे हैं वहीं सपा जमीनी स्तर पर काम कर रही है. समाजवादी पार्टी ने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. बाराबंकी में सपा नेता अरविंद गोप ने होली के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के…
दही खाने के फायदे
दही का सेवन करने से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती हैं,हर-रोज दही खाने से भूख न लगने की बीमारी खत्म हो जाती हैं। जो लोग हर-रोज दही का सेवन करते हैं।ना तो मुँह से दुर्गंध आती हैं।और ना ही उनके दांतों में कीडा लगता हैं। हर-रोज दही खाने से हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रोंग होता हैं,और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती हैं। यह माना गया हैं कि जो लोग नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं उनका शुगर लेवल कंट्रोल रहता हैं। दही का नियमित सेवन करने से…
फर्रुखाबाद में विशेष प्रवर्तन अभियान: 300 किलो लहन नष्ट, 40 लीटर अवैध शराब बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मार्च 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा आशुतोष कुमार द्विवेदी (जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद) के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी जी0 पी0 गुप्ता के पर्यवेक्षण में आज बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह एवं कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने पुलिस व आबकारी टीम के साथ संदिग्ध ग्राम लकूला में संयुक्त दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके पर लगभग 300…
फर्रुखाबाद में सख्त कार्रवाई: 3 डग्गेमार बसें सीज, ₹70,000 जुर्माना; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग तेज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मार्च 2026 होली के पावन पर्व के मद्देनज़र जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा एआरएम रोडवेज राजेश कुमार द्वारा बसों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 3 बसें सीज, ₹70,000 का जुर्माना चेकिंग के दौरान रोडवेज के रंग में एक बस दिल्ली से 75 सवारियां लाते हुए पकड़ी गई। इसके अलावा एक अन्य बस का बीमा समाप्त पाया गया और उस पर छह माह…
फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एंटी रोमियो टीम का जागरूकता अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मार्च 2026 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज एंटी रोमियो टीम/महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर बालिकाओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)—की जानकारी देते…
फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना मऊदरवाजा पुलिस ने 24 घंटे में हत्या का आरोपी आलाकत्ल सहित दबोचा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मार्च 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को महज 24 घंटे के भीतर आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 03.03.2026 को वादी द्वारा थाना मऊदरवाजा में…
फर्रुखाबाद में पुलिस लाइन परंपरागत रीति-रिवाज से हुआ होलिका दहन, एसपी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मार्च 2026 होलिका दहन के पावन अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरती सिंह व अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में जनपदीय पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ विधिवत पूजन कर होलिका दहन किया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे रीति-रिवाज से पूजन सम्पन्न कराया गया। इसके उपरांत होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों एवं…
प्रयागराज: निरीक्षक धनन्जय कुमार पाण्डेय को रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज नियुक्त किया गया
प्रयागराज, स्थानान्तरण निरीक्षक, कमिश्नरेट प्रयागराज निरीक्षक धनन्जय कुमार पाण्डेय को रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज नियुक्त किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
फर्रुखाबाद में झूलते बिजली तार बने मुसीबत, हादसे का खतरा बढ़ा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मार्च 2026 जनपद के मोहल्ला सलामत खां स्थित रहमानी स्कूल के पास वाली गली में बिजली के झूलते तार इन दिनों मोहल्ले वासियों के लिए बड़ी परेशानी और संभावित खतरे का कारण बने हुए हैं। गली में जगह-जगह बिजली के तार नीचे लटकते दिखाई दे रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मोहल्ले में ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों का मकड़जाल फैला हुआ है।…
फर्रुखाबाद में इंटर छात्र से मारपीट, नाम कटवाने की धमकी के बाद परिवार सदमे में, घर छोड़ने को मजबूर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मार्च 2026 थाना क्षेत्र राजेपुर के ग्राम तेरा खास पोस्ट कनकापुर निवासी प्रशांत जाटव (पुत्र सुनील कुमार जाटव), जो नरेंद्र सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इंटरमीडिएट का छात्र है, के साथ कथित तौर पर दबंगों द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्र का परिवार सदमे में है और भय के कारण आशियाना छोड़ने को मजबूर बताया जा रहा है। पीड़ित छात्र के अनुसार, दिनांक 25 फरवरी 2026 को वह हिरदेश कुमारी इंटर कॉलेज (राजेपुर)…
फर्रूखाबाद:होली से पहले प्रशासन सख्त: 6 डग्गामार बसें सीज़, 3 का चालान, 2.32 लाख रुपये जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मार्च 2026 होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की सुरक्षा और सुगम परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं एआरएम रोडवेज की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दिल्ली से फर्रुखाबाद तथा दिल्ली से जयपुर मार्ग पर अवैध रूप से संचालित 6 डग्गामार बसों को बस अड्डे पर सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने वाली 3 अन्य बसों का चालान…
फर्रुखाबाद में त्यौहारों से पूर्व प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने किया पैदल गश्त
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मार्च 2026 आगामी त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार सहित सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बाजार क्षेत्रों…
फर्रुखाबाद:होलिका दहन स्थलों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मार्च 2026 होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन प्रबंध, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या…
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 160 किलो लहन नष्ट, 28 लीटर अवैध शराब बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मार्च 2026 आबकारी आयुक्त उ0प्र0 के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह अपनी टीम तथा कानपुर प्रवर्तन टीम के साथ जनपद के संदिग्ध ग्राम लकूला में दबिश देने पहुंचे। छापेमारी के दौरान मौके पर अवैध शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई। टीम ने लगभग 160 किलोग्राम…
फर्रुखाबाद में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण व पैदल मार्च
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मार्च 2026 होली पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ थाना कामलगंज एवं थाना फतेहगढ़ क्षेत्रांतर्गत स्थित विभिन्न होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि होलिका दहन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखने…
