गृहमंत्री अमित शाह आज करेंगे सीआरपीएफ के नए मुख्यालय का शिलान्यास

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां सीजीओ कॉम्प्लेक्स के पास आज सीआरपीएफ के नए मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे। वर्ष 2022 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य है। कुल 277 करोड़ की लागत से मुख्यालय का निर्माण होगा। 45,675 वर्गमीटर एरिया में तीन बेसमेंट के साथ 11 तल का भवन बनेगा। भवन में ऑडिटोरियम, कांफ्रें स हाल, बैरक, गेस्ट रूम, जिम आदि की सुविधा रहेगी। 520 गाड़ियों की पार्किंग की भी सुविधा होगी।

प्रियंका गांधी ने ‘कुपोषण से बच्चों की मौत’ पर योगी सरकार को घेरा, कहा- ‘दिखावटी हैं विकास की बातें’

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ दिखावटी विकास की बातें हो रही हैं, लेकिन कुपोषण से बच्चों की जान जा रही है जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ”भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बच्चों को मिड-डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं लेकिन स्वेटर नहीं मिले। कुपोषण के चलते बच्चों की जान जा रही है।” प्रियंका गांधी ने सवाल किया,…

दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के अलावा 28 दिसंबर के नाम और क्या दर्ज है?

देश की राजधानी दिल्ली के चुनावी इतिहास में आज का दिन एक बड़े उलटफेर के साथ दर्ज है. 2013 में इसी दिन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की मदद से दिल्ली में पहली बार सरकार बनाई थी. अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छोड़कर राजनीति में उतरे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने पहली बार दिल्ली विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाई और 28 सीटें जीतकर सारे राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया. उधर, चुनाव में आठ सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता…

अमित शाह के नाम पर फोन कर पार्टी के लिए 3 करोड़ मांगे, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नाम पर ठगी होने का खुलासा हुआ है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की स्पेशल सेल ने फिलहाल घटना में इन दोनों की क्या भूमिका रही, इस बात का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।ऐप के जरिए फोन आया जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार के मंत्री रंजीत सिंह को 20 दिसंबर को एक ऐप के जरिए फोन…

शिवसेना से जलती है बीजेपी, लेकिन बरनॉल की सलाह नहीं दूंगा: आदित्य ठाकरे

शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर चुटकी ली है. आदित्य ठाकरे ने कहा है कि बीजेपी शिवसेना से ईर्ष्या करती है क्योंकि वे सत्ता से बाहर हो गए हैं, लेकिन वे उन्हें बरनॉल लगाने की सलाह नहीं देंगे. आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्हें पता है कि बीजेपी इस वक्त सत्ता से बाहर है और उनको इस बात का बहुत दुख है. तानों और उलाहनों का दौर बता दें कि महाराष्ट्र की सियासत में दो दोस्तों के बीच हुए अलगाव के बाद इन दोनों के बीच तानों और उलाहनों…

वर्ष 2019 के ‘झूठ ऑफ द ईयर’ के पात्र हैं राहुल गांधीः प्रकाश जावड़ेकर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान की तीखी आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि राहुल वर्ष 2019 के ‘झूठ ऑफ द ईयर’ के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जब वह पार्टी के अध्यक्ष थे तो उनके बयान से परिवार (गांधी परिवार) परेशान था, अब उनके बयानों से देश परेशान है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल जब कांग्रेस अध्यक्ष तब भी और अब…

हेमंत के शपथ ग्रहण समारोह में प्रियंका, ममता और मायावती समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

रांची- झारखंड के इस बार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को धूल चटाकर सरकार बनाने के जादुई आंकड़े के पार पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले श्री हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। झामुमो ने रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान 29 दिसंबर 2019 को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की सहमति…

राजस्थान में तीन चरणों में होंगे पंचायतीराज चुनाव, कार्यक्रम हुआ घोषित

राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों का बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने गुरुवार को पंचायतीराज संस्थाओं के सरपंच एवं पंच पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को तीन चरण में करवाने का फैसला किया है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण का मतदान 17 जनवरी, दूसरे चरण का 22 जनवरी और तीसरे चरण का मतदान 29 जनवरी को होगा। वहीं उप सरपंच के चुनाव 18, 23 और 30 जनवरी को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस…

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- हर हाल में पश्चिम बंगाल में लागू होगा CAA-NRC

पश्चिम बंगाल बीजेपी चीफ़ दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने से केंद्र को रोकने की चुनौती दी और कहा कि राज्य में एनआरसी जरूरी है क्योंकि घुसपैठिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वोट बैंक बन गए हैं। प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और आरोप लगाया कि देश के लिए हर अच्छी चीज का विरोध करना उनकी आदत बन चुकी है। घोष…

दिल्ली में ये सांसद हो सकता है भाजपा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा, अमित शाह कई बार ले चुके हैं उनका नाम

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव समाप्त होने के बाद अब दिल्ली में विधानसभा चुनाव होंगे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल के शुरुआत में होने की संभावना है। कई राज्यों में अपनी सरकार बचाने में नाकाम रही भाजपा ने इस चुनाव के लिए अभी से अपनी कमर कस ली है। इस चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा सांसद प्रवेश वर्मा को घोषित किया जा सकता है। इस बात के संकेत भी मिलने शुरू हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जुबान पर कई…

चिदंबरम का BJP पर हमला, कहा- वे किसी तरह ‘हिंदू राष्ट्र’ लागू करना चाहते हैं

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P. Chidambaram) ने बीजेपी (BJP)पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR), नागरिकता संशोधनकानून (CAA 2019) और देश भर में एनआरसी (NRC) के साथ वह ‘किसी तरह हिंदू राष्ट्र’ परियोजना लागू करना चाहती है। वामपंथ समर्थित संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने जर्मनी (Germany) के एक छात्र जैकब लिंदेनतल को सीएए (CAA) के खिलाफ एक प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद भारत (India) छोड़कर जाने का निर्देश दिएजाने के मामले में आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के निदेशक की भी…

बंगाल में NRC पर यू टर्न के मूड में बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दिए संकेत!

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के मुद्दे पर पीछे हटती नजर आ ही है. राज्य की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि यह भविष्य का विषय है. उन्होंने इस बात की ओर इशारा भी किया कि पार्टी, बंगाल में एनआरसी लागू नहीं करेगी. के अनुसार घोष ने एनआरसी लागू होने से जुड़े सवाल पर कहा कि यह कब होगा और क्या होगा, यह भविष्य की गोद में है. रिपोर्ट के अनुसार, दिलीप घोष ने जलपाईगुड़ी में पत्रकारों से…

प्रियंका का लखनऊ दौरा, CAA विरोध हिंसा पीड़ितों से करेंगी मुलाकात?

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं. उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रुख भी अख्तियार कर लिया था, जिसमें सूबे में करीब 15 लोगों की मौत भी हुई है. प्रदर्शनकारियों पर यूपी पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चिंता व्यक्त कर चुकी हैं और उन्होंने इस हिंसा पर योगी सरकार को घेरा था. अब प्रियंका गांधी 28 दिसंबर को लखनऊ का दौरा करेंगी. इस दौरान वह कांग्रेस के स्थापना दिवस के कार्यक्रम…

अटल की प्रतिमा 6 माह में तैयार हुई : राजकुमार पंडित

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को जयपुर की कंपनी वर्क्‍स फॉर आर्टिस्ट के राजकुमार पंडित ने बनाया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतिमा को बनाने में छह माह का समय लगा है। राजकुमार पंडित बताते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा को बनाने में उन्हें छह महीने का समय लगा है। इसमें उनके साथ 65 लोगों की टीम ने मिलकर काम किया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा कांस्य से बनी है, जो 25 फुट ऊंची…

NPR की सूची में जोड़े जा सकते हैं नए सवाल, पूछी जा सकती है माता-पिता को लेकर ये बात

केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अपडेट करने की मंजूरी दे दी गई है। तमाम विवादों और आलोचनाओं को नजरअंदाज करते हुए सरकार इस काम को अंजाम देने में जुट गई है। हालांकि अभी तक नए एनपीआर का नया फार्म जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार इसमें कुछ नए सवालों को जोड़ा जा सकता है। माता पिता के जन्म स्थान और जन्म की तारीख भी पूछी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट…

CAA-NPR का विरोध करनेवालों पर गिरिराज ने वीडियो साझा कर बोला हमला, कहा…

बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीए) को लेकर ट्वीट कर विपक्ष पर हमला बोला है. साथ ही ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो भी साझा किया है. गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘सीएए-एनपीआर का विरोध करनेवाले वही लोग हैं, जो अयोध्या में राम मंदिर का विरोध कर रहे थे. जैसे- ममता, राहुल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और ओवैसी जैसे पाकिस्तान परस्त लोग,…

हेमंत सोरेन सरकार में ये नेता बन सकते हैं मंत्री, इस पार्टी ने भी दिया बिना शर्त समर्थन

 झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पर की शपथ लेंगे। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। अब गठबंधन के दल कांग्रेस और झामुमो मंत्री पद की सीटों पर तालमेल बैठाने पर लगे हैं। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन गठबंधन सरकार में विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को मिलेगा। इस पद के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम प्रबल दावेदार हैं। मीडिया चल रही खबरों के अनुसार,…

प्रधानमंत्री मोदी ने अटल भूजल योजना लांच की (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर अटल भूजल योजना लांच की। इस योजना का उद्देश्य देश में सामुदायिक भागीदारी के जरिए भूजल प्रबंधन में सुधार लाना है। अटल भूजल योजना सबसे पहले गुजराज, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लागू होगी। प्रधानमंत्री इस मौके पर स्टार्टअप्स से आग्रह किया कि वे ऐसी प्रौद्योगिकी लाएं, जिससे हमारी विभिन्न जरूरतों में पानी का कम से कम इस्तेमाल सुनिश्चित हो सके। मोदी ने इसके साथ ही…

CAA पर बोलीं मायावती, विरोध प्रदर्शन में मारे गये लोगों के परिजनों की मदद करे योगी सरकार

लखनऊ : बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान राज्य में पिछले दिनों हुई हिंसा में मारे गये लोगों के बारे में सही जांच पड़ताल कर, बेकसूर लोगों के परिजन की मदद करने की मांग की है. मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि सीएए और एनआरसी विरोधी हिंसा में उत्तर प्रदेश में मारे गए लोगों की सही जांच-पड़ताल की जाए और उनमें से जो लोग निर्दोष थे, उनके परिवार की मदद के लिए सरकार आगे आए, तो बेहतर होगा.…

भाजपा के हाथ से फिसला एक और राज्य, शिवसेना बोली- जनता को हल्के में लोगे तो यही होगा

राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के बाद झारखंड भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ से निकल गया है। यहां चुनाव से पहले हुए झामुमो, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन को लोगों ने सत्ता की चाबी सौंप दी है। ऐसे में भाजपा की सहयोगी पार्टी रही शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से भाजपा पर हमला बोला है। शिवसेना का कहना है कि भाजपा कांग्रेस मुक्त हिंदुस्तान की बात करती है और अब कई प्रदेश भाजपामुक्त हो गए हैं। शिवसेना का कहना है कि यहां पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री…