प्रयागराज: मेजा में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु छात्रों के लिए प्रवेश फार्म का वितरण प्रारम्भ

प्रयागराज के मेजा में दिव्यांग छात्र/छात्राओं का प्रवेश प्रारम्भसर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय,गेदुराही, मेजा, प्रयागराज (मेजा तहसील के पास) जहां दृष्टिबाधित , श्रवणबाधित, अस्थिबाधित दिव्यांग छात्रों के साथ ही सामान्य छात्र छात्राओं को कक्षा 06 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु छात्रों के लिए प्रवेश फार्म का वितरण प्रारम्भ हो गया है। इच्छुक छात्र या अभिभावक विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म निःशुल्क अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से किसी…

पश्चिम एशिया देश में युद्ध के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

प्रयागराज, पश्चिम एशिया देश में युद्ध के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वर्तमान समय में जिला आपदा कंट्रोल रूम के सहायता नम्बरों पर कुल 116 व्यक्तियों की सूचना प्राप्त हुई है, जिसे राहत आयुक्त कार्यालय को अग्रिम कार्यवाही हेतु उपलब्ध कराया जा चुका हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया है कि यदि आपके परिवार, रिश्तेदारी या परिचय का कोई व्यक्ति पश्चिम एशिया देशों में है, का विवरण (व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, फंसे हुए व्यक्ति का मों०नं०, जनपद में व्यक्ति का निवास,…

प्रयागराज: शैक्षिक सत्र 2025-26 के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं के लॉगिन पर उपलब्ध कराया गया है।

प्रयागराज, निदेशालय, समाज कल्याण, उ०प्र० लखनऊ द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 के अतिरिक्त) योजनान्तर्गत संदेहास्पद डाटा कारणों सहित शिक्षण संस्थाओं के लॉगिन पर उपलब्ध कराया गया है। अतः जनपद के समस्त विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेंसी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 07.03.2026 तक शिक्षण संस्थाओं द्वारा रू0 100.00 के स्टाम्प पेपर पर प्रत्यावेदन (अपेक्षित प्रपत्रों सहित) अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में संदेहास्पद डाटा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराये जाने हेतु अपने अधीनस्थत शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित…

लखनऊ: ‘सेफ यूपी–समृद्ध यूपी’ के संकल्प को मजबूती, 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा ‘सेफ यूपी–समृद्ध यूपी’ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से लखनऊ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन Honda India Foundation और Uttar Pradesh Police के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें 50 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ Zero Tolerance–Zero Corruption की नीति पर पूरी…

फर्रुखाबाद में बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का गठन, आनंद भान शाक्य बने अध्यक्ष

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 शहर में व्यापारियों के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्र गुट द्वारा बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। यह कार्यक्रम रेलवे रोड स्थित होटल आनंद पैलेस में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें आनंद भान शाक्य को अध्यक्ष, पुष्पेंद्र राजपूत को महामंत्री तथा आशीष शाक्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष हाजी मो. इखलाक खान ने इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों…

फर्रुखाबाद: 13 मार्च को जिले में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई, महिला उत्पीड़न मामलों की होगी समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी के जनपद आगमन के अवसर पर 13 मार्च 2026 को महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई और समीक्षा की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जनपदों में इस प्रकार की जनसुनवाई आयोजित की…

फर्रुखाबाद: कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत ई-लॉटरी से किसानों का चयन, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया। यह प्रक्रिया कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत की गई। बैठक में उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि श्याम सिंह, जिला गन्ना अधिकारी के प्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जगदीश मिश्रा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के प्रतिनिधि…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1098, 1076 और 112 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू…

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कोतवाली कायमगंज में दर्ज मुकदमा अपराध…

UP: 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में कोई हलचल नहीं

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश के सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं, लेकिन कांग्रेस में इसको लेकर कोई हलचल नहीं है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लंबे समय से भंग चल रही है और प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती को लेकर कोई कार्य नहीं हो रहा है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भी यूपी चुनाव को लेकर कोई सक्रियता नहीं दिखाई पड़ रही है। इससे आशंका जताई जा रही है कि यूपी चुनाव में कांग्रेस और कमजोर पड़ सकती है। यूपी चुनावों को लेकर कोई सक्रियता न…

लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का होली मिलन समारोह सम्पन्न

गोला गोकर्णनाथ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोला गोकर्णनाथ नगर एवं कुंभी खंड द्वारा श्री सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला बौद्धिक प्रमुख रामनरेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली सामाजिक समरसता और संगठन शक्ति का पर्व है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर समाज में सद्भाव,…

बांदा-तिंदवारी में नासा वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार प्रजापति का भव्य स्वागत, युवाओं में दिखा खास उत्साह

बांदा-तिंदवारी कस्बे में उस समय उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला, जब अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नासा वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार प्रजापति के आगमन पर अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ, जनपद बांदा की युवा टीम ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर और सम्मान स्वरूप अभिनंदन कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. अशोक कुमार प्रजापति ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धियां न केवल…

प्रयागराज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अभ्यर्थियों हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज परिसर में दिनांक 8 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन

प्रयागराज, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अभ्यर्थियों हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज परिसर में दिनांक 8 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है उक्त मेले में निजी क्षेत्र की सिद्धि इन्फोटेक, वी 5 ग्लोबल, महिंद्रा लिमिटेड, एक्सिस बैंक, जेसीबी इंडिया लिमिटेड आदि 18 कंपनियों द्वारा 4000 से अधिक पदों पर जिसमें वेतनमान रुपया 12500 से 33000 तक के पदों पर चयन किया जाएगा। उक्त रोजगार मेले में हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीसीए, एमसीए, आदि उत्तीर्ण, आयु…

प्रयागराज: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम – 2026 के अंतर्गत आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाने हेतु अंतिम तिथि दिनांक 06.03.2026 निर्धारित

प्रयागराज, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम – 2026 के अंतर्गत आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाने हेतु अंतिम तिथि दिनांक 06.03.2026 निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा निर्धारित उक्त तिथि के अनुसार कल दिनांक 06.03.2026 तक दावे और आपत्तियों से संबंधित फॉर्म्स (फॉर्म 6, 6a, 7, 8) प्राप्त किए जाएंगे। अतः जनपद के सभी अर्ह नागरिक अथवा ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने हेतु फॉर्म – 6 घोषणा पत्र सहित भरकर अपने…

फर्रुखाबाद: होलिका दहन के बाद दिखी अनोखी परंपरा, श्रद्धापूर्वक राख लेकर घर पहुंचे ग्रामीण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मार्च 2026 होलिका दहन के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव पट्टी दारापुर में एक अनोखी और पारंपरिक आस्था का दृश्य देखने को मिला। होलिका दहन के अगले दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे अपने-अपने गांव और मोहल्लों के होलिका स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक होलिका की राख एकत्र करते नजर आए। दरअसल, क्षेत्र में यह पुरानी परंपरा है कि होलिका दहन के बाद उसकी राख को घर ले जाना शुभ माना जाता है। ग्रामीणों के अनुसार…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य को तथागत सामाजिक समिति-TSS के वार्षिकोत्सव का आमंत्रण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मार्च 2026 विधानसभा अमृतपुर से लोकप्रिय भाजपा विधायक सुशील शाक्य को आज तथागत सामाजिक समिति (TSS) फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों द्वारा वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रण-पत्र सौंपा गया। विधायक जी ने समिति के पदाधिकारियों को हर सम्भव सहयोग करने का बादा भी किया। समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य एवं जिला सचिव संतोष शाक्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…

फर्रुखाबाद में कर्तव्य के साथ रंगों का संगम – पुलिस परिवार में होली का उल्लास।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मार्च 2026 फतेहगढ़ पुलिस लाइन में आज होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगों के इस त्योहार पर ड्यूटी की व्यस्तताओं के बीच कुछ पल साथ बिताते हुए सभी ने भाईचारे, एकता और पारस्परिक सम्मान की…

फर्रुखाबाद में होली पर कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 होली के त्योहार पर आपसी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ढुइयाँ मोहल्ला में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में शिवम्, राजवीर, सर्वेश पुत्र एवरन, करीना पुत्री सर्वेश तथा सर्वेश की मां मुन्नी देवी शामिल हैं। घायल के भाई जनवेश ने बताया कि…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने की अपील की गई। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 (वीमेन…

फर्रुखाबाद में ऐतिहासिक होली मिलन समारोह, गंगा-जमुनी तहजीब की झलक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 शहर के ऐतिहासिक चौक क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह ने एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल पेश की। यह भव्य आयोजन मोहम्मद खां वगश वेलफेयर सोसाइटी और सद्भावना मंच के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें सर्व समाज के समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सद्भाव व सामाजिक समरसता को मजबूत…