फर्रुखाबाद में केशव प्रसाद मौर्य बोले सभी विपक्षी एक भी हो जाएं तब भी भाजपा को नहीं रोक पाएंगे

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा की साइकिल पश्चिम उत्तर प्रदेश के चुनाव में ही उड़कर सैफई पहुंच गई है। अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। जिन पुलिस के जवानों ने पांच वर्ष में गुंडों से प्रदेश को खाली कराने का काम किया है। उसका दर्द कन्नौज की सभा में उनकी जवान पर आ गया है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की अपना दल (एस) गठबंधन की प्रत्याशी डा. सुरभि के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा…

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश की तुलना श्रीकृष्ण से की, खुद को बताया अर्जुन

एटा में सपा नेता और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अखिलेश यादव की तुलना भगवान श्रीकृष्ण और खुद की अर्जुन से कर दी। बोले कि सपा के अखिलेश श्रीकृष्ण और स्वामी प्रसाद अर्जुन की भूमिका में योगी सरकार का सत्यानाश करने आए हैं। 80 और 20 की बात को बंटवारे की नींव बताया, तो गर्मी उतारने वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि हर चरण में जनता इनकी ही गर्मी बारी-बारी से उतार देगी। एटा विधानसभा क्षेत्र के करतला चौराहा स्थित मैदान और…

यूपी विधानसभा चुनाव: क्या फंस गई है अखिलेश यादव की सीट? मुलायम सिंह यादव खुद उतरे चुनाव प्रचार में

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन 59 विधानसभा सीटों पर 20 फ़रवरी को मतदान होना है, उसमें सबसे हाईप्रोफाइल सीट है मैनपुरी जिले की करहल असेंबली सीट . यादवलैंड की इस सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ) का सामना बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल से हैं. एसपी सिंह बघेल कभी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद खास थे, लेकिन अब उन्होंने अखिलेश यादव को यादवों के गढ़ से चुनौती देकर आसान दिख रही…

केशव प्रसाद मौर्य बोले 25 साल तक नहीं आने वाली सपा

एटा: अलीगंज और एटा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को ही निशाने पर रखा। कहा कि सबएकजुट हो जाओ, 25 साल तक सपा तो सत्ता में नहीं आने वाली। उन्होंने अपनी सरकार की प्राथमिकताएं भी गिनाईं। उप मुख्यमंत्री ने एटा से पहले अलीगंज में सभा की। मंच पर पहुंचते मंचासीन पदाधिकारियों के परिचय की औपचारिकता के बजाए सीधे माइक थाम लिया। कहा कि मैं वोट मांगने नहीं, विपक्षी प्रत्याशियों की जमानतें जब्त कराने आया हूं। पब्लिक से पूछा, बोलो उनकी जमानतें जब्त कराओगे, लोगों ने हाथ उठाकर…

कांग्रेस ने बनाया दलबदल से बचने के लिए खुफिया प्लान

गोवा में कांग्रेस पिछले कुछ सालों से दलबदल से काफी परेशान रही है। हाल ही में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को पार्टी के प्रति वफादारी की शपथ भी दिलाई थी। इसके बावजूद कांग्रेस को डर है कि चुनाव के नतीजों के बाद उनके विधायक फिर से पार्टी ना बदल दे। इसी बीच, गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने दावा किया है कि दलबदल से बचने के लिए उनकी पार्टी ने गुप्त उपाय कियाचोडनकर ने कहा कि अपने सभी 37 उम्मीदवारों को मंदिर, मस्जिद और चर्च में शपथ दिलाने के अलावा…

करहल में एसपी बघेल के काफिले पर हमला

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर मंगलवार की देर रात हमला बोला गया। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम अतीकुउल्लापुर में यह घटना हुई। दावा है कि खेतों से निकले कुछ लोगों ने पथराव किया और फायरिंग भी की। पथराव में केंद्रीय मंत्री की कार सहित कई अन्य कारों के शीशे भी टूट गए हैं। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री बघेल ने करहल थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।केंद्रीय मंत्री बघेल ने बताया कि वे करहल क्षेत्र के ग्राम कबरई से जनसभा करके जा…

कोयले की समस्या को लेकर CM अशोक गहलोत ने फिर लगाई सोनिया गांधी से गुहार, जानिए क्या है मामला

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने एक बार फिर कोयले की समस्या का मुद्दा उठाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी के सामने तीन महीने के अंदर दूसरी बार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोयला खदानों को मंजूरी देने की गुहार लगाई है। बता दें कि, राजस्थान में बिजली उत्पादन इकाइयों को छत्तीसगढ़ के खदानों से कोयले का आवंटन होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1 दिसंबर 2021 और फिर 10 फरवरी को सोनिया…

2017 के मुकाबले सहारनपुर में 2 फीसदी कम वोटिंग का क्या होगा असर?

विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत का बढ़ना और घटना खासे मायने रखता है। कुछ दलों के लिए फायदेमंद रहता है तो कुछ के लिए नुकसान। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत 71.08 फीसदी रहा था। उस दौरान भाजपा के हिस्से में महज एक सीट शहर ही कब्जे में पाई थी। जबकि चार बसपा और एक-एक सपा और कांग्रेस के हिस्से में आई थी, लेकिन अगली बार वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में वोट फीसदी में वृद्धि हुई। उस चुनाव में 73.09 फीसदी वोट पड़े। जो कि सूबे…

राजभर ने लगाया बेटे के नामांकन के दौरान बदसलूकी का आरोप,

वाराणसी में सोमवार को नामांकन दाखिले के दौरान जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिली। एक तरफ अपने बेटे अरविंद राजभर का नामांकन कराने ओमप्रकाश राजभर पहुंचे तो दूसरी तरफ उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने नामांकन किया।इस दौरान भाजपा और सुभासपा के समर्थकों के बीच नोकझोंक और हंगामे का दौर चला। ओमप्रकाश राजभर ने अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। ओमप्रकाश ने इसे लेकर पुलिस पर भी कई आरोप लगाए। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने मुझसे अभद्रता का प्रयास किया।…

हिजाब विवाद पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- ‘लड़कियों को पढ़ने से रोका जा रहा’

हिजाब विवाद को लेकर देश में सियासत देखने को मिल रही है। हालांकि, एक बार फिर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हिजाब विवाद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने हिजाब विवाद को सुनियोजित साजिश बताया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि, हिजाब विवाद एक सुनियोजित साजिश है। एक मानसिकता वाले लोग मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा को रोकना चाहते हैं, जो भी इसके पीछे है वह सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि, बहुत से लोग कह रहे हैं कि यह उनका संवैधानिक अधिकार…

अखिलेश नहीं चाहते आजम जेल से बाहर आएं : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद उत्साहित हैं। सोमवार को दूसरे चरण के मतदान के दौरान उन्होंने कहा कि पहले चरण के बाद स्थिति साफ हो गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि प्रथम चरण के चुनाव के बाद स्थिति साफ होती जा रही है, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।…

बुजुर्गों और युवाओं में अधिक क्रेज, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने डाला वोट,

गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान शुरू हो चुका है। इसके साथ ही यहां पर वोटिंग के लिए माननीयों का आना भी शुरू हो गया है। यहां पर मतदान को देखते हुए सुरक्षा व्‍यवस्‍था को और अधिक चौकस किया गया है। गोवा के गवर्नर ने मतदान की शुरुआत में ही अपनी पत्‍नी के साथ तलेइगाओ एसी, पीएस नंबर 15, डोना पाउला में वोट डाला। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने अपनी पत्‍नी समेत गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बैना निर्वाचन क्षेत्र 25- वास्को…

आज दूसरे चरण का मतदान जारी, नौ जिलों की 55 सीटों पर हो रहा है मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान जारी है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान केन्द्रों पर मॉक पोलिंग से ईवीएम की टेस्टिंग की। इसके बाद सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। ठंड तथा कोहरे के बाद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो जिलों के साथ रुहेलखंड के सात जिलों में मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों में मतदान हो रहा है। वोटर सुबह से…

देवरिया : 24 घंटे के भीतर कटा टिकट तो बागी हुए समजवादी पार्टी के नेता प्रदीप यादव,भरा निर्दलीय पर्चा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नेताओं का बागी होने का सिलसिला जारी है. इस लिस्ट में नया नाम देवरिया के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रदीप यादव का नाम भी जुड़ गया है. प्रदीप यादव को टिकट देने के 24 घंटे बाद ही टिकट काट दिया. टिकट कटने से आहत सपा नेता प्रदीप यादव मीडिया के सामने फूट-फूटकर रो पड़े. सपा नेता प्रदीप यादव ने बगावत करके चुनाव लड़ने का एलान करने के साथ सपा प्रत्याशी को पांचवे नंबर पर पहुंचाने की धमकी भी दे…

फाेरलेन प्रभावितों को सिर्फ आश्वसनों में उलझा रही प्रदेश सरकार : अजय महाजन

सरकार द्वारा प्रस्तावित पठानकोट मंडी फोरलेन योजना के कारण प्रभावित हो रहे करीब एक लाख लोगों को चार साल से भी ज्यादा के कार्यकाल में झूठे वायदों और कोरे आश्वासनों में ही उलझा कर रखने का काम किया है। इस अक्षम और संवेदनहीन सरकार द्वारा चार बर्ष में कैबिनेट स्तर की दो कमेटियां बनाने के बाद भी कोई उचित निर्णय नहीं लिया, जिससे प्रभावितों को न्याय मिलता लेकिन उस सरकार के मुख्यमंत्री यह कहें कि भाजपा सरकार से बेहतर कोई सरकार नहीं है तो यह बयान अपने आप में हास्यास्पद…

सीएम फेस के ऐलान पर कांग्रेस में क्या बोले सिद्धू

पंजाब में कांग्रेस पार्टी की अंदररूनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां सीएम फेस के ऐलान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनाव प्रचार में नहीं दिख रहे हैं, तो वहीं इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह कहां है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने फैसला दिया है और हम सभी ने इसका स्वागत किया है। आलाकमान के फैसले से किसी को कोई दिक्कत नहीं। इसी बीच, एक तरफ जहां वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम…

पी चिदंबरम ने पणजी में घर-घर जाकर किया प्रचार

गोवा विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होने हैं, जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।‌ आगामी चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के बड़े-छोटे नेता जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इस दौरान आज पणजी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करते हुए नजर आए। पणजी की सड़कों पर नेता पी चिदंबरम पार्टी सहयोगियों संग पद यात्रा की । गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी प्रचार-प्रसार में हर राजनीतिक पार्टियां…

पहले चरण के दौरान सरकार और विपक्ष में नहीं खिंची तलवारें, संसद रहा खामोश

बजट सत्र का पहला चरण चाहे छोटा रहा हो मगर अहम यह है कि लंबे अर्से बाद संसद का कोई सत्र शोर-गुल और हंगामे की छाया से मुक्त रहा। राजनीतिक टकराव के मुद्दे को हवा देने से विपक्ष ने जहां परहेज किया, वहीं सरकार ने भी खुद को संवैधानिक अनिवार्यता से जुड़े कामकाज तक सीमित रखा। पांच राज्यों के चुनाव अभियान के चरम पर होने के बावजूद संसद सत्र में राजनीतिक टकराव और घमासान नहीं होना विधायिका की प्रतिष्ठा में इजाफा जरूर कर गया। हंगामा मुक्त रहने के चलते ही…

भविष्य में रद कृषि कानूनों को लागू करने की योजना नहीं, मृत किसानों के स्वजन को मुआवजे का मामला राज्य सरकारों के पास : सरकार

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी के लगाए जा रहे आरोपों के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि रद किए गए तीनों कृषि कानून भविष्य में लागू नहीं होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि रद किए चा चुके कृषि कानूनों को भविष्य में लागू करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के स्वजन को मुआवजा का मामला संबंधित राज्य सरकारों के पास है केंद्रीय कृषि…

‘यूपी केरल बन जाएगा’ के योगी के बयान को BJP का समर्थन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा केरल पर दिए बयान को लेकर भाजपा ने उनका समर्थन किया है। केरल भाजपा के उपाध्यक्ष केएस राधाकृष्णन सीएम योगी की टिप्पणी के समर्थन में आए। उन्होंने कहा कि केरल में प्रति व्यक्ति शराब की खपत और अपराध दर दूसरों राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक है। बता दें कि सीएम योगी ने हाल ही में मतदाताओं को संदेश देते हुए आगाह किया कि अगर उन्होंने गलती की तो उत्तर प्रदेश जल्द, ‘कश्मीर, बंगाल या केरल’ बन सकता है। , ‘मुझे योगी आदित्यनाथ के बयान…