डॉक्टरों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि अगर कोविड-19 के मामलों में कमी जारी रहती है तो 31 मई से चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में करीब 1,600 और लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए तथा संक्रमण दर गिरकर 2.5 फीसदी रह गई.मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘पिछले एक महीने में हमारे डॉक्टर्स ने जबरदस्त काम किया है. इनमें से कई डॉक्टर शहीद…

निर्देश : 30 जून तक बढ़े शादी समारोह नहीं होंगे

राजस्थान सरकार ने रविवार को कोविड-19 लॉकडाउन 8 जून तक बढ़ाकर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं। बाज़ार 28 मई की दोपहर से 1 जून सुबह 5 बजे तक और 4 जून की दोपहर से 8 जून सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे। 30 जून तक शादी समारोह नहीं होंगे, हालांकि अधिकतम 11 लोगों के साथ घर पर शादियां हो सकती हैं। सार्वजनिक स्थानों व कार्यस्थलों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर लगने वाले ₹500 के जुर्माने को बढ़ाकर ₹1,000 कर दिया गया है ।

‘थप्पड़बाज’ आईएएस (कलेक्ट्रर) पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से हटाया

छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले में एक युवक को थप्पड़ जड़ना और फोन तोड़ना कलेक्टर रणबीर शर्मा को भारी पड़ गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने थप्पड़बाज कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने यह फैसला लिया है। दरअसल, कलेक्टर रणबीर शर्मा को वायरल वीडियो में लॉकडाउन में दवाई लेने जा रहे युवक को थप्पड़ जड़ते हुए और उसका फोन तोड़ते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़…

योगी सरकार ने मुस्लिमों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा दिया है: असदुद्दीन ओवैसी

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 18 वर्षीय सब्ज़ी विक्रेता फैज़ल हुसैन की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने को लेकर कहा है, “योगी सरकार ने राज्य में मुस्लिमों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा दिया है।” बकौल ओवैसी, “अनुभव आधारित साक्ष्य बताते हैं कि 56% यूपी पुलिसकर्मी जांच से पहले ही मुस्लिमों को दोषी मान लेते हैं।”

यूपी: सीएम योगी के फर्जी विशेष अधिकारी बनकर करते थे उगाही

उत्तर प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने मुख्यमंत्री योगी का विशेष कार्य अधिकारी बनकर शासन के अलग-अलग विभागों के अधिकारी के तौर पर फर्जी जांच प्रकरण की धमकी देने वाले और ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यूपी एसटीएफ ने पूर्व सहायक समीक्षा अधिकारी (सचिवालय) समेत 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पहले अधिकारियों से मुलाकात करते फिर फर्जी जांच का धौंस जमाकर ठगी करते थे. आरोपियों पर जबरन धन उगाही का भी इल्जाम लगा है. पुलिस ने इस सिलसिले में 4 लोगों को…

लालू यादव की रिहाई के लिए रोजा रखनेवाली बेटी रोहिणी की राजनीति में होगी एंट्री

लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के बाद उनकी एक और पुत्री रोहिणी आचार्य बिहार की राजनीति में काफी सक्रियता दिखा रही हैं. हाल के दिनों में उन्‍होंने ट्विटर पर अपनी सक्रियता काफी बढ़ा दी है. ऐसे तो उनका यह अकाउंट वैसे तो नवंबर 2017 से है, लेकिन इस पर राजनीतिक सक्रियता पिछले कुछ महीनों से अधिक है. पहले पिता लालू प्रसाद की रिहाई के लिए ट्विटर पर रोजा रखने का ऐलान, फिर एक के बाद एक बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर ताबड़तोड़ हमले. स्पष्ट…

केजरीवाल पर भड़के क्यों विदेश मंत्री, क्यों कहा- भारत की आवाज नहीं हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि वे देश की आवाज नहीं हैं। विदेश मंत्री ने कोविड-19 में सिंगापुर की ओर से भारत को दिए गए सहयोग व दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की। केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर सरकार ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। इस बाबत सिंगापुर की सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब भी किया था। केजरीवाल के ट्वीट के जवाब में सिंगापुर दूतावास ने एक ट्वीट में कहा ‘इस…

स्मृति को कमान: लंबी लड़ाई की तैयारी में भाजपा ने जताया भरोसा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा को अपेक्षित सफलता न मिली हो मगर वह राज्य लंबी लड़ाई की योजना बना रही है। इस योजना के तहत पार्टी में कैलाश विजयवर्गीय की जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राज्य का प्रभारी नियुक्त करने जा रही है। इसके जरिए पार्टी की योजना राज्य के 2.3 करोड़ महिला वोटर को साधने के अलावा सीएम ममता बनर्जी के समक्ष एक कद्दावर महिला नेता को मैदान में उतारने की है। दरअसल विधानसभा में भाजपा को उम्मीद के अनुसार सफलता न मिलने का एक…

मोदी सरकार ने महामारी में अन्नदाता पर अत्याचार बढ़ाया, सरकार की गरिमा घटाई: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डीएपी खाद के दाम बढ़ने से जुड़ी एक खबर शेयर कर ट्विटर पर बुधवार को लिखा, “मोदी सरकार ने क्या बढ़ाया?…जीएसटी, पेट्रोल, डीज़ल व खाद के दाम…मोदी मित्रों की आय और अन्नदाता पर महामारी में भी अत्याचार।” उन्होंने आगे लिखा, “(मोदी सरकार ने) घटाया क्या?…कृषि सब्सिडी…किसान की आय और केंद्र सरकार की गरिमा।”

पीएम ने बिहार के एचआईटी कोविड-19 ऐप की तारीफ की, देशभर में उपयोग के लिए विवरण मांगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार द्वारा विकसित होम आइसोलेशन ट्रैकिंग (एचआईटी) कोविड-19 ऐप की सराहना की है। ज़िलाधिकारियों संग प्रधानमंत्री की बातचीत के दौरान पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने उन्हें इस ऐप के बारे में जानकारी दी थी। बकौल चंद्रशेखर, ऐप से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री ने देशभर में इस्तेमाल के लिए इसका विवरण भेजने का आदेश दिया था।

वैक्सीन अधिक से अधिक बने इस पर क्या बोले नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत में और अधिक दवा कंपनियों को कोविड-19 वैक्सीन बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए ताकि उत्पादन बढ़ सके। उन्होंने कहा, “1 कंपनी की बजाय 10 कंपनियां वैक्सीन बनाएं और मूल निर्माता को यह कंपनियां 10% रॉयल्टी दें।” बकौल गडकरी, “भारत का हर ज़िला मेडिकल ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर होना चाहिए।”

केरल में पिनराई मंत्रिमंडल में होंगे 21 मंत्री, माकपा से 12 मंत्री बनेंगे

केरल में दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे पिनराई विजयन के मंत्रिमंडल में 21 मंत्री होंगे। वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार 20 मई को शपथ लेगी। एलडीएफ समन्वयक और माकपा के कार्यवाहक प्रदेश सचिव ए. विजयराघवन ने एलडीएफ राज्य समिति की बैठक के बाद सोमवार को बताया कि कोविड-19 स्थिति को देखते हुए नई वाम मोर्चा सरकार के शपथ ग्रहण में सीमित लोगों को आमंत्रित किया गया है। मंत्रियों के विभागों का फैसला मुख्यमंत्री करेंगे। एलडीएफ के सबसे बड़े साझीदार माकपा के 12 मंत्री होंगे जबकि दूसरे नंबर की पार्टी…

पंजाब में कांग्रेस की बढ़ी परेशानी, सिद्धू बनना चाहते उपमुख्यमंत्री

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के झगड़े ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी को डर है कि दोनों नेताओं में टकराव इसी तरह जारी रहा, तो चुनाव में नुकसान हो सकता है। पर पार्टी की मुश्किल यह है कि वह इनमें से किसी भी नेता पर दबाव डालने की स्थिति में नहीं है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कैप्टन और सिद्धू दोनों मानने को तैयार नहीं हैं। कैप्टन सिद्धू को मंत्री पद से ज्यादा देने को…

पीयूष गोयल ने कहा- ताउते के बाद दवा उद्योग को सबसे पहले काम शुरू करने की प्राथमिकता दी जायेगी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को चक्रवात ताउते को देखते हुये तैयारियों को लेकर उद्योग जगत के साथ विचार विमर्श किया और कहा कि चक्रवात के गुजर जाने के बाद सबसे पहले दवा उद्योग और खासतौर से ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले उद्योगों को कामकाज शुरू करने में प्राथमिकता दी जायेगी। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उद्योगों के साथ गोयल की बैठक के दौरान ऑक्सीजन की लगातार आपूर्ति, दवाओं का बफर स्टॉक रखने और जरूरी चीजों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान संचार…

अखिलेश -शिवपाल क्या यूपी विधानसभा इलेक्शन में होंगे साथ? समझें रिपोर्ट

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अधिक से अधिक अपनों को जिताने की होड़ में एक बार सपा प्रसपा का अघोषित तालमेल दूसरे दलों के लिए मध्य व पश्चिमी यूपी में चुनौती बन सकता है। परिवार की प्रतिष्ठा बचाने के लिए साथ आकर यह दोनों दल मुलायम बेल्ट में भाजपा को काफी हद तक रोकने में कामयाब रहे। अगर यह अंदरखाने का तालमेल यूं जारी रहा तो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव व उनके चाचा शिवपाल यादव साथ आएं तो हैरत नहीं। अब पंचायत अध्यक्ष चुनाव में…

कोरोना महामारी के चलते केरल में विजयन सरकार के शपथ ग्रहण में कुछ ही लोग होंगे शामिल

केरल की नवनिर्वाचित वामपंथी मोर्चा सरकार 20 मई को शपथ ग्रहण करेगी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि समारोह में बहुत कम ही लोग शामिल हों। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की केरल इकाई ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित किए जाने का सुझाव दिया। आइएमए ने कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए यह सुझाव दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या वर्चुअल समारोह आयोजित होगा, विजयन ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना…

सरकार कोविड-19 संबंधी मौतों के सही आंकड़े छुपा रही है: पी. चिदंबरम

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के अनुसार, केंद्र कुछ राज्यों के साथ मिलकर कोविड-19 संबंधी मौतों के सही आंकड़े छुपा रहा है। चिदंबरम ने एक खबर के हवाले से कहा कि गुजरात में 2021 में 1 मार्च-10 मई तक 1,23,000 मृत्यु प्रमाण पत्र बांटे गए जबकि पिछले साल यह 58,000 थे। बकौल चिदंबरम, “अगर ऐसा है तो यह बहुत बुरा है।”

स्वतंत्रता के बाद कोविड-19 देश की शायद सबसे बड़ी चुनौती है: रघुराम राजन

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने शनिवार को कहा कि स्वतंत्रता के बाद कोविड-19 महामारी देश की शायद सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, “जब महामारी पहली बार आई तो लॉकडाउन के कारण चुनौती मुख्यत: आर्थिक थी, लेकिन अब…आर्थिक और व्यक्तिगत दोनों…है।” बकौल राजन, कई जगहों पर विभिन्न कारणों से सरकार लोगों की मदद के लिए मौजूद नहीं थी।

स्पूतनिक वी की 67 लाख डोज़ के लिए डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेट्रीज़ को पत्र लिखा है: केजरीवाल

दिल्ली में कोविड-19 टीकों की कमी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बताया कि उनकी सरकार ने स्पूतनिक वी टीके की करीब 67 लाख खुराक की आपूर्ति के लिए डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेट्रीज़ को पत्र लिखा है। बकौल केजरीवाल, उनसे पूछा गया है कि वह कितनी खुराक कब तक मुहैया करा सकते हैं, अभी उनका जवाब नहीं आया है।

हिमंत बिस्व सरमा : शपथ लेते ही कहा- एनआरसी सूची में नामों का फिर से होगा सत्यापन

पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंत बिस्व सरमा असम के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल जगदीश मुखी ने सोमवार को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित एक समारोह में हिमंत को शपथ दिलाई। कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती के बीच हिमंत के साथ 13 और विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद हिमंत ने कहा, हम फिर से राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) सूची के नामों का सत्यापन कराना चाहते हैं। हम उल्फा के कमांडर को शांति वार्ता के लिए आमंत्रित करते हैं। शपथ लेने वालों में…