अमित शाह (जन्म: 22 अक्टूबर 1964) एक भारतीय राजनेता और भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष हैं।वे भारत के गुजरात राज्य के गृहमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव रह चुके हैं। शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक व्यापारी के घर हुआ था। वे गुजरात के एक रईस परिवार से ताल्लुक रखते है। उनका गाँव पाटण जिले के चँन्दूर में है। मेहसाणा में शुरुआती पढ़ाई के बाद बॉयोकेमिस्ट्री की पढ़ाई के लिए वे अहमदाबाद आए, जहां से उन्होने बॉयोकेमिस्ट्री में बीएससी की, उसके बाद अपने पिता का बिजनेस संभालने में जुट गए। राजनीति में आने से पहले वे मनसा में प्लास्टिक के पाइप का…
Category: राज-नीति
लोहिया के सिद्धांतों से छल कर रहे हैं समाजवादी दल : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान समाजवादी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया को कांग्रेसवाद का मुखर विरोधी बताते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि डॉ. लोहिया के दिखाये रास्ते पर चलने का दावा करने वाले समाजवादी और क्षेत्रीय दल उनके सिद्धांतों के साथ छल कर रहे हैं। मोदी ने डॉ. लोहिया की जयंती पर एक लेख के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि कांग्रेसवाद का विरोध डॉ. लोहिया के हृदय में रचा-बसा था लेकिन उनके अनुयायी होने का दावा करने वाले राजनीतिक दल आज कांग्रेस के साथ अवसरवादी…
सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, जानिए किस सीट से लड़ेंगी चुनाव
हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। खबर है कि वह मथुरा से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक इसका औपचारिक एलान होना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना लंबे समय से कांग्रेस के संपर्क में थी। खबर थी कि सपना कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहती थीं…
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर हुए BJP में शामिल
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली और टेलिकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में गंभीर ने पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि गंभीर के बीजेपी में जाने की अटकलें काफी वक्त से लग रही थीं। पार्टी उन्हें दिल्ली चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी की सीट पर गौतम गंभीर को मैदान में उतारा जा सकता है। गंभीर को सदस्यता दिलाने के बाद अरुण जेटली ने मीडिया के सामने…
गुम हो चुका है वोटर कार्ड तो ऐसे बन जाएगा नया…
लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए इस बार वोटर स्लिप के साथ वोटर आईडी कार्ड भी जरूरी कर दिया गया है। इसलिए वोटर कार्ड जिन लोगों के पास नहीं है, उन्हें नया कार्ड बनाने का मौका 25 मार्च से मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारनिर्वाचन आयोग ने डुप्लीकेट वोटर कार्ड बनाने का अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। 25 मार्च से 30 मार्च तक यह अभियान चलेगा। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने पुराने वोटर कार्ड की जगह नया कार्ड बनाने का आवेदन अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र में जाकर कर…
ममता बनर्जी ने किसे दिया नीरव मोदी की गिरफ्तारी का क्रेडिट?
पंजाब नेशनल बैंक को 13 हजार करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बुधवार को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 29 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नीरव मोदी की गिरफ्तारी की खबर आने के बाद देश में भी सियासत तेज हो गई। भाजपा ने जहां इसे मोदी सरकार की जीत बताया तो वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया कि पहले नीरव मोदी को भगा दिया…
चुनावी विज्ञापनों पर सैन्य जवानों की फोटो लगाने पर रोक
पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का कोई भी राजनीतिक दल फायदा न उठा सके, इसके लिए चुनाव आयोग ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दल अपने विज्ञापनों में सुरक्षा बलों के साथ फोटो नहीं ले सकेंगे। ऐसे किसी भी फोटो के साथ अपना प्रचार भी नहीं कर सकेंगे, जिनमें सैन्य जवानों की फोटो लगी हों। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार को विज्ञापनों में सुरक्षा बलों के अलावा सुरक्षाकर्मियों से संबंधित समारोह की फोटो का इस्तेमाल नहीं करना होगा। अगर आयोग को इससे संबंधित शिकायतें…
लोकसभा 2019: क्या महाराष्ट्र के अंदर बीजेपी 2014 जैसा शानदार प्रदर्शन दोहरा पाएगी?
क्या भारतीय जनता पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के दौरान महाराष्ट्र (Maharashtra) में मिली शानदार जीत को एक बार फिर से दोहरा पाएगी? पांच साल पहले, मोदी की लहर ने पिछले करीब दो दशकों से अहम भूमिका में रही वहां की प्रमुख चार पार्टियों में से बीजेपी को सबसे ऊपर लाकर रख दिया था। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भगवा गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 में से 42 सीटों पर जीत दर्ज की (बीजेपी ने 23 सीटें जीती) थी। इस अप्रत्याशित जीत ने तत्कालीन सत्ताधारी दल को सिंगल डिजिट में…
अमित शाह और नितिन गडकरी गोवा में पार्टी के लिए कैसे बने तारणहार
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन के बाद सत्ता की कुंजी भाजपा को दोबारा मिलने की कहानी में पर्दे के पीछे के नायक द्वय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे हैं। घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नयी सरकार के गठन में अवरोध उभर आये थे। भाजपा के सहयोगी दलों के अड़ियल रवैये से गतिरोध बनता दिखता रहा था। इन सहयोगी दलों की कोशिश थी कि अधिक से अधिक फायदा हासिल कर लिया जाए। पर अंतत: इन…
शिवपाल ने कई दलों के साथ बनाया PDA गठबंधन, अपर्णा यादव को दे सकते हैं टिकट!
लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संयोजक शिवपाल यादव ने मंगलवार को कई दलों के साथ मिलकर प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) का गठन किया. इस दौरान उन्होंने कई और छोटे दलों को अपने साथ जोड़ने का संकेत दिया. मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए वह सभी धर्मनिरपेक्ष दलों से गठबंधन करने को तैयार थे, लेकिन कई पार्टियों ने निजी स्वार्थ को वरीयता दी. उन्होंने कहा, “आज के दौर में बीजेपी हमारे लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सपा, बसपा और कांग्रेस…
‘मैं भी चौकीदार’ अभियान महज़ पाखंड है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में गज़ब की धृष्टता है. उनकी पार्टी का #मैंभीचौकीदार [#MainBhiChowkidar] अभियान ऐसे समय में शुरू किया गया है जब सुप्रीम कोर्ट यह जांच रहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को अलग रखते हुए क्या रफाल सौदे के मामले से जुड़े नए तथ्यों पर ध्यान दिया जा सकता है कि नहीं. इसके अलावा कथित भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामले जैसे- रघुराम राजन द्वारा दी गई बड़े डिफॉल्टर्स की सूची, 2जी मामले की अपील और नीरव मोदी मामले की जांच अब तक चौकीदार का ध्यान खींचने में नाकाम रहे हैं.…
लोकसभा 2019: क्या ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देकर फंस गए राहुल गांधी?
राजनीति में नारों की बड़ी अहमियत होती है. ये जिताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं और उल्टे पड़ जाएं तो गले का पत्थर बन सकते हैं. ‘चौकीदार चोर है’ का राहुल गांधी का नारा, क्या कांग्रेस और उसके अध्यक्ष के गले का पत्थर बनेगा? मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ के देशव्यापी अभियान से तो ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं. पर किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा. समय-समय पर लगे राजनीतिक नारों का अध्ययन करें तो ज़्यादातर सकारात्मक नारे ही कामयाब होते हैं. नकारात्मक नारे…
लोकसभा 2019 : EVM से हुआ ये बड़ा फायदा, वोट खराब होने की संख्या में भारी कमी
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) ने देश के निर्वाचन प्रणाली में क्रान्ति ला दी है। इसके कारण अब मतों के निरस्त होने का ग्राफ नहीं के करीब पहुंचता जा रहा है। एक समय ऐसा भी था जब पूरे प्रदेश के कुल मतदान का 10 से 12 फीसदी मसलन 18 से 20 लाख वोट निरस्त हो जाते थे। कहा जाता है कि जागरूक नहीं रहने के कारण कई मतदाता अपना मत (मुहर) निर्धारित स्थान की बजाए जहां-तहां लगा देते थे, जिससे वह मत निरस्त हो जाता था। लापरवाही और शिक्षित नहीं होने…
RJD की लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम, महागठबंधन में जारी संग्राम
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की नसीहत, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो जीतनराम मांझी की आकांक्षा के विस्तार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) अध्यक्ष मुकेश सहनी के चुनाव नहीं लडऩे के एलान के बाद माना जा रहा है कि महागठबंधन में अभी भी बहुत कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच सूत्रों के अनुसार राजद के संभावित प्रत्याशियों की एक सूची समाने आई है। इसपर विश्वास करें तो भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से राजद के उम्मीदवार होंगे। सीटों को ले घटक दलों…
जानिए, चुनाव में बीजेपी के लिए कैसे काम करता है आरएसएस?
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ दावा करता है कि वह किसी भी मुद्दे पर बीजेपी के लिए सिर्फ सलाहकारी रोल अदा करता है, न कि उसके काम में कोई सीधा दखल देता है। लेकिन, अगर गौर से विचार करें, तो आरएसएस की भूमिका इससे कहीं ज्यादा होती है। वह अपने स्वयं सेवकों और संसाधनों के अलावा वैचारिक प्रभाव से भी, चुनाव से लेकर बाकी कई मुद्दों पर भी बीजेपी के नीति नियंताओं के लिए एक तरह से गाइड का काम करता है। बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक इस…
भारत में अनिवार्य मतदान न होने के पीछे आखिर क्या हैं कारण, जानें क्या कहते हैं जानकार
मतदान के प्रति लोगों की उदासीनता प्रमुख चिंता रही है। खासकर युवाओं और शहरी लोगों के बीच। कुछ समय पहले तक, महानगरों और बड़े शहरों में भी कम मतदान एक समस्या थी, जहां शिक्षित और आर्थिक रूप से संपन्न लोग मतदान करने से बचते थे। 2010- 11 में अपनी हीरक जयंती मनाने के लिए चुनाव आयोग ने जो विषय अपनाया था, वह था एक मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी’। व्यवस्थित मतदाता शिक्षा के माध्यम से चुनाव आयोग ने बढ़ी हुई मतदाता भागीदारी का उद्देश्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया…
UP-बिहार की 120 सीट पर BJP की अग्निपरीक्षा, संभल-संभलकर कदम रख रहे हैं मोदी-शाह
बिहार और यूपी में बीजेपी की सियासत की परीक्षा है. नजरें दोनों राज्यों की 120 सीटों पर है. इन दो राज्यों से ही सत्ता तक पहुंचने वाले 2019 के असली विजेता की तस्वीर साफ होगी. यही वजह से है कि बीजेपी बिहार और यूपी के लिए खास तवज्जो दे रही है. शनिवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने हर सीट की गहन समीक्षा की. रेस में बीजेपी अपने विरोधियों को परास्त करने के लिए ने देर रात तक जो मैराथन बैठक की, उसमें…
लोकसभा चुनाव 2019 : दल-बदल प्रतियोगिता- जहां से आस, उसी का साथ
बीजेपी जहां अपने उम्मीदवारों के नामों के ऐलान की तैयारी में है तो दूसरी ओर कई नेताओं के लिए मानो दल बदल प्रतियोगिता शुरू हो गयी है. जिसे जहां टिकट की उम्मीद नजर आ रही है वो अपना पाला बदल रहा है. जहां से आस, उसी का साथ. 2019 के चुनावी समर से ठीक पहले कुछ इसी फॉर्मूले पर चल रहा है दल-बदल का खेल अभी तो नॉमिनेशन शुरू होने वाले हैं. उससे पहले कुछ नेताओं का पार्टी आलाकमाना से भरोसा टूटा रहा है, तो कहीं जुट रहा है. उत्तराखंड…
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, हो सकती है 100 से अधिक उम्मीदवारों की घोषणा
Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) की शनिवार को दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद करीब 100 से 125 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा चुनाव समिति की पहली बैठक होगी। दिल्ली के भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य…
शत्रुघ्न सिन्हा ने शायराना अंदाज में भाजपा छोड़ने की तैयारी
भाजपा में रहकर पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावती सुर बोलने वाले नेता व पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी छोड़ने के सीधे संकेत दिए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर अकांउट पर दो ट्वीट किए हैं जिनमें उन्होंने कहा कि सर, राष्ट्र आपका सम्मान करता है, पर नेतृत्व में विश्वसनीयता और विश्वास की कमी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि नेतृत्व जो कर रही है और कह रही है, क्या लोग उसपर विश्वास कर रहे हैं? शायद नहीं। Shatrughan Sinha ✔@ShatruganSinha Sir, the Nation…
