अब न्यूजीलैंड ODI सीरीज से बाहर होंगे यशस्वी जायसवाल! क्या है वजह जानें

यशस्वी जायसवाल ने भारत के आखिरी वनडे मैच में शतक जड़ा था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला था. बावजूद इसके वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी, जिसके लिए अभी टीम का एलान नहीं हुआ है. यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे में शतक जड़ा था. उन्होंने 121 गेंदों में 116 रन बनाए थे, जिसमें 2 छक्के और 12 चौके लगाए…

विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में अगला मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे?

लगातार दो मैच खेलने के बाद विराट कोहली को भले ही सौराष्ट्र के खिलाफ तीसरे मुकाबले में आराम दिया गया हो, लेकिन वह चौथे मैच में वापसी करेंगे. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने सोमवार को बताया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली छह जनवरी को रेलवे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. ये मुकाबला भी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में ही खेला जाएगा.

‘कोहली की टेस्ट क्रिकेट में वापसी कराओ’, नवजोत सिंह सिद्धू की है कामना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कोहली की वापसी की इच्छा व्यक्त की है। सिद्धू ने कहा कि कोहली की वापसी पूरे देश को खुशी देगी। सिद्धू ने कोहली की बेजोड़ फिटनेस और दमदार व्यक्तित्व की सराहना की। कोहली ने 12 मई 2025 को आधिकारिक तौर पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कोहली के इस फैसले से सभी प्रशंसक हैरान रह गए…

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने वो काम कर दिखाया है जो अभी तक सिर्फ एक ही भारतीय महिला क्रिकेटर कर पाई थीं। मंधाना ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में जैसे ही 27वां रन लिया अपना नाम एक खास लिस्ट में लिखवा लिया। मंधाना ने 27 रन बनाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ये मुकाम हासिल करने वाली भारत की…

बीपीएल में हुआ दुखद हादसा, ढाका टीम के सहायक कोच का दिल का दौरा पड़ने से निधन

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। ढाका कैपिटल्स के सहायक कोच महबूब अली जाकी का शनिवार को सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजशाही वॉरियर्स के खिलाफ बीपीएल के अपने उद्घाटन मैच से कुछ क्षण पहले मैदान पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह दुखद घटना मैच के निर्धारित समय से कुछ ही पहले घटी, जब टीम की तैयारियों के दौरान जाकी अचानक बीमार पड़ गए। वे मैदान पर गिर पड़े और वहां मौजूद चिकित्सा कर्मियों ने तुरंत उनकी सहायता की। उन्हें मैदान…

दीप्ति शर्मा ने रच डाला इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनीं

तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे टी20 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका महिला टीम को 8 विकेट से हराया. टॉस जीतकर हरमनप्रीत कौर ने गेंदबाजी चुनी थी, जिसे भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित किया. रेणुका सिंह ने 4 और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए. इसी के साथ दीप्ति शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, वह टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं. कोई भारतीय पुरुष क्रिकेटर भी इस आंकड़े को नहीं छू सका है. श्रीलंका की पारी का पहला ही विकेट…

विश्व कप से पहले रिंकू सिंह का धमाका!

स्टार भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने शुक्रवार को धमाकेदार प्रदर्शन किया। वह अच्छी फॉर्म में नजर आए और शतकीय पारी से टीम की जीत सुनिश्चित की। राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 367 रन बनाए। जवाब में चंडीगढ़ की टीम 29.3 ओवर में सिर्फ 140 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस तरह यूपी ने यह मुकाबला 227 रनों से जीत लिया।

स्टीव स्मिथ का बल्ला भले नहीं चला, कैच लेने में राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से मेलबर्न में एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुरू हुआ। पैट कमिंस को आराम दिया गया है और स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी कर रहे हैं। तबीयत खराब होने की वजह से वह सीरीज का तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। स्मिथ के लिए मैदान पर वापसी कुछ खास नहीं रही। वह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि फील्डिंग में उन्होंने कमाल किया और राहुल द्रविड़ को पछाड़ दिया। स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड की पहली पारी में जैक क्राउली और बेन स्टोक्स…

भारतीय क्रिकेट का सुनहरा साल 2025

साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। यह साल सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि दबाव में दम दिखाने, फाइनल में संयम रखने और ट्रॉफी उठाने का साल रहा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेकर घरेलू आईपीएल तक, भारतीय खिलाड़ियों और टीमों ने वो कर दिखाया, जिसका इंतजार करोड़ों प्रशंसक वर्षों से कर रहे थे। —आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत बनाम न्यूजीलैंड: इस साल 12 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर फिर कब्जा जमाया। —एशिया कप 2025 फाइनल भारत बनाम पाकिस्तान : भारत-पाकिस्तान का मुकाबला…

T20 World Cup 2026: पूर्व भारतीय स्टार ने चुना विश्व कप स्क्वॉड, शुभमन गिल को फिर नहीं मिला मौका

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने गुरुवार को टी20 विश्व कप 2026 के लिए वैकल्पिक भारतीय टीम का चयन किया। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में भी शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। दरअसल, आगामी विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा चुने गए 15 सदस्यीय स्क्वॉड में भी गिल शामिल नहीं हैं। क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि खराब फॉर्म के चलते वह टी20 टीम में जगह नहीं बना सके जबकि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम कॉम्बिनेशन के चलते उन्हें…

वैभव सूर्यवंशी ने 190 रन की तूफानी पारी खेल तोड़ा एबी डिविलियर्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड

बिहार के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है, वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में 190 रन की पारी खेली, भले ही वैभव दोहरा शतक लगाने से चूक गए लेकिन उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ 150 रन बनाने के मामले में एबी डिविलियर्स को पछाड़ने में सफल हो गए हैं. एबी डिविलियर्स ने 2015 वर्ल्ड कप में 64 गेंद पर 150 रन अपने पूरे किए थे. लेकिन अब यह रिकॉर्ड 14 साल के…

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आज मैदान में उतरते ही बड़ा कीर्तिमान रच दिया. 15 साल का इतिहास खत्म करते हुए किंग कोहली बुधवार को भारत की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने उतरे. विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलने उतरे किंग कोहली मात्र एक रन बनाते ही घरेलू क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे किए. किंग कोहली अब भारत की ओर से लिस्ट ए में 16 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ एक खास क्लब में शामिल हो गए है.…

क्रिकेट : घरेलू महिला खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों की फीस में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों की मैच फीस में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला भारत की ऐतिहासिक पहली महिला वनडे विश्व कप जीत के बाद लिया गया है, जिसका उद्देश्य घरेलू क्रिकेट में अधिक समान और न्यायसंगत वेतन संरचना तैयार करना है। इस प्रस्ताव को बोर्ड की एपेक्स काउंसिल ने मंजूरी दी। नई वेतन संरचना के तहत सीनियर महिला घरेलू क्रिकेटरों को अब प्रति दिन 50,000 रुपये मिलेंगे, जो पहले 20,000 रुपये थे। रिजर्व खिलाड़ियों को अब 25,000 रुपये…

सीरीज हार के बाद इंग्लैंड पर मंडराया बड़ा खतरा!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में एक और हार के बाद इंग्लैंड की टीम नई मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। तीसरे टेस्ट में 82 रन से मिली हार के बाद न सिर्फ सीरीज हाथ से निकल गई, बल्कि अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को टीम के व्यवहार की जांच भी करनी पड़ रही है। आरोप है कि कप्तान बेन स्टोक्स और उनके साथी खिलाड़ियों ने सीरीज के बीच लिए गए ब्रेक के दौरान जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन किया। तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड की…

कृष्णप्पा गौतम ने सभी प्रारूपों से क्रिकेट को कहा अलविदा

र्नाटक के अनुभवी ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट में 14 वर्षों तक शानदार प्रदर्शन किया। गौतम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और भरोसेमंद ऑफ-स्पिन गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते थे। गौतम ने 2012 रणजी ट्रॉफी सत्र में उत्तर प्रदेश के खिलाफ कर्नाटक के लिए अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा। उनके करियर का टर्निंग पॉइंट…

टी20 फॉर्मेट में साल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 भारतीय

टी20 फॉर्मेट तेज-तर्रार खेल के लिए जाना जाता है और इस फॉर्मेट में बल्लेबाज ज्यादातर रन चौकों और छक्कों की मदद से बनता है. साल 2025 अब खत्म होने के कगार पर है. इस साल की शुरुआत से हमें आईपीएल और कई टी20 सीरीज देखने को मिला, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों ने खूब चौके और छक्के लगाए हैं. इस साल टी20 फॉर्मेट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं. दूसरे नंबर पर 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं. यहां हम आपको बताने जा…

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार, तीसरा एशेज टेस्ट हारकर इंग्लैंड का हाल बुरा

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तीसरे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन एडिलेड में इंग्लैंड के आखिरी चार विकेटों में से तीन विकेट झटककर उनकी वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने एशेज ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी। साथ ही, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम है। दूसरी ओर, इंग्लैंड…

पाकिस्तान ने जीता अंडर 19 एशिया कप, भारत को फाइनल में 191 रन से हराया

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया। पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हरा दिया और एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। दुबई के आईसीसी अकेडमी ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया। पाकिस्तान ने खिताबी मुकाबला 191 रन से अपने नाम कर लिया। यह पाकिस्तान का दूसरा अंडर 19 एशिया कप का खिताब है। इससे पहले 2012 में वे भारत के साथ जॉइंट विनर्स थे। भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे न…

आखिर अब भारतीय क्रिकेट टीम का मैच कब और किससे?

भारतीय क्रिकेट टीम का साल 2025 शानदार रहा. रोहित शर्मा की कप्तानी में मार्च में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप ट्रॉफी जीती. साल का अंत में बेहतर हुआ, वनडे के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज में भी हराया, हालांकि टेस्ट क्रिकेट में स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी. अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है भारत की अगली सीरीज का. तो चलिए जानते हैं वो कब और किसके साथ…

कब-कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल?

अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल (50 ओवर फॉर्मेट) मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. करीब 3 महीने पहले मेंस की नेशनल टीम के बीच हुए एशिया कप में भी खिताबी भिड़ंत भारत और पकिस्तान के बीच हुई थी. अंडर-19 की बात करें तो आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया था. पाकिस्तान बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची है. भारतीय क्रिकेट टीम 8 बार अंडर-19 एशिया कप खिताब जीत चुकी है, टीम पिछले संस्करण (2024) में भी फाइनल तक पहुंची थी लेकिन…