मंगलवार को देशभर के 15 राज्यों की 116 लोकसभा सीटों पर मतदान के साथ ही तीसरे चरण का चुनाव भी संपन्न हो गया। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्य की 91 सीटों और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्य की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। बाकी के चार चरणों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश, मायावती, मुलायम सिंह समेत कई राजनेताओं की रैलियां जारी है। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। 25 अप्रैलः दिनभर की…
Category: राज-नीति
मां गंगा अपने तट की आधी सीटें छीन सकती हैं बीजेपी से इस बार
वैसे, यह चुनाव के बाद ही पता चलेगा कि क्या ऐसा नमामि गंगे प्रोजेक्टको भी जुमला बना देने की वजह से हुआ है। गंगा तट से जुड़ी सीटों में उत्तराखंड की 2, यूपी की 26, बिहार की 11, झारखंड की 1 और बंगाल की 3 सीटें हैं। 2014 में इनमें यूपी में बदायूं, कन्नौज सीटें सपा और रायबरेली सीट कांग्रेस ने जीती थी। बिहार में भागलपुर सीट आरजेडी ने और कटिहार सीट एनसीपी ने जीती थी। झारखंड में राजमहल सीट झामुमो ने जीती तो बंगाल की तीनों सीटें बीजेपी हारी…
सबसे अमीर लोकसभा उम्मीदवार बने गौतम गंभीर, कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप
नई दिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनके नामांकन के समय मालूम हुई उनकी कुल आए चौंकाने वाली है। उनकी सालाना आए 12 करोड़ से अधिक है और उनकी कुल संपत्ति 147 करोड़ की है। इसके साथ ही वे लोकसभा के कुल 349 उम्मीदवारों में से सबसे अमीर हैं। साल 2017-18 के इनकम टैक्स रिटर्न में उनकी सालाना आय 12.40 करोड़ दिखाई गई। गौतम गंभीर के पास है 147 करोड़ की संपत्ति गौतम गंभीर की कुल संपत्ति 147 करोड़ की…
जन धन खातों में जमा राशि जल्द होगी एक लाख करोड़ पार
पांच साल पहले प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुले खातों में जमा राशि जल्द ही एक लाख करोड़ के पार हो जाएगी। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 03 अप्रैल को इन खातों का बैलेंस 97,665 करोड़ रुपये था। इससे पहले 27 मार्च को कुल जमा राशि 96,107 करोड़ रुपये थी। अभी देश में जनधन खातों की तादाद 35.39 करोड़ है। इनमें से 27.89 करोड़ खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इस योजना की सफलता को देखते हुए सरकार ने 28 अगस्त 2018 के बाद नए…
सियासत में किस्मत आजमाने को नौकरी छोड़ रहे नौकरशाह
प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के बड़े अधिकारियों का रिटायरमेंट के बाद राजनीति में उतरने का सिलसिला पुराना है। मौजूदा सरकार में ही आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री इसी पृष्ठभूमि वाले हैं। मगर, सियासत में अपनी किस्मत आजमाने के लिए अब नौकरशाह बीच में ही नौकरी छोड़कर चुनाव में उतर रहे हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में ऐसे कई उम्मीदवार मैदान में हैं। नौकरी छोड़कर चुनाव में हाथ आजमाने वाले नौकरशाहों में पहला नाम 1996 बैच की आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी का है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव…
जानें- क्यों कटा वाड्रा के करीबी का टिकट, क्या है प्रियंका से इसका कनेक्शन
Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर दिल्ली से सटी हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट पर रॉबर्ट वाड्रा के करीबी ललित नागर का टिकट कटने के पीछे बड़ी वजह सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर का टिकट कटवाकर पूर्व सांसद अवतार भड़ाना को दिलवाने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की अहम भूमिका रही। पहली सूची में ललित नागर को टिकट दिलवाने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रणनीति रही। सूत्र बताते हैं कि प्रियंका वाड्रा ने ही अवतार भड़ाना को भाजपा…
चुनाव में जहरीले बोल: SC की फटकार के बाद सख्त हुआ चुनाव आयोग
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है. दोनों नेताओं की रैलियों पर क्रमशः दो और तीन दिन की रोक लगा दी गई है. इन दोनों नेताओं ने चुनावी जनसभा में काफी आपत्तिजनक बयान दिए थे, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाई थी. कोर्ट ने यह भी पूछा था कि ऐसे नेताओं के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इससे पहले देवबंद की चुनावी जनसभा में उनके बयान को लेकर सुप्रीम…
पीएम ने फिर खेला हिंदू कार्ड, कहा- हिंदू संस्कृति को आतंकवादी कहने वालों को जवाब है प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आतंकवादी की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार बनाना उन लोगों को जवाब है जो हिंदू संस्कृति को आतंकवाद से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि अकेली प्रज्ञा नहीं हैं जो जमानत पर बाहर हैं, और भी कई नेता जमानत पर हैं और चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि, “प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार बनाया जाना उन लोगों के लिए ‘सांकेतिक’ उत्तर है जो हिंदू संस्कृति को…
लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव से जुड़ी वो बातें जो जानना ज़रूरी हैं
11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले गए जबकि 19 मई को सातवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. मतों की गिनती 23 मई को होगी. लोकसभा के साथ ही ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश विधानसभा के चुनाव भी होंगे. तीन बड़े राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में सातों चरणों में मतदान होगा. सुनील अरोड़ा अपने दो सहयोगियों के साथ आम चुनाव की तिथियों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव की तैयारियों को लेकर भी काफ़ी कुछ जानकारी दी. 17वीं लोकसभा के गठन के…
चुनाव 2019: खास सीटों से आंखों देखी: असम में बांग्लाभाषियों को लुभाने की होड़
असम में बांग्लादेश सीमा से लगे कछार जिले की सिलचर संसदीय सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी और वह यहां दो रैलियां कर चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां दौरा कर चुके हैं और प्रियंका गांधी ने यूपी से बाहर अपने पहले रोड शो के लिए सिलचर को ही चुना था। कांग्रेस—भाजपा में कड़े मुकाबले की गवाह रही इस सीट की अहमियत यहां शीर्ष नेताओं की सक्रियता से समझी जा सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रहे संतोष मोहन देव…
जल क्रांति योजना: पांच सालों में नहीं हुआ कोई काम, पानी की किल्लत से जूझ रहे कई गांव
पांच जून 2015 को तत्कालीन जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की. योजना का नाम है, ‘जल क्रांति योजना.’ इसे जल संरक्षण और जल प्रबंधन के लिए शुरू किया गया था. खासकर, उन इलाकों के लिए जहां पानी की भारी किल्लत है. इसके तहत जल ग्राम योजना, मॉडल कमांड एरिया का गठन, प्रदूषण हटाना, जागरूकता अभियान जैसे लक्ष्य शामिल किए गए थे. नेशनल लेवल एडवाइजरी एंड मॉनिटरिंग कमेटी की पहली बैठक में ये तय किया गया कि जल्द से जल्द जल सुरक्षा योजना तैयार की जानी…
नामांकन कराने गए रामदेव, रिटर्निंग अफसर के दफ्तर में ही करने लगे प्राणायाम
योग गुरु बाबा रामदेव यूं तो टीवी चैनलों से लेकर इंटरव्यू तक में अपने योग की कला को प्रदर्शित करते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपना हुनर दिखाने के लिए एक अलग ही जगह को चुना है. चुनावी माहौल का बाबा रामदेव पर इतना असर देखने को मिला है कि उन्होंने एक प्रत्याशी के नामांकन के दौरान रिटर्निंग अफसर के कमरे में ही अनुलोम-विलोम करना शुरू कर दिया. दरअसल, बाबा रामदेव मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नामांकन में शामिल होने पहुंचे थे. केंद्रीय…
बिहार के चुनावी रण का दूसरा चरण एनडीए के लिए चुनौतीपूर्ण!
पिछले लोकसभा चुनाव से मौजूदा लोकसभा चुनाव में बिहार का राजनीतिक परिदृश्य बदला हुआ है. इस लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार यानी 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में न केवल एनडीए में फिर से शामिल जेडीयू की असली परीक्षा होनी है, बल्कि इन सीटों पर एनडीए की प्रतिष्ठा भी दांव पर है. बिहार की जिन पांच सीटों – किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होना है, उन सभी सीटों पर पिछले चुनाव…
योगी-माया पर तो लगा दी गई पाबंदी, क्या पीएम मोदी के प्रचार करने पर रोक लगाने की हिम्मत दिखाएगा आयोग?
सुप्रीम कोर्ट ने जैसे ही चुनाव आयोग के निर्देश दिया कि उसके अफसर आकर कोर्ट को बताएं आखिर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है, इसके चंद घंटे के भीतक ही आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के प्रचार करने पर रोक लगा दी। मायावती पर 48 घंटे तो योगी पर 72 घंटे की रोक लगाई गई है। लेकिन इसी किस्म की शिकायतें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी हुई हैं, पर उस पर चुनाव…
BJP प्रचार में इतने पैसे कहां से खर्च कर रही है, कौन दे रहा है पैसा? राहुल ने पूछा
भाजपा के नेतृत्ववाली राजग सरकार पर अमीरों का कर्ज माफ कर उन्हें फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार बनी तो किसानों को कर्ज चूक के मामले जेल नहीं भेजा जाएगा। गांधी ने फतेहपुर सीकरी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में यहां आयोजित चुनाव सभा में भाजपा से यह भी सवाल किया कि आखिर चुनाव में खर्च करने के लिए उसके पास इतना अधिक पैसा कहां से आ रहा है। उन्होंने कहा कि…
2019 का चुनाव सपनों का नहीं है, एक दूसरे आंखें चुराने का चुनाव है…
रवीश कुमार 2019 के चुनाव ने 2014 से पीछा छुड़ा लिया है। 2019 का चुनाव 2014 को भुलाने का चुनाव है। बीजेपी के प्रचार पोस्टरों को देखकर यही लगता है कि वह 2014 से भाग रही है। 2014 के पोस्टरों पर बीजेपी ने नए पोस्टर लगा दिए हैं। नए मुद्दों की मार्केटिंग हो रही है। इन पोस्टरों पर ज़बरदस्ती टैगलाइन गढ़े गए हैं। उनका भाव स्कूल में फेल होने वाले उस छात्र की तरह है जो घर आकर बताता है कि बहुत सारे बच्चे फेल हो गए। इस बार कापी…
चुनाव में नहीं गिने जाते टेंडर वोट, जानें क्या है प्रक्रिया
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों में बताया जा रहा है कि अगर मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं मिलता है, तो वह आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाकर ‘चैलेंज वोट’ कर सकता है। किसी सीट पर ऐसे वोट 14% हो गए, तो वहां फिर से चुनाव करवाए जाएंगे। यह सच नहीं है। हकीकत यह है कि अगर वोटिंग लिस्ट में नाम नहीं है, तो वोट नहीं डाल सकते। चैलेंज वोट जैसी कोई चीज नहीं होती, केवल ‘चैलेंज्ड वोट’ होता है। इसमें पोलिंग एजेंट किसी मतदाता के वोट…
इंदिरा गांधी और हेमा मालिनी के गेहूं का गठ्ठर उठाने में क्या फर्क है?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में अपने चुनाव प्रचार को लेकर चर्चा में हैं. बीते 31 मार्च को प्रचार अभियान शुरू करते हुए उन्होंने एक के बाद एक कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इनमें वे अपने संसदीय क्षेत्र की महिला किसानों के साथ दिख रही हैं. एक तस्वीर में उन्हें खेत में गेहूं काटते देखा जा सकता है तो एक में वे लकड़ियां ले जा रही ग्रामीण महिला संग फ़ोटो खिंचाती दिख रही हैं.…
प्रधानमंत्री मोदी से मुकाबला करने में होगी खुशी- शत्रुघ्न सिन्हा
भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से किस्मत आजमा रहे अभिनेता-नेता शत्रुघन सिन्हा ने शनिवार को भाजपा के इस दावे को खारिज कर दिया कि यह सीट उसका मजबूत गढ़ रही है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने में खुशी होगी। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक सिन्हा ने कहा कि भाजपा को ”मुगालते में रहने दो। पटना साहिब के मतदाता उन्हें सबक सिखा देंगे। उन्होंने इस प्रतिष्ठित सीट पर अतीत में कांग्रेस और राजद की जीत का हवाला दिया। वह यहां…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज- प्रियंका गांधी लड़ें लोकसभा चुनाव
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरजोर आवाज उठाई है कि प्रियंका गांधी इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से मैदान में उतरें। कांग्रेस के भीतर प्रियंका गांधी वाड्रा को लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। बहरहाल प्रियंका चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इसपर अंतिम निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और खुद प्रियंका गांधी ही लेंगी। उत्तर प्रदेश के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का तर्क है कि इस कदम से देश भर में कांग्रेस की चुनावी संभावनाएं बढ़ेंगी। यूपी कांग्रेस के पूर्व विधायक (सीएलपी) नेता प्रदीप माथुर ने कहा…
