पिछले तीन दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति ऐसे मोड़ ले रही जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। जोड़-तोड़ के बाद यहां कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। भाजपा जहां दावा कर रही है कि उसके पास बहुमत है। वहीं शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी उनपर सदन में बहुमत परीक्षण कराने की मांग कर रही है। इसके अलावा उनकी कोशिश अपने विधायकों को टूटने से बचाने की भी है। इस सियासी ड्रामे की दशा और दिशा उच्चतम न्यायालय के सोमवार को दिए जाने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं।…
Category: राज-नीति
पार्टी और परिवार में हुआ बंटवारा: सुप्रीया
मुंबई. महाराष्ट्र की राजनीति में हुए ताजा घटानक्रम के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रीया सुले ने बड़ा खुलासा किया है. खबरों के अनुसार उन्होंने सोशल मीडिया पर लिख है कि पार्टी और परिवार में बंटवारा हो गया है. अजीत पवार के भाजपा के साथ मिलने की बात की तरफ इशारा करते हुए सुप्रीया ने अपने व्हाट्सअप स्टेटस में यह लिखा है. बता दें कि ऐसे वक्त में जब कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी की साझा बैठक होती है और उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री की बात पर आपसी सहमति…
आखिर शरद पवार से भतीजे अजित ने क्यों की बगावत? बताई जा रही हैं ये 5 वजह
मुंबई. महाराष्ट्र की सियासत में शनिवार सुबह के बाद से ही घमासान मचा है. राजनीतिक पंडितों को ये यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर शरद पवार (Sharad Pawar) के भतीजा अजित पवार (Ajit Pawar) ने उनसे बगावत क्यों की? 78 साल के शरद पवार 50 साल से राजनीति में सक्रिय हैं. पवार राजनीति के बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं. आईए एक नज़र डालते हैं उन 5 वजहों पर जिसके चलते अजित पवार ने अपने चाचा से अलग जाने का फैसला किया… 1. कहा जा रहा है कि अजित पवार इस बात को…
संजय राउत के एक्सीडेंटल शपथ ग्रहण ट्वीट पर एनसीपी के नवाब बोले- ये इश्क नहीं आसां…
महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम में अचानक हुए बदलाव से राजनीतिक दल सकते में हैं। शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार फिर महाराष्ट्र गठन पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण पर तंज कसते हुए उन्होंने ट्वीट कर कहा इसे ‘एक्सीडेंटल शपथग्रहण !’ राउत को इस ट्वीट के बाद एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि ‘ये इश्क़ नहीं आसां इतना ही समझ लीजे , इक आग का दरिया है और डूब के जाना है । जिगर .’। वहीं, इससे पहले भी…
उद्धव ठाकरे बोले: मर्द मावले जंग को तैयार रहते हैं – प्रेस रिव्यू
‘रात के अंधेरे में लोकतंत्र की हत्या! ‘ये फ़र्जीकल स्ट्राइक है!‘ ‘कुर्सी को फ़ेविकॉल लगाकर बैठें तो ज़्यादा उचित रहेगा‘ ‘मर्द मावले जंग को तैयार रहते हैं‘ ये सभी पंक्तियां शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना‘ में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखी हुई हैं. मावले (मराठी में ‘मावळे’) छत्रपति शिवाजी के सैनिकों को कहा जाता है. महाराष्ट्र में बड़े उलटफेर के बाद शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के ज़रिए भारतीय जनता पार्टी, देवेंद्र फडणवीस और अजित पर जमकर निशाना साधा है. अख़बार के पहले पन्ने लिखा है: जुगाड़ वाली सरकार को ज़ोरदार झटका. 54 में से 50 विधायक शरद…
“अमित शाह को राजनीति का चाणक्य यूं ही नहीं कहा जाता”, महाराष्ट्र में सरकार गठन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की राजनीतिक समझ की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट में लिखा “श्री अमित शाह जी को राजनीति का चाणक्य यूं ही नहीं कहा जाता। ‘जो जीता वही सिकंदर’। महाराष्ट्र को राष्ट्रीय भावना वाली एवं विकासोन्मुख सरकार देने के लिये अमित शाह जी को प्रणाम”। बता दें कि एक बेहद ही नाटकीय घटनाक्रम के तहत शनिवार सुबह बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को दी बधाई
शनिवार की सुबह महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। नाटकीय घटनाक्रम के तहत बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। देवेंद्र के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार ने सूबे के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेदोनों नेताओं को ट्विट कर बधाई दी। पीएम ने ट्विट किया- देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजीत पवार को डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि वे महाराष्ट्र के उज्ज्वल…
फडणवीस ने ली सीएम पद की शपत, अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री
महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार सुबह एक बड़ा उलट फेर हुआ। शनिवार की सुबह महाराष्ट्रके राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आनन फानन में देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपत दिला दी।जबकि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपत ली। लेकिन इस पुरे मामले को लेकर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार बनाने के लिए बीजेपी को समर्थन देने का अजीत पवार का निर्णय उनका व्यक्तिगत निर्णय है न कि राष्ट्रवादी…
प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2022 का चुनाव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यहां स्पष्ट किया है कि प्रदेश में 2022 का विधान सभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। यह दावा किया कि राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर संगठन का ढांचा तैयार किया जाएगा। हर गली में कांग्रेस के कार्यकर्ता होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जनता के बीच खोया विश्वास पार्टी वापस हासिल करेगी। लोगों का कांग्रेस में भरोसा कई गुना बढ़ेगा। सब कुछ…
मंडी में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल प्रदेश के मंडी में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण को केंद्र ने मंजूरी दे दी है. दिल्ली दौरे पर गए सीएम जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन, आवास एवं शहरी मामले हरदीप सिंह पुरी से दिल्ली में मुलाकात के बाद यह जानकारी दी. इससे पहले, 24 अक्तूबर को केंद्र सरकार ने इस एयरपोर्ट के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी. मुख्यमंत्री ने बताया कि मंडी हवाई अड्डे का निर्माण राज्य सरकार और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण संयुक्त रूप से करने वाले…
राज्यपाल मलिक का सवाल- राम और मंदिर पर चर्चा, सबरी और केवट की क्यों नहीं?
अयोध्या भूमि विवाद पर उच्चतम न्यायालय के नौ नवंबर को दिए फैसले के बाद राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है। मंदिर निर्माण को लेकर काफी राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। कई लोग विभिन्न तरह की मांग कर रहे हैं। इसी बीच गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को एक कार्यकम में राम मंदिर को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। उनका कहना है कि राम मंदिर में शबरी और केवट की मूर्तियों को स्थापित करना चाहिए। सत्यपाल मलिक ने कहा, ‘देशभर में हर कोई अयोध्या में राम…
NRC, इलेक्टोरल बॉन्ड्स पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू
नई दिल्ली। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की गुरुवार को राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) और इलेक्टोरल बॉन्ड्स के मुद्दों पर कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में उनके निवास पर प्रारंभ हो गई है। कांग्रेस की बैठक में केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, अंबिका सोनी, अहमद पटेल, एके एंटनी और अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद हैं।
आज अकाउंटेंट जनरल सम्मेलन को संबोधित करेंगे PM मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में महालेखाकार के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी, महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे, इसके बाद वह देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय(कैग) में देशभर के अकाउंटेंट जनरल(महालेखाकार) और डिप्टी अकाउंटेंट जनरल(उप-महालेखाकार) को संबोधित करेंगे। इस बार अकाउंटेंट जनरल सम्मेलन का थीम ट्रांसफॉर्मिंग ऑडिट एंड एश्योरेंस इन ए डिजिटल वर्ल्ड है, जहां अगले कुछ वर्षों के लिए भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग के पथ को अनुभव और सीखने और समेकित करने के लिए आयोजित किया जा रहा…
मालेगांव बम धमाकों की मुख्य आरोपी और बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के लिए नामित
मालेगांव बम धमाकों की मुख्य आरोपी और मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के लिए नामित किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। समिति में 21 सदस्य होंगे। फिलहाल प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) एक्ट के तहत कई मामलों में मुकदमा चल रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीजेपी की मौजूदा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को अप्रैल, 2017 में खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत दे दी थी। इससे पहले एनआईए ने प्रज्ञा पर महाराष्ट्र…
संजय राउत ने क्यों कहा- ‘हम बुरे ही ठीक हैं, जब अच्छे थे तो कौन-सा मेडल मिल गया था’
मुंबईः महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच शिवसेना नेता संजय राउत सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहे. वो लगातार ट्वटर पर तंज वाले लहजे में लिखते रहे. गुरुवार को भी उन्होंने ट्वीट किया और इशारों-इशारों में तंज कस दिया. संजय राउत ने लिखा, ‘हम बुरे ही ठीक हैं, जब अच्छे थे तब कौन-सा मेडल मिल गया था.’ बता दें कि संजय राउत लगातार अपने ट्विटर के जरिए सरकार गठन पर दावा कर रहे हैं और भाजपा पर निशाना साध रहे हैं .बता दें कि इससे पहले बुधवार को संजय…
बीजेपी के दामन में लगा दाग जब पू्र्व भ्रष्ट अधिकारी हुए पार्टी में शामिल…
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी corruption free india मुहिम को तब धक्का लगा जब दिल्ली बीजेपी ने एक ऐसे इंजिनियर को पार्टी में पटका पहनाकर शामिल कराया जिसे भ्रष्टाचार के कारण ही अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। यह जनाब उत्तरी दिल्ली नगर निगम में इंजिनियर के पद पर कार्यरत थे। लेकिन उत्तरी निगम से शराफत अली (Sharafat Ali)नाम के इस व्यक्ति को जब जबरन रिटायर मिला उसके बाद Bjp ने उन्हें पार्टी में ही शामिल करा लिया है। हालांकि शराफत अली को पार्टी से जोड़ने का काम शाजिया इल्मी (Shajia Ilmi) ने…
आज महाराष्ट्र को लेकर अमित शाह उठाएंगे ये बड़ा कदम
महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आए लगभग एक महीने का समय हो गया है, लेकिन अभी तक किसी भी दल ने सरकार का गठन नहीं किया है। यहां पर राष्ट्रपति शासन लागू किया जा चुका है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा की थी, जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी के बाद ही इस प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। अब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन से संबंधित रिपोर्ट आज राज्यसभा में पेश करेंगे।अभी भी महाराष्ट्र में सरकार गठन को…
केंद्र ने पानी का सैंपल वहां से उठाया जहां दिल्ली सरकार पानी स्पलाई ही नहीं करती- संजय सिंह
भारतीय मानक ब्यूरों (BIS)की रिपोर्ट के सामने आने के बाद से दिल्ली सरकार (Delhi Government) पर दूषित पानी की स्पलाई करने का आरोप लगाने वालों को आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने जवाब दिया है। संजय सिंह ने कहा कि केंद्र ने सैंपल उन स्थानों से उठाए हैं जहां दिल्ली सरकार पानी स्पलाई ही नहीं करती। संजय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि राम विलास पासवान जी के झूठ का खुलासा, दिल्ली के पानी का सैंपल वहां से उठाया जहां…
झारखंड : भाजपा का लक्ष्य 65 पार, जनता सबक सिखाने को तैयार, नीतीश भी रघुवरदास के खिलाफ करेंगे रोड शो
झामुमो नेता हेमंत सोरेन के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने भाजपा के बागी नेता सरयू राय का समर्थन करने का निर्णय लिया है। खबर है कि नीतीश कुमार ने प्रदेश नेतृत्व को निर्देश जारी किया है कि जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी के कार्यकर्ता सरयू के लिए काम करें। रघुवर दास के खिलाफ ताल ठोंकने वाले सरयू लगातार बगावती सुर बुलंद कर रहे हैं। बीते दिन उन्होंने यहां तक कह दिया कि पीएम मोदी डिटरजेंट और शाह लाउंड्री रघुवर दाग को धो नहीं सकता। झारखण्ड के…
पांच वर्ष से एक ही पटल पर जमे बाबुओं पर योगी का डंडा, हटाने की कवायद शुरू
बेसिक शिक्षा विभाग में जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय कार्यालय में एक ही पटल पर पांच वर्षों से जमे वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ लिपिक और कनिष्ठ लिपिक हटाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद विभाग ने यह कवायद शुरू की है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों से इसकी रिपोर्ट तलब की है। विभागीय समीक्षा मे मुख्यमंत्री ने दिया था निर्देश दरअसल, मुख्यमंत्री ने बीते दिनों बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की थी। इसमें उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि एक ही पटल पर वर्षों से…
