तेलंगाना की तर्ज पर एक ‘बंगारू भारत’ (स्वर्ण भारत) का निर्माण करना चाहते हैं चंद्रशेखर राव

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि वे विकास की राह पर अग्रसर बंगारू तेलंगाना की तर्ज पर एक ‘बंगारू भारत’ (स्वर्ण भारत) का निर्माण करना चाहते हैं।आने वाले दिनों में तेलंगाना राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाएगा। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि विकास के मामले में दूसरों के लिए रोल माडल बनते हुए भारत संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों से भी अधिक विकसित होगा।केसीआर ने कहा, हमने बंगारू तेलंगाना का निर्माण किया है। अब हमें इसे बंगारू भारत देशम में बदलकर देश की स्थितियों…

रैलियों और बैठकों में अब 50 फीसद से ज्यादा लोग सकेंगे शामिल, चुनाव आयोग का फैसला

विधानसभा चुनाव के प्रचारों पर मंगलवार को बड़ी ढील दी गई है। चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों पर पचास फीसद की सीमा भी अब हटा दी है। राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों की बैठकों, रैलियों, रोड शो पर अब पचास फीसद से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। आयोग ने एसडीएमए नियमों के अधीन और जिला अधिकारियों की पूर्व अनुमति के साथ रोड शो की भी अनुमति दी है। चुनाव प्रचार से संबंधित अन्य मौजूदा प्रावधान वैसे ही जारी रहेंगे। चुनाव आयोग ने देश में कोरोनो के मामलों में गिरावट को देखते…

यूपी हो या पंजाब सभी राज्‍यों में पिछली बार से कम हो रही वोटिंग

देश में इस समय कई महत्‍वपूर्ण राज्‍यों में विधानसभा चुनाव हो रहा हैं। इनमें कुछ ऐसे राज्‍य हैं, जिनमें होने वाली हार-जीत देश की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाती है। रविवार को पंजाब में भी विधानसभा चुनाव संपन्‍न हो गए। भारत निर्वाचन आयोग के एप के मुताबिक, 20 फरवरी को एक ही चरण में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में 69.65 फीसद मतदान हुआ। यूपी में अब तक तीन चरण की वोटिंग हो चुकी है और सभी चरणों में मतदान प्रतिशत 60 प्रतिशत से ज्‍यादा ही रहा…

BJP और RSS पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को इंफाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला।‌ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मणिपुर के इतिहास, संस्कृति और भाषा की रक्षा करेगी, जिसे भाजपा और आरएसएस ने कमजोर किया है इंफाल में जनसभा संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा और आरएसएस मणिपुर में सम्मान के साथ नहीं बल्कि श्रेष्ठता की भावना के साथ आते हैं। दूसरी ओर, मैं…

हम अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं, गरीबी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं…: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि 1947 के बाद बहुत सरकारें आईं लेकिन कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के विकास को कभी प्राथमिकता नहीं दी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने इस क्षेत्र का विकास करना शुरू किया है। गडकरी ने यह भी कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है। हम गरीबी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ लोग पार्टी पर झूठे आरोप लगा रहे…

मैनपुरी : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, कहा- करहल में अखिलेश यादव की जमानत होगी जब्त

मैनपुरी :उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. इसी चरण में यूपी की करहल सीट भी शामिल थी, जहां से अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. करहल में वोटिंग संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने दावा किया कि करहल में अखिलेश यादव की जमानत जब्त हो जाएगी. सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर हमला बोला और कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश अपनी जमानत नहीं बचा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

यूपी चुनाव : चौथे चरण के बारे में हैरान करने वाली जानकारियां जानें

यूपी विधानसभा चुनाव के तीन चरणों की 172 सीटों पर वोटिंग समाप्त हो चुकी है. अब बारी चौथे चरण में 9 जिलों की 60 सीटों की है.इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है। जिन नौ जिलों में चौथे चरण में मतदान होने हैं उसमें पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिला शामिल है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चौथे चरण के के लिए 21 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद से जनप्रतिनिधियों द्वारा किए…

दूसरे चरण के बाद यूपी में सपा का विश्वास गया टूट : मंत्री जितेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण के चुनाव हो रहे हैं। साथ ही पंजाब में भी आज मतदान किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच लड़ाई मानी जा रही है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के बाद समाजवादी पार्टी का विश्वास टूट गया है। उनके (अखिलेश यादव) परिवार को करहल में प्रचार करना पड़ा है। साथ ही कहा कि पीएम मोदी के पास बड़ी संख्या में मूक मतदाता (Silent Voters) हैं जो हमारी…

पंजाब बिधानसभा चुनाव में चल रहा शांतिपूर्वक मतदान

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। कुछ छुटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से कोई बड़ा अप्रिय समाचार नहीं मिला है। शाम 5 बजे तक लगभग 63.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। कई स्थानों पर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। वहीं, विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी भी मतदान करने पहुंचे हैं। कोई पारवारिक सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचा है तो किसी ने अकेले…

पीएम मोदी ने उन्नाव में मंच पर क्याें छुए जिलाध्यक्ष के पैर, क्या है पूरा मामला

उन्नाव की पुरवा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को चंदनखेड़ा सिकरी मोड़ मैदान पर आयोजित जनसभा के मंच पर पीएम मोदी ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर पंडाल में बैठे लोग कुछ देर के लिए हक्का-बक्का रह गए। पीएम मोदी ने मंच पर सभी सामने दो हाथों से जिलाध्यक्ष के पैर छू लिए, इससे पहले उन्होंने जिलाध्यक्ष को कुछ समझाया भी। मंच पर मौजूद भाजपा नेता, पदाधिकारियों व प्रत्याशी भी पीएम मोदी की सहजता के कायल हो गए। बाद में जब लोगों को पूरी वाक्या पता चला तो वह भी प्रधानमंत्री…

तीसरे चरण की 59 सीटों पर मतदान शुरू, मैदान में हैं 627 प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। माक पोलिंग से केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को परखा इसके बाद मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में तीसरे चरण के लिए 16 जिलों की 59 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 2.16 करोड़ मतदाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा केन्द्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सहित 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 97 प्रत्याशी महिला हैं।…

अखिलेश यादव बोले- यूपी में नहीं खिलेगा झूठ का फूल और अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले पर बड़ा बयान दिया है

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है. वहीं, 20 फरवरी को तीसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. इस बीच तीसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्नाव में दम भरा है. इस दौरान उन्‍होंने बातचीत में कहा कि तीसरे और चौथे चरण में समाजवादी पार्टी दोहरा शतक लगाने जा रही है.वहीं, सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं की जुबान बता रही है कि वह बुरी तरह…

जानिए किसके कहने पर उपेन्द्र ने लगाना शुरू किया अपने नाम में ‘कुशवाहा’

बिहार के जिला वैशाली के जन्दाहा में एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे उपेन्द्र कुशवाहा बिहार के शीर्ष नेताओं में से एक हैं। जिस तरह से नीतीश कुमार, राम विलास पासवान, लालू यादव की राजनीतिक शुरुआत जेपी आंदोलन से हुई उसी तरह उपेन्द्र कुशवाहा की भी राजनीतिक पाठशाला वहीं से शुरू हुई। उपेन्द्र कुशवाहा ने पटना के साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी की उसके बाद मुजफ्फरपुर के बी. आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से राजनीति में एम. ए. किया। राजनीति में पढ़ाई पुरी करने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने जन्दाहा कॉलेज…

16 जिलों की 59 सीटों पर कल होगी वोटिंग, तीसरे चरण के लिए प्रशासन मुस्तैद

2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में हुए मतदान के प्रतिशत की बातें तो इन सीटों में बुन्देलखंड की महरौनी सु. एक ऐसी सीट रही है जिस पर मतदाताओं ने पिछले दोनों चुनाव में काफी उत्साह दिखाया। वर्ष 2012 के चुनाव में इस सीट पर 75.14 प्रतिशत वोट पड़े थे तो वर्ष 2017 के चुनाव में यहां 74.16 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रचार थमने से पहले शुक्रवार को सुबह से शाम तक इन सभी सीटों पर सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के…

पंजाब में आम आदमी पार्टी के ‘सिख फार जस्टिस’ के साथ कनेक्शन की होगी जांच,

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फार जस्टिस से मदद लेने के मामले जांच होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इसकी जांच की मांग की थी। केंद्र सरकार ने इन आरोपों को गंभीरता से लिया है और अमित शाह ने चन्नी को स्वयं पूरे मामले की गहराई से दिखवाने का भरोसा दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को चरणजीत सिंह चन्नी ने गृहमंत्री को लिखे पत्र के साथ सिख फार जस्टिस के…

कांग्रेस विधायक ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग के साथ कर्नाटक विधानसभा में बिता रहें है रात

केएस इश्वरप्पा के भगवा झंडे वाले बयान पर कांग्रेस विधायकों का विरोध जारी है और इस क्रम में इन विधायकों ने शुक्रवार रात भी कर्नाटक विधानसभा में ही काटी। कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा (KS Eshwarappa) के इस्तीफे की मांग के साथ राष्ट्रीय ध्वज के बारे में दिए गए उनके बयान को लेकर उनपर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है। इस विरोध के साथ कांग्रेस विधायक लगातार कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के भीतर ही दूसरी रात भी जमे रहे।…

बेटे का नाम भूले मुलायम सिंह यादव और वोट मांगने की अपील भी करना भूले

मैनपुरी जिले में भी 20 फरवरी को ही वोट डाले जाएंगे। सपा सुप्रीमो अखिलेश ने जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया है। यहां तक कि 3 साल बाद पिता मुलायम सिंह के साथ मंच भी शेयर कर लिया। करहल के चुनाव-प्रचार में अखिलेश अपने पिता को भी वोट मांगने ले आए। वैसे, सपा-पैट्रियार्क मुलायम सिंह यादव की उम्र का असर कहें या तंदुरूस्ती का असर, गड़बड़ उनके संबोधन में हो ही गई। वह अपने भाषण में अखिलेश को ही भूल गए। जनता से उनके लिए वोट मांगना भी उन्हें…

वरिष्ठ नागरिकों की 1,000 मिलेगी पेंशन, मणिपुर के लिए जेपी नड्डा ने जारी किया घोषणापत्र,

मणिपुर विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मणिपुर में आज इसको जारी किया है। भाजपा अध्यक्ष ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि मणिपुर ने पिछले 5 साल में बड़ा परिवर्तन देखा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर ने अस्थिरता से स्थिरता और स्थिरता से विकास की बड़ी छलांग लगाई है। घोषणापत्र के साथ ही भाजपा ने अपने काम का रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया है। नड्डा ने कहा कि भाजपा ने जो रिपोर्ट कार्ड जारी किया है, वह…

कांग्रेस मानसिक दिवालियेपन का शिकार : मुख्तार अब्बास नकवी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक बयान से सियासत में उबाल आ गया है। एक बार फिर पंजाब की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर विपक्ष जमकर निशाना साध रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी से गैर जिम्मेदाराना बयान का समर्थन करने पर माफी मांगने के लिए कहा है। केंद्रीय मंत्री नकवी ने ट्वीट किया कि, ‘कांग्रेस पार्टी को माफ़ी मांगनी चाहिए। आप UP, बिहार के लोगों का सार्वजनिक तौर पर अपमान करते हुए तमाशाई बनकर उसपर तालियां बजाएं। इससे ज्यादा कांग्रेस…

सीतारमण ने दिया मनमोहन को जवाब, बेहतर स्थिति‍ में है देश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरफ से भाजपा सरकार को आर्थिक समझ नहीं होने के बयान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पंजाब के चुनाव की वजह से वे ऐसा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई से लेकर विदेशी मुद्रा भंडार हो या फिर निर्यात, सभी मोर्चे पर उनके कार्यकाल से देश की बेहतर स्थिति है। महामारी के बावजूद भारत इस साल और अगले साल सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश बनने जा रहा है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सिंह महंगाई की बात…