—-भारत ने साल 2025 में कुल 10 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उसने 4 मैच जीते, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इनके अलावा, एक मैच ड्रॉ रहा. इस वर्ष भारत ने इंग्लैंड दौरे पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सीरीज ड्रॉ करवाई. इसके अलावा, वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया. आइए, इस वर्ष सीरीज-दर-सीरीज भारत के प्रदर्शन को देखते हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच के साथ इस साल की शुरुआत की. नवंबर-दिसंबर 2024 में टीम इंडिया इस टीम के खिलाफ शुरुआती…
Category: खेल
जयसवाल ने सुनाया पहले वनडे शतक का दिलचस्प किस्सा, आप भी समझें
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शतक के दम पर भारत ने विशाखापत्तनम वनडे में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदते हुए 9 ना सिर्फ मैच जीता था, बल्कि तीन वनडे की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. यह जायसवाल के वनडे करियर का पहला शतक था. इस शतक के साथ ही जायसवाल उन भारतीय बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है. वहीं इस शतक को लेकर जायसवाल ने कहा कि उनका बचपन से सपना था कि वह भारत…
जसप्रीत बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में ‘शतक’ लगाकर रचा इतिहास
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बीती रात यानी 9 दिसंबर, 2025 को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीकी टीम को 101 रनों से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, दक्षिण अफ्रीकी टीम को 176 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की बैटिंग ऑर्डर भारतीय गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सकी और पूरी टीम महज 74…
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप?
कटक में खेले गए भारत बनाम साउथ अफ्रीका के पहले टी20 मैच में शुभमन गिल की वापसी पर सभी की निगाहें टिकी थीं. गर्दन की चोट की वजह से लगभग एक महीने तक टीम से बाहर रहने के बाद गिल मैदान पर लौटे थे. हालांकि उनकी वापसी उम्मीदों के उलट रही. गिल केवल दो गेंदों में चार रन बनाकर आउट हो गए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की. टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में चोट लगने के बाद गिल टीम से दूर रहे थे. वापसी…
गूगल सर्च में दिखा वैभव सूर्यवंशी का जलवा
गूगल सर्च 2025 की लिस्ट सामने आ गई है, पता चल गया है कि इस साल किन खिलाड़ियों का जलवा रहा. वैभव सूर्यवंशी भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी रहे तो वहीं पाकिस्तान में अभिषेक शर्मा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से ज्यादा सर्च किए गए. वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में आईपीएल डेब्यू किया, तब भारत में सभी उनकी उम्र, उनके बारे में जानने के लिए गूगल सर्च कर रहे थे. टूर्नामेंट में भी उनका जलवा देखने को मिला. 14 साल की उम्र में वह भारत के लिए सबसे तेज…
इतने बजे से होगा भारत-द. अफ्रीका के बीच पहला टी20
मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच के साथ अगले साल स्वदेश में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम स्पष्ट नजरिये के साथ उतरेगी जिसमें इसका मुख्य लक्ष्य विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की भूमिका तय करना और उपयुक्त संयोजन तैयार करना होगा। पिछले वर्ष विश्व कप जीतने के बाद से भारत ने टी20 में दमदार प्रदर्शन किया है। विश्व कप में उसने लगातार आठ मैच जीतकर खिताब जीता…
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत का आखिरी बड़ा T20 टूर्नामेंट, साउथ अफ्रीका के खिलाफ जानिए कैसी होगी टीम
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज मंगलवार से कटक में शुरू होगी. यह सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए अंतिम तैयारी का बड़ा मौका है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इस समय बेहतरीन लय में है और मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन होने के कारण फैंस की उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं. ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराने के बाद टीम इंडिया इस सीरीज में भी मजबूत प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी. कटक T20 के…
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धमाल मचाकर लंदन रवाना हुए कोहली
भारतीय वनडे टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रविवार को लंदन रवाना हो गए। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा थे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को विशाखापत्तनम में तीसरा वनडे मैच खेला गया था जिसमें भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी। अब कोहली विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए भारत लौटेंगे।
क्रिकेटर कुलदीप यादव ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड
कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे वनडे में चार-चार विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी पारी को 270 रनों पर समेट दिया. कुलदीप ने चार दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. कुलदीप अब ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 4-विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं. कुलदीप ने ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 4-विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ जैसे दिग्गजों को…
रोहित शर्मा के 20 हजार रन, रचा इतिहास
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 27 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं. रोहित ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 505वां मैच खेल रहे रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15वें ओवर में इतिहास रचा. रोहित के अब टेस्ट, वनडे और…
विशाखापत्तनम में होने वाले तीसरे वनडे से पहले विराट कोहली का क्रेज आसमान पर! विशाखापत्तनम में खाली पड़े टिकट मिनटों में ही SOLD OUT
विशाखापत्तनम इन दिनों विराट कोहली के नाम की गूंज रहा है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का फैसला यहीं होना है. जैसे-जैसे मैच का दिन नजदीक आ रहा है, शहर में कोहली-मेनिया अपने चरम पर पहुंच चुका है. हालात ऐसे बन गए हैं कि पहले जिन टिकटों के खरीदार नहीं मिल रहे थे, अब उन्हीं टिकटों के लिए अफरा-तफरी मची है. आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने 28 नवंबर को जब तीसरे वनडे के टिकट ऑनलाइन बिक्री पर डाले, तब काफी धीमी प्रतिक्रिया मिली. अधिकारियों…
आईपीएल 2026 सीजन के ऑक्शन से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 4 मैच खेलने के लिए मांगे 2 करोड़, जानिए पूरा मामला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर, 2025 से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के बीच आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी ऑक्शन का भी हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इसी महीने 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आईपीएल के अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन होने वाला है. इस बार 1355 खिलाड़ियों ने खुद को ऑक्शन ले लिए रजिस्टर कराया है, जिसमें से कुछ ही खिलाड़ी ऑक्शन टेबल तक पहुंच पाएंगे. इनमें एक खिलाड़ी ऐसा भी…
इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन के 100 शतक, जो रूट और विराट-रोहित किस नंबर पर, देखें
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने अपने करियर का 40वां टेस्ट शतक लगा दिया है. यह कारनामा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट में किया है. वो अब टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर आ गए हैं. यह उनके इंटरनेशनल करियर का कुल 59वां शतक रहा. यहां देखिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट और इसमें रूट के साथ-साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा कौन से नंबर पर हैं? इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक…
रवि शास्त्री ने रोहित-विराट के ODI फ्यूचर पर जो कहा, वो सभी को जानना जरूरी है
विराट कोहली और रोहित शर्मा को 2027 ODI वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम में बने रहना चाहिए या नहीं? इस विषय पर कई सारे सवाल उठ रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कोहली और रोहित की टीम में जगह पर सवाल खड़े करने वाले लोगों पर सीधा तंज कस दिया है. शास्त्री का कहना है कि विराट और रोहित जैसे कद के खिलाड़ियों के साथ पंगे लेना सही नहीं है.प्रभात खबर के अनुसार रवि शास्त्री ने कहा, रवि शास्त्री से जब पूछा गया कि विराट…
विराट कोहली के 53वें शतक पर उमड़ा अनुष्का शर्मा का प्यार
विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक लगा दिया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में यह कारनामा किया. विराट की इस ऐतिहासिक पारी पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने प्यार भरा रिएक्शन दिया है. अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की सेंचुरी सेलिब्रेशन वाली तस्वीर साझा की, जिसपर उन्होंने हार्ट इमोजी लगाकर खुशी व्यक्त की है. बता दें कि यह वनडे क्रिकेट इतिहास में विराट का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7वां शतक है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. अनुष्का…
BCCI ने दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल की हो गई वापसी
BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. उपकप्तान शुभमन गिल की टीम में वापसी हो गई है. वह गर्दन की चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 9 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच खेली जाएगी. 9 दिसंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय…
आईपीएल 2026 की नीलामी में इन 45 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रखा अपना बेस प्राइज
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 का बिगुल बज गया है. इसी महीने आईपीएल 2026 की नीलामी का आयोजन होगा. 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें 2 करोड़ बेस प्राइज वाले 45 खिलाड़ी हैं. आईपीएल 2026 की नीलामी में कई भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, लेकिन 2 करोड़ रुपये बेस प्राइज वाले प्लेयर्स की लिस्ट में सिर्फ दो भारतीय शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 की नीलामी में हिस्सा…
पहला वनडे जीत लिया, फिर भी टीम इंडिया की सामने आईं कुछ कमजोर कड़ी
भारत ने 30 नवंबर को खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया था. अब दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा, जिसे जीतकर टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. पहले मैच में विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, वहीं कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में 4 विकेट चटका कर कमाल किया था. मगर जीत के बावजूद भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन में कुछ खामियां दिखाई पड़ी हैं. जानिए दूसरे वनडे में…
‘विराट-रोहित के बिना भारत 2027 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता’, पूर्व भारतीय दिग्गज का बड़ा दावा
पिछले कुछ समय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चर्चा चल रही है. दोनों दिग्गज चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेले और दमदार प्रदर्शन किया. रोहित ने तीसरे वनडे में शतक भी ठोक दिया था. अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने भी सेंचुरी लगा दी. इसके बाद पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने बड़ा दावा कर दिया. उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भारत 2027 वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता.…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की वजह से स्थगित हुई ये बड़ी क्रिकेट लीग, नई तारीखों के साथ शेड्यूल ये रहा
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल जारी हो चुका है. भारत और श्रीलंका के कुल 8 वेन्यू पर 20 टीमों के बीच 55 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट 7 फरवरी को शुरू होगा, पहले ही दिन भारत और पाकिस्तान जैसी टीमें मैदान में होंगी. ग्रुप स्टेज में प्रत्येक दिन 3 मुकाबले होंगे. वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च को होगा, जिसके एक हफ्ते बाद इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन शुरू हो सकता है. लेकिन वर्ल्ड कप से पहले होने वाली लंका प्रीमियर लीग को स्थगित कर दिया गया है,…
