मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में टोरेण्ट समूह के ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का लोर्कापण किया

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में टोरेण्ट समूह के ग्रीन हाईड्रोजन प्लाण्ट का लोर्कापण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऊर्जा व स्वास्थ्य क्षेत्र, पर्यावरण की रक्षा तथा आने वाले समय में विभिन्न गम्भीर बीमारियों से बचाव में ग्रीन ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह प्लाण्ट प्रदूषण से मुक्त ऊर्जा प्राप्ति की दिशा में एक नया प्रयास है। यह उत्तर प्रदेश का पहला तथा देश का दूसरा प्लाण्ट है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से…

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में रीजेन्सी हॉस्पिटल का लोकार्पण किया

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अगस्त, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देश व प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक परिवर्तन आया है। जनपद गोरखपुर में 260 बेडेड अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण होना स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें एक छत के नीचे कॉर्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी, कैथ लैब, 80 बेडेड आई0सी0यू0 आदि से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अस्पताल के मॉडर्न ओ0टी0 में इंफेक्शन की सम्भावना नगण्य होगी।…

लखनऊ:सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात लंबी चली और दोनों के बीच प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई। हालांकि अभी तक इस मुलाकात की आधिकारिक जानकारी या…

लखनऊ:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य समारोह आयोजित।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का उल्लेख किया और कहा कि यह प्रत्येक व्यक्ति को निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है। यही संदेश न केवल जीवन का आधार है, बल्कि हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों और संविधान के मूल कर्तव्यों की भावना से भी…

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी ने ₹645 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज मथुरा में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹645 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के साथ कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मथुरा वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से पुनः यह संकल्प लिया जा रहा है कि धर्म, संस्कृति और विकास के संगम से सशक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण…

बिहार में ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में मिलेगी जमीन, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा एलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्माष्टमी के अवसर पर उद्योग लगाने वालों को कई सुविधाएं देने बात फिर से कही है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन देने की बात कही थी। शनिवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्होंने उद्योग लगाने वालों को विशेष पैकेज देने का एलान किया। कहा कि 2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा के क्रम में हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा…

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 65 लाख हटाए गए मतदाताओं की सूची होगी सार्वजनिक

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 सुप्रीम कोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक फैसले में निर्वाचन आयोग (ECI) को निर्देश दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख नामों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए। कोर्ट ने कहा है कि यह सूची निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाए और सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) कार्यालयों के बाहर भी प्रदर्शित की जाए। निर्देश के अनुसार, स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर जनता को इस सूची की जांच करने…

RJD में शामिल हो सकता है बीजेपी का यह विधायक! तेजस्वी आवास के बाहर देखे गए ?

बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज है। इसी बीच बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव चर्चा में है। बीजेपी विधायक को राजद नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास के आसपास देखा गया है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी के आवास के पास एक काले रंग की गाड़ी खड़ी थी, इस गाड़ी में मिश्री लाल यादव बैठे हुए थे। वहीं उनके बेटे तेजस्वी के आवास के बाहर सुरक्षाकर्मियों से बातचीत करते भी नजर आए। इसके बाद विधायक मिश्री लाल को लेकर अटकलें तेज हो गई है। क्या मिश्री लाल राजद में शामिल…

नई दिल्ली: वोट चोरी के खिलाफ़ जन आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में लाखों का समर्थन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 देशभर में चल रहा वोट चोरी के खिलाफ़ अभियान अब एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुका है। लोगों के भीतर लोकतंत्र को बचाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की भावना पहले से कहीं अधिक प्रबल हो रही है। अभियान से जुड़े आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ पिछले 24 घंटों में ही इस मुहिम को 15 लाख से अधिक समर्थन प्रमाणपत्र (certificate) डाउनलोड और 10 लाख से ज्यादा मिस्ड कॉल के रूप में भारी समर्थन मिला है। यह दर्शाता है कि…

गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 सेवा, संवेदना और सत्यनिष्ठा को जीवन-व्रत मानकर लोक-कल्याण के कार्यों में निरंतर जुटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपने आवेदन, शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की…

लखनऊ:मतदाता सूची में गड़बड़ी पर गरमाई सियासत: स्वामी प्रसाद मौर्य ने निर्वाचन आयोग को ठहराया जिम्मेदार।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल मतदाता सूची बनाने का हिस्सा नहीं होते, यह कार्य निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन कार्यालय और संबद्ध अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अतः यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी पाई जाती है तो पूरी जवाबदेही निर्वाचन आयोग की बनती है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि आयोग को अपनी मशीनरी को इतना दुरुस्त करना चाहिए…

नई दिल्ली:राहुल गांधी के दोहरे मतदाता सूची वाले दावे पर उठा सवाल, ECI वेबसाइट पर सर्च में उत्तर प्रदेश के आंकड़े असत्य सिद्ध

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2025 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई, जिसका विषय था: “The foundation of the Constitution is the vote, Vote has been destroyed” (संविधान की नींव वोट है, और यह वोट प्रणाली नष्ट की जा चुकी है)। इस दौरान उन्होंने देशभर में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को उजागर करते हुए दो नागरिकों के नाम एक से अधिक राज्यों की विधानसभाओं की मतदाता सूची में दर्ज होने…

संभल:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्भल को दी 659 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

संभल:(द दस्तक 24 न्यूज) 07 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सम्भल जनपद को बड़ी सौगात दी। उन्होंने ₹659 करोड़ की लागत से जुड़ी 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम जनपद के विकास को एक नई गति देने वाला साबित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्भल में हाल ही में पुरातात्विक उत्खनन के दौरान प्राप्त ऐतिहासिक अवशेषों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि सम्भल की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित कर पर्यटन के नक्शे पर उभारने की दिशा में…

मुरादाबाद:मुख्यमंत्री ने जनपद मुरादाबाद में 78.73 करोड़ रु0 की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया

मुरादाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मुरादाबाद में 78.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश को अपनी श्रम शक्ति से दुनिया की एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाले हमारे श्रमिकों के बच्चों के लिए वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ अत्याधुनिक शिक्षा के एक बेहतरीन केन्द्र के रूप में अटल आवासीय विद्यालय का उपहार मुरादाबाद मण्डल को प्राप्त हुआ है। यह वर्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का…

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर रायबरेली में हमला, युवक ने माला पहनाकर मारा थप्पड़ ?

यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर बुधवार को रायबरेली में उस समय हमला हो गया जब वे कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अपने काफिले के साथ सारस चौराहे पर रुके थे। इस दौरान एक युवक ने पहले उन्हें माला पहनाई और फिर अचानक थप्पड़ मारकर मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि, स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने दौड़ाकर युवक और उसके एक साथी को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक स्वामी प्रसाद…

आगरा:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में ‘अटलपुरम् टाउनशिप’ का शुभारंभ किया।

आगरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा में आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की बहुप्रतिक्षित परियोजना ‘अटलपुरम् टाउनशिप’ का औपचारिक शुभारंभ किया। यह योजना मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत ₹1,515.47 करोड़ की लागत से तैयार की गई है। परियोजना की प्रमुख विशेषताएँ कुल निवेश – ₹1,515.47 करोड़ क्षेत्रफल – लगभग 138 हेक्टेयर में विकसित विकास चरण – तीन चरणों में पूरा; प्रथम चरण में 76 हेक्टेयर प्लॉट और शेष में हरित क्षेत्र   प्लॉट प्रकार और वर्गीकरण: वसायिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS),…

नई दिल्ली:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री का सम्मान

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 आज संसद भवन परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता पर गर्व और उत्साह के साथ चर्चा की गई। बैठक के दौरान एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करते हुए ऑपरेशन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई और इसके नेतृत्व के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विशेष रूप से सम्मान किया गया। एनडीए के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और कैबिनेट मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को फूलों का गुलदस्ता…

दिल्ली के VIP इलाके में हुई घटना पर आतिशी ने उठाया सवाल, सांसद सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या होगा ?

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक कांग्रेस सांसद की चेन स्नैचिंग पर सोमवार को कहा कि यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद सुधा आज सुबह करीब छह बजे तमिलनाडु भवन के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनकी सोने की चेन छीन ली और भागने से पहले उनके कपड़े फाड़ दिए। प्रेस वार्ता में आतिशी ने कहा कि एनडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले वीआइपी इलाके में एक सांसद के साथ…

लखनऊ:रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा तोहफा: 8 से 10 अगस्त तक माताओं-बहनों को बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 रक्षा बंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की माताओं और बहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने एक विशेष सौगात दी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों और नगरीय बस सेवा की बसों में 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। 🔶 निःशुल्क यात्रा का उद्देश्य रक्षा बंधन के अवसर पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने जाती हैं।…

जौनपुर : सपा सुप्रीमो के निर्देश पर जोगियापुर में लगी पीडीए पाठशाला वही दूसरी तरफ विद्यालयों के अवैध संचालन पर खंड शिक्षा अधिकारी की सख्त कार्यवाही 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर स्कूल मर्जर नीति के खिलाफ पीडीए पाठशाला का आयोजन उषा जायसवाल प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा द्वारा नगर के जोगियापुर में स्थित शिव गोपाल घाट पर किया गया। पीडीए पाठशाला का शुभारम्भ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने किया जहां बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गयी। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये राकेश मौर्य ने कहा कि आज सरकार पठन-पाठन की माहौल को बिगाड़ना चाहती है और सरकार स्कूल की जगह…