‘भारत जोड़ो यात्रा ने बदली देश की राजनीति’, जयराम रमेश ने राहुल की पदयात्रा को बताया ऐतिहासिक

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की तीसरी वर्षगांठ पर इसे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला आंदोलन बताया है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि देश में बढ़ती आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण जैसे मुद्दों को सामने लाने वाली ऐतिहासिक पहल थी। उन्होंने दावा किया कि यह यात्रा आने वाले दशकों तक याद रखी जाएगी। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा देश…

बिहार: पंखे-कुर्सियां ले गए, तेज प्रताप यादव ने खाली किया सरकारी बंगला तो BJP ने लगाए आरोप

जनशक्ति जनता दल चीफ और पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब अपना सरकारी आवास छोड़ दिया है. उन्होंने पटना में 26 एम स्ट्रैंड रोड स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है. बतौर विधायक वे इस सरकारी आवास में रहते थे. यह आवास अब बीजेपी कोटे के मंत्री लखेंद्र पासवान को आवंटित हुआ है. लखेंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि इस सरकारी आवास से पंखे, कुर्सियां, फर्नीचर, एयर कंडीशन, बल्ब समेत कई सरकारी सामान गायब हैं. बीजेपी के मंत्री लखेंद्र पासवान ने तेज प्रताप यादव…

‘भारत बनेगा ग्लोबल हवाई गेटवे, 2047 तक 400 से अधिक एयरपोर्ट’, विमानन शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमानन शिखर सम्मेलन में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में निवेश का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय विमानन क्षेत्र ने ऐतिहासिक रूप से बदलाव और विकास देखा है। उन्होंने बताया कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया के प्रमुख विमानन केंद्रों में शामिल होगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में 2047 तक भारत में 400 से अधिक हवाई अड्डे होंगे। यह संख्या न सिर्फ यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और व्यापार को भी मजबूती देगी। पीएम मोदी ने…

‘यह केवल हादसा, राजनीतिक रंग न दें’, अजित पवार के निधन पर शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र के बारामती में मंगलवार सुबह हुए विमान हादसे ने देशभर की राजनीति और पवार परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर फैलते ही राज्यभर में माहौल गमगीन हो गया। ऐसे में अब जब सवाल और जवाब का सिलसिला शुरू हुआ तो महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक दुर्घटना है और इसे राजनीति से…

अजित पवार समेत इन लोगों की गई जान, समझें खबर से

महाराष्ट्र के बारामती हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह हुए भीषण विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। विमानन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि लियरजेट 45 श्रेणी का चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। न्यूज एजेंसी ANI और PTI के मुताबिक, यह विमान मुंबई से बारामती जा रहा था और सुबह करीब 8:45 से 8:50 बजे के बीच बारामती एयरपोर्ट पर…

UGC बिल पर नीतीश कुमार की JDU ने साफ किया रुख

यूजीसी बिल 2026 पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का रुख सामने आया है. पार्टी के प्रवक्ता और एमलसी नीरज कुमार ने कहा कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने इस देश के अंदर संविधान बनाया है. संविधान में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है. ऐसी स्थिति में समाज के किसी भी तबके में कोई उपेक्षा या नाराजगी का भाव लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ सबका विकास और सबका सम्मान के रोल मॉडल हैं. यूजीसी का जो नया रेगुलेशन आया है, उस संबंध में…

यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के क्षेत्र में छिनेगा 38 परिवारों का आशियाना

गाजीपुर के जहुराबाद विधानसभा का पतार गांव के 38 दलित परिवार पर गणतंत्र दिवस की खुशी खत्म होने के साथ ही उनके जीवन में गम और अंधेरा छाने वाला है. इसकी पीछे की वजह जिला प्रशासन की तरफ से जारी नोटिस है. दरअसल, जिला प्रशासन की तरफ से 2023 में इन्हें दिए गए आवासीय पट्टा को मात्र 3 साल में ही उसे खेल भूमि बताते हुए सभी को बेदखल होने का नोटिस जारी कर दिया गया है. जिसे लेकर अब यह दलित परिवार काफी परेशान है. वहीं क्षेत्रीय विधायक और…

यूपी: चुनाव लड़ने को लेकर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में एक बड़ा सियासी ऐलान करते हुए उत्तर प्रदेश की राजनीति में तहलका मचा दिया है. पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह खिचड़ी भोज कार्यक्रम के दौरान मंच से एक बार फिर खुद के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया है. पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में कहा कि, “लोग कहते हैं कि मैं चुनाव कहां से लडूंगा लेकिन मैं जहां से चुनाव लडूंगा. मैं अब चुनाव से ऊपर हो चुका हूं, सांसद पद…

‘एआई या सच्चाई’, सपा डेलीगेशन को काशी जाने से रोका तो भड़के अखिलेश यादव, बोले- ‘विनाश का दूसरा नाम बीजेपी ‘

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर विकास के नाम पर कथित मंदिरों को तोड़े जाने को लेकर जारी विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मणिकर्णिका घाट विवाद पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर एक्स पोस्ट के जरिये निशाना साधा है. दरअसल, मणिकर्णिका घाट विवाद पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा हुए कहा है कि, ‘एआई’ है या ‘सच्चाई’… सपा का डेलीगेशन बस यही…

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की पहली बड़ी बैठक

भाजपा ने 20 जनवरी को नितिन नवीन को औपचारिक रूप से नया अध्यक्ष घोषित किया। अध्यक्ष बनने के बाद नितिन ने पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री बुलाकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी 2047 के विकसित भारत की तैयारी और आने वाली चुनौतियों के प्रति कार्यकर्ताओं को सजग रहने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 2047 के विकसित भारत के समय के लिए तैयार रहने की बात कही है। नितिन नवीन के पार्टी अध्यक्ष घोषित होने के अवसर पर भी उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को…

स्कूल फीस वाले कानून पर ‘सुप्रीम’ सख्ती, दिल्ली सरकार से पूछा- सत्र के बीच क्यों लागू किया नियम

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में स्कूल फीस को नियंत्रित करने वाले नए कानून को लागू करने के समय को लेकर दिल्ली सरकार से कड़े सवाल पूछे हैं। अदालत ने कहा कि जब शैक्षणिक सत्र पहले से चल रहा है, ऐसे समय में कानून लागू करना भ्रम की स्थिति पैदा करता है और इसे जमीनी स्तर पर लागू करना मुश्किल हो सकता है। यह टिप्पणी निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान की गई। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन…

‘5 बाबाओं ने लूटा बहन-बेटियों का सम्मान’, पूर्व बीजेपी MLA ने रामभद्राचार्य-अनिरुद्धाचार्य पर दिया बयान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कथाकार रामभद्राचार्य और अनिरुद्धाचार्य का नाम लिया और उनकी आलोचना की उन्हें महिला विरोधी बताया. आरडी प्रजापति ‘एससी-एसटी ओबीसी महासम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने कथाकार की टिप्पणियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “आज बहनों और बेटियों के सम्मान लूटने के लिए पांच बाबा जिम्मेदार हैं. इस देश में ये पांच बाबा लाखों लोगों के सामने बहनों और बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं.” दरअसल, कुछ…

बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर नितिन नवीन की ताजपोशी की तैयारियां हुई पूरी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अगले सप्ताह हो जाएगा. पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की तैयारी पूरी हो गई है. बीजेपी के संगठन चुनावों के लिए प्रभारी के लक्ष्मण और सह प्रभारियों संबित पात्रा और नरेश बंसल की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई.सूत्रों के अनुसार संभावना है कि जल्दी ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाए. 19 जनवरी को नामांकन भरा जा सकता है जबकि 20 जनवरी को…

पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बना बड़ा मुद्दा, बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या से मुश्किल में ममता बनर्जी

बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्या पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकती है। पड़ोसी देश में हिंदुओं की हत्याओं से पश्चिम बंगाल के हिंदू समुदाय में आक्रोश बढ़ रहा है। इस माहौल में पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ लोगों की नाराजगी भी बढ़ रही है। भाजपा इस मुद्दे पर आक्रामक है और वह घुसपैठ के मुद्दे को लगातार पूरे जोर शोर से उठा रही है। तृणमूल कांग्रेस लगातार एसआईआर का विरोध कर रही है। राज्य में भाजपा इसे घुसपैठियों को बचाने की कोशिश…

क्या बजट में आयकर दाताओं को फिर मिलेगी कोई छूट? व्यापार बढ़ाने के लिए सरकार करेगी ये उपाय

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस वर्ष रविवार एक फरवरी को बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा जो 2 अप्रैल तक चलेगा। इस समय देश की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी स्थिति में बनी हुई है। जीएसटी कर संग्रह लगातार ऊंचा बना हुआ है। लगभग सभी वित्तीय एजेंसियों ने अनुमान लगाया है कि इस वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.6 प्रतिशत से लेकर 7.4 प्रतिशत के बीच बढ़ोतरी हासिल कर सकती है। इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष केंद्रीय वित्त मंत्री बजट में…

राहुल गांधी बोले- ‘सिर्फ IT से नहीं चलेगा काम, चीन से मुकाबला करना है तो बनना होगा विनिर्माण हब’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को तमिलनाडु के नीलगिरी में छात्रों को संबोधित करते हुए देश की शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने चेतावनी दी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आने से भारत का मजबूत सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेक्टर मुश्किल में पड़ सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर भारत को चीन से मुकाबला करना है, तो हमें सिर्फ सर्विस सेक्टर पर निर्भर रहने के बजाय विनिर्माण क्षेत्र में भी अपनी ताकत बढ़ानी होगी। राहुल गांधी ने…

‘सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य’, सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?

समाजवादी पार्टी के चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह के उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सपा के संपर्क में होने वाले बयान पर सियासत गरमा गई है, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले पर बयान दिया है. उन्नाव दौरे पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर कहा, ‘इतना उनको हीरो मत बनाइए, इतना हीरो बनने लायक नहीं हैं.’ उन्नाव दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सांसद वीरेंद्र सिंह…

जयपुर: गृह मंत्री अमित शाह ने नवनियुक्त कांस्टेबलों को बांटे नियुक्ति पत्र

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार (10 जनवरी) को जयपुर में पुलिस अकादमी में आयोजित एक कार्यक्रम में नव-चयनित कांस्टेबल्स को नियुक्त पत्र बांटे. इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की भजनलाल शर्मा की सरकार के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि 9000 कांस्टेबल्स की नियुक्ति से कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी. बिना खर्च और सिफारिश के पारदर्शी तरीके से इन युवाओं की भर्ती कर उन्हें नौकरी दी गई है. अमित शाह ने कहा, ”भ्रष्टाचार के बिना प्रतिभा का सम्मान कर…

बिहार: केसी त्यागी की JDU से हो सकती है छुट्टी? राजद बोली लालू यादव को मिले भारत रत्न

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग कर दी. इस बयान के बाद जदयू नेतृत्व ने साफ तौर पर त्यागी से पल्ला झाड़ लिया और इसे उनका निजी बयान बता दिया. जदयू की ओर से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि केसी त्यागी के हालिया बयान पार्टी की विचारधारा और आधिकारिक स्टैंड से मेल नहीं खाते. उन्होंने…

योगी सरकार का दृष्टि दिव्यांगों को तोहफा, क्या है जानें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समावेशी शिक्षा और दिव्यांग सशक्तिकरण की नीति को धरातल पर उतारते हुए डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रदेश के पहले राज्य विश्वविद्यालय स्तरीय ब्रेल पुस्तकालय अनुभाग का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि कुलपति आचार्य संजय सिंह ने स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय के प्रथम तल पर स्थापित इस अत्याधुनिक ब्रेल पुस्तकालय का उद्घाटन किया. इससे पूर्व कुलपति ने विश्वविद्यालय के ब्रेल प्रेस परिसर में ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. इसके पश्चात…