जनसंघ के समय से हमारी विचारधारा कभी नहीं बदली: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जनसंघ से भाजपा तक के सफर में उनकी पार्टी की संस्कृति और सिद्धांत कभी नहीं बदले हैं, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों में वह इतना कुछ हासिल कर सकी। शाह ने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रशिक्षण शिविर में कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की नीतियों में ‘भारत का सार’ नहीं था, यही कारण था कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू की सरकार छोड़ने और जनसंघ बनाने का फैसला किया…

मोदी सरकार के 11 साल: नमो ऐप पर सर्वे शुरू, एक दिन में मिलीं 5 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं ?

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न मुद्दों पर लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए नमो ऐप पर किए गए सर्वेक्षण को लॉन्च होने के एक दिन के भीतर ही 5 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। उल्लेखनीय रूप से 77 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने पूर्ण सर्वेक्षण पूरा कर लिया है, तथा इससे इस “राष्ट्रीय संवाद” में योगदान देने में उच्च स्तर की सहभागिता और रुचि प्रदर्शित होती है। सबसे अधिक प्रतिक्रियाएं देने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, उसके बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और हरियाणा का स्थान…

बिहार में चिराग पासवान सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव , NDA से तोडा नाता ?

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ शब्दों में कहा उनका गठबंधन सिर्फ और सिर्फ जनता के साथ है और वह बिहार और बिहारियों को फर्स्ट बनाने के लिए 243 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे। “बिहारियों को फर्स्ट बनाने के लिए चुनाव लड़ूंगा” चिराग पासवान ने रविवार को रमना मैदान में लोजपा रामविलास के नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब ये सवाल पूछा जाता है कि क्या चिराग पासवान बिहार से चुनाव लड़ेगा तो हां, मैं बिहार से चुनाव लड़ूंगा।…

दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शराब के नशे में कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने को लेकर 30 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति से अलग रह रही उसकी पत्नी से संपर्क करने में उसकी मदद करने से पुलिस के इनकार करने के बाद, उसने यह धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी श्लोक त्रिपाठी को दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद (उप्र) पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। पुलिस…

चिराग पासवान ने कहा सीएम की कुर्सी पर नजर नहीं! विधानसभा चुनाव लड़ सकता हूं ?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि वह केवल अपनी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के ‘स्ट्राइक रेट’ को बेहतर बनाने के लिए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन उनकी नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं है। ‘स्ट्राइक रेट’ से आशय कुल सीट जिस पर पार्टी ने चुनाव लड़ा है उसके सापेक्ष जीती गई सीट की संख्या के प्रतिशत से है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का ‘स्ट्राइक रेट’ बेहतर होने से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मदद मिलेगी।पत्रकारों से बात करते हुए हाजीपुर…

माल्या के देश छोड़ने से पहले जेटली को सूचित करने वाले बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कसा तंज ?

कांग्रेस ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के उस बयान को लेकर शुक्रवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी नीत सरकार पर निशाना साधा कि वह 2016 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली को बताकर देश से भागा था। कांग्रेस ने कहा कि “नरेंद्र का पूरा सिस्टम ही सरेंडर निकला।” कांग्रेस ने यह भी कहा कि मोदी सरकार का “पकौड़ा अर्थशास्त्र” “भगोड़ा अर्थशास्त्र” में तब्दील हो गया है। प्रधानमंत्री ने 2018 में कथित तौर पर कहा था कि “पकौड़ा” बेचना भी रोजगार होता है। इस बयान को लेकर कांग्रेस अक्सर “पकौड़ा…

‘मोदी को पता है कि पहलगाम के आतंकियों को अबतक’, पीएम के जम्मू-कश्मीर दौरे पर कांग्रेस का तंज

कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा से पहले उन पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें निश्चित रूप से पता होगा कि पहलगाम हमले के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार आतंकवादियों को अभी तक न्याय के कटघरे में नहीं लाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चेनाब पुल का उद्घाटन करेंगे। वह कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेनों को भी…

‘मोदी और डबल इंजन सरकारों ने धोखा दिया’, खड़गे ने की बाढ़ से जूझ रहे पूर्वोत्तर राज्यों की मदद की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति को लेकर सोमवार को मोदी सरकार पर हमला बोला और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पीएम केयर्स फंड के दरवाजे खोल देंगे, जहां उन्होंने दावा किया कि करोड़ों रुपये बिना किसी ऑडिट के पड़े हैं। असम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2016 में राज्य को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने असम को धोखा दिया है।एक्स पर एक पोस्ट में…

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका बीजेपी के लिए करेंगी प्रचार ?

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को भारतीय जनता पार्टी के प्रचार चेहरे के रूप में इस्तेमाल करने की खबरें सामने आने के बाद न केवल राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह खबर फैल गई। अब खुद भाजपा ने इसे फर्जी खबर बताकर इसका खंडन किया। भाजपा का खंडन उस मीडिया रिपोर्ट के बाद सामने आया है, जिसमें दावा किया गया था कि ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की प्रेस वार्ता का नेतृत्व करने वाले कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर सिंह, 9…

‘अब अधिकारी बनाम अधिकारी…’, IRS गौरव गर्ग से मारपीट के मामले पर बोले अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित आयकर विभाग में आईआरएस गौरव गर्ग पर हमला हुआ है. इनकम टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर पर गौरव गर्ग को दफ्तर के कमरे में बंद कर पीटने का आरोप हैं. वहीं इस मामले को लेकर अब सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-बीजेपी सरकार में अब तक पुलिस बनाम पुलिस हो रहा था, अब अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है. लखनऊ में एक आईआरएस अधिकारी को…

सपा शासन में पुलिस को कार के बोनट पर लटकाया जाता था’, योगी के मंत्री का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में अभी ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव के बीच डीएनए विवाद थमा भी नहीं था कि योगी सरकार में एक और मंत्री ने समाजवादी पार्टी को लेकर तीखा बयान दिया है, जिसके बाद सियासी तापमान और बढ़ गया है. यूपी सरकार में रालोद कोटे से कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह ने सपा को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में पुलिस की पिटाई होती थी और कार के बोनट पर लटका दिया जाता था. अनिल सिंह गुरुवार को मुरादाबाद में आयोजित चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि…

अभिनेता कमल हासन को कन्नड़ के प्राचीन इतिहास की जानकारी नहीं: सिद्धारमैया ?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि कन्नड़ भाषा का इतिहास बहुत पुराना है और अभिनेता कमल हासन को इसकी जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह बयान हासन की हाल की उस टिप्पणी के जवाब में दिया है, जो उन्होंने चेन्नई में अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ऑडियो जारी किए जाने के मौके पर दी थी। हासन ने दावा किया था कि ‘कन्नड़ भाषा तमिल से उत्पन्न हुई है’।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ: प्रशांत किशोर ?

सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को आरोप लगाया कि बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति इसलिए खराब हो रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘‘शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ’’ हो गए हैं। किशोर ने सीवान जिले में आयोजित एक रैली से इतर संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि राज्य को ‘‘चार से पांच नौकरशाहों और उतने ही चाटुकार मंत्रियों’’ द्वारा चलाया जा रहा है। किशोर ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति ऐसी है कि उन्हें अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के नाम तक याद नहीं हैं। परंतु,…

तमिलनाडु और असम की 8 राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को होंगे चुनाव ?

चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 19 जून को होंगे। असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीटें क्रमशः जून और जुलाई में रिक्त हुई थीं। 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 84 सीटों वाली भाजपा नीत राजग, असम गण परिषद के बीरेंद्र प्रसाद बैश्य और भाजपा के मिशन रंजन दास द्वारा खाली की जा रही दोनों राज्यसभा सीटों को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन रिक्त हो रही…

कांग्रेस ने लगाया आपातकाल, विडंबना है कि पार्टी अब लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की कर रही है बात: भाजपा ?

भाजपा ने मोदी सरकार पर ‘‘अघोषित आपातकाल’’ का आरोप लगाने के लिए सोमवार को कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि यह ‘‘गहरी विडंबना’’ है कि गांधी परिवार के वर्चस्व वाली पार्टी, जिसने ‘‘व्यक्तिगत और राजनीतिक लाभ’’ के लिए 1975 में आपातकाल लगाया था, अब लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात कर रही है। कांग्रेस ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘अघोषित आपातकाल’ के 11 साल हो गए हैं और ‘अच्छे दिन’ का वादा हकीकत में ‘दुःस्वप्न’ साबित हुआ है। पलटवार…

लालू प्रसाद ने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ‘गैरजिम्मेदाराना व्यवहार’ को लेकर राजद से निष्कासित किया

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ‘‘गैरजिम्मेदाराना व्यवहार’’ के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए। प्रसाद ने दोपहर में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह घोषणा की। लालू प्रसाद ने कहा, “ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब…

चुनाव आयोग ने कहा, 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर 19 जून को होंगे उपचुनाव ?

चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की कि चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए 19 जून को उपचुनाव कराए जाएंगे। पांच सीटों में से दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव गुजरात में होंगे, जबकि केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब में एक-एक सीट पर उपचुनाव होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतों की गिनती 23 जून को होगी। उपचुनाव की आवश्यकता क्यों पड़ी ? गुजरात में कडी सीट पर उपचुनाव विधायक करसनभाई पुंजाभाई सोलंकी के निधन के कारण आवश्यक हो गया था। राज्य में विसावदर सीट पर एक और उपचुनाव…

नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुईं ममता बनर्जी, भाजपा और कांग्रेस ने उठाए सवाल ?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुईं। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में बैठक में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में मुख्य सचिव मनोज पंत के मौजूद रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक राष्ट्रीय राजधानी में चल रही है। नीति आयोग ने पहले एक बयान में…

मोदी ने बीकानेर से पाक… चीन और दुनिया को दिया बड़ा संदेश

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बीकानेर के पलाना में हुई पहली सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और आतंकवाद पर जमकर प्रहार किया। सख्त शैली में पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी मिलाया है। देश दुनिया ने देख लिया कि जब सिंदूर वारूद बन जाता है तो क्या होता है। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने 22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया। हमने पहले घर में घुसकर वार…

2027 में बीजेपी की कितनी आएंगी सीट? सपा चीफ अखिलेश यादव ने कर दी भविष्यवाणी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि “2027 में बीजेपी को प्रदेश की सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार न नौजवानों को नौकरी दे सकी, न किसानों-मजदूरों को राहत. अब जनता ने भी तय कर लिया है कि वह 2027 में बदलाव लाएगी और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनाएगी. अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार ने 1,93,000 शिक्षक पदों…