ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह जनवरी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 10 लाख घरों को मंजूरी देने पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह कार्य 2024-25 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के तहत किया जाएगा। महीने के लिए कार्य योजना तय करने के लिए मंत्रालय की एक बैठक में ये निर्णय लिए गए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब मुक्त भारत के सपने को पूरा करने के लिए योजनाओं को समय पर लागू करने पर ध्यान देगा। इसके लिए…
Category: चुनावी फुहार
दिल्ली में कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने को लेकर स्पीकर कार्यालय में धरने पर बैठे भाजपा विधायक ?
विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल के कार्यालय में धरना दिया और राज्य सरकार से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की सभी 14 रिपोर्टों को सदन में पेश करने के लिए सदन का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।विजेंद्र गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर तरफ से बढ़ते दबाव के बावजूद विधानसभा में 14 कैग रिपोर्टों को पेश करने में जानबूझकर देरी करके सरकार ने बेशर्मी की सभी हदें पार कर दी…
लालू बोले- भेदभाव मिटाकर काम करें; पीएम-राष्ट्रपति ने भी दी नए साल की बधाई ?
रात 12 बजते ही भारत समेत पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूब गई। नए सपने और नई उम्मीदें लेकर साल 2025 सबसे पहले किरिबाती गणराज्य के क्रिसमस आइलैंड पहुंचा। प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीप में भारतीय समयानुसार 31 दिसंबर की शाम साढ़े 3 बजे ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। इसी क्रम में समोआ और टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी नव वर्ष ने भारत से पहले दस्तक दी। अलग-अलग टाइम जोन के कारण 41 देश ऐसे…
अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा चुनावी वादा
दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो पुजारी और ग्रंथियों को भी 18,000 रुपए प्रति महीना के हिसाब से सम्मान राशि दी जाएगी मंगलवार से खुद अरविंद केजरीवाल इसके लिए रजिस्ट्रेशन ड्राइव कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से शुरू करेंगे केजरीवाल ने यह चुनावी घोषणा करके एक तीर से कई शिकार किए हैं एक तरफ बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड का जवाब दिया है दूसरी तरफ महिला सम्मान योजना की रजिस्ट्रेशन ड्राइव रुकवाने की कोशिश का भी जवाब दिया है कि अब बीजेपी इस योजना की रजिस्ट्रेशन…
क्या CM आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अलका लांबा ?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी को अलका लांबा टक्कर देंगी. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व के समझाने के बाद अलका लांबा चुनाव लड़ने को तैयार हो गई हैं. बीते हफ्ते कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने कालकाजी सीट से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी थी, लेकिन वे चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थीं. इस वजह से कांग्रेस की दूसरी सूची में कालकाजी सीट का जिक्र नहीं किया गया था. सूत्रों के मुताबिक बीते…
फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला ?
अखिलेश यादव के बार बार सर्टिफिकेट सांसद कहे जाने पर सांसद मुकेश राजपूत ने दी तीखी प्रतिक्रिया। सांसद मुकेश राजपूत ने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर , अखिलेश यादव ने मां का दूध पिया है तो खुद इस्तीफा दें और 5000 से कम वोटों से जीतने वाले अपने सांसद भी इस्तीफा दिलाए। 500 से कम वोट से जीतने वाले विधायकों से इस्तीफा दिलाए । मुकेश राजपूत बोले कि में भी इस्तीफा दूंगा और फिर से चुनाव मैदान में आ जाएं । पता चल जाएगा कि कौन…
सपा मुखिया बोले- सिर्फ अदाणी ही नहीं, लाभ लेने वाले सभी उद्योगपतियों पर हो बात
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मानते हैं कि संसद में सिर्फ गौतम अदाणी पर ही नहीं, बल्कि इस सरकार के कार्यकाल में लाभ लेने वाले सभी उद्योगपतियों पर बात होनी चाहिए। संभल में इंसानी जिंदगियां गईं, इसलिए सपा ने संसद में इस मुद्दे पर जोर दिया। वे कहते हैं कि भाजपा सरकार की साजिशों को पीडीए अच्छी तरह से समझ चुका है और अगले आम चुनाव में इसका जवाब देगा। अखिलेश यादव ने अमर उजाला संवाददाता अजित बिसारिया से देश-प्रदेश के मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की।…
राजस्थान: भजनलाल सरकार की साल की आखिरी कैबिनेट बैठक आज, इन 5 मुद्दों पर फैसले की उम्मीद
भजनलाल सरकार 28 दिसंबर 2024 शनिवार को अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक करने जा रही है। यह बैठक साल 2024 की अंतिम कैबिनेट मीटिंग होने के कारण बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती रद्द करने और पिछली सरकार के बनाए गए नए जिलों को लेकर बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है। इसको लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार कुछ बड़े मुद्दों पर फैसला कर सकती है। सीएम के विशेषाधिकार में SI भर्ती रद्द का फैसला: मंत्री एक निजी…
बिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान, रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार, जानें किन राज्यों में बदले गवर्नर
छत्तीसगढ़ के दिग्गज बीजेपी नेता और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रहे रघुबर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रघुबर दास ने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. वहीं पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर के राज्यपाल बनाया गया है. आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का गवर्नर बनाया गया है और बिहार के गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया…
सीएम योगी को खालिस्तानी आतंकी ने दी धमकी!
पाकिस्तान में छिपकर बैठे खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स (केजेएफ) के आतंकी रंजीत सिंह नीटा ने यूपी में किए गए एनकाउंटर से ग़ुस्सा होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है. कुख्यात आतंकी ने मारे गए तीनों युवकों को शहीद बताते हुए पंजाब पुलिस, यूपी पुलिस और भारतीय एजेंसियों को देख लेने की धमकी दी है. 2:23 मिनट की ऑडियो में आरोपित ने धमकाया कि बदला जल्द लिया जाएगा. बता दें कि मंगलवार सुबह पीलीभीत के पूरनपुर के बड़ी नहर के किनारे पंजाब के कुख्यात आतंकियों और पुलिस के…
CM भजनलाल के बाद पूर्व सीएम राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, 7 पुलिसकर्मी हुए घायल
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस की बोलेरो एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। इस हादसे में 7 पुलिसकर्मी घायल होने की सूचना मिली है और जिन्हें बाली हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। हादसा पाली जिले के बाली में हुआ है और 3 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई है। जानकारी के अनुसार राजे रविवार को मंत्री ओटाराम देवासी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने जा रही थीं। पाली जिले के मुंडारा गांव के लिए रवाना हुई थीं इस दौरान बाली और…
कुवैत से क्या लाए पीएम मोदी आइये जानते है ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के दो दिवसीय सफल दौरे के बाद नई दिल्ली (भारत) लौट आए हैं. अब सवाल है कि कुवैत से पीएम मोदी क्या लेकर आए? पीएम मोदी की कुवैत यात्रा से भारत को क्या हुआ हासिल? इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया और द्विपक्षीय सहयोग एवं विकास के एक नए युग की शुरुआत की है. पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे थे. यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा…
आंबेडकर के अपमान के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन का एलान ?
कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और माफी की मांग को लेकर पहले चरण के आंदोलन की घोषणा करते हुए दो टूक कहा है कि अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एफआइआर दर्ज किए जाने के बावजूद पार्टी अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेगी।आंदोलन के पहले चरण में कांग्रेस के प्रमुख नेता, सांसद और प्रदेश अध्यक्ष देश के करीब 150 शहरों में 22-23 दिसंबर को प्रेस कांफ्रेंस कर आंबेडकर की विरासत का स्मरण कराने के साथ ही अपमानजनक टिप्पणी के लिए…
डिप्टी CM विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर कसा तंज ?
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दूसरों के किस्मत की कुंडली बांचने वाले तेजस्वी यादव की एकमात्र योग्यता पूर्व मुख्यमंत्रियों का पुत्र होना है। लोगों ने देखा है कि किस प्रकार अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर लालू यादव ने दो-दो बार उपमुख्यमंत्री बनवाया है। वे पांच अहम विभागों के मंत्री रहे, लेकिन उपलब्धि के नाम पर जीरो पर आउट हो गए। 2020 के बाद हर चुनाव में फेल डिप्टी सीएम ने कहा कि 2020 में राजद को…
दिल्ली के पटपड़गंज को 10 साल बाद नया विधायक मिलना तय, कैंडिडेट के बीच रोचक होगा इस बार का मुकाबला ?
पिछले एक दशक से ईस्ट दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट की गिनती दिल्ली की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में होती रही है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 2013 से लगातार तीन बार यहीं से चुनाव जीतकर आम आदमी पार्टी के विधायक बने। हालांकि, इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी है और उन्हें जंगपुरा से उम्मीदवार बनाया है। उनकी जगह हाल ही में पार्टी जॉइन करने वाले मोटिवेशनल स्पीकर, टीचर और कोचिंग सेंटर संचालक अवध ओझा पटपड़गंज से ‘आप’ के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक…
मैनपुरी : विधानसभा अध्यक्ष ने तेज प्रताप यादव को दिलाई शपथ
उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को करहल सीट से नवनिर्वाचित विधायक तेज प्रताप यादव को विधान सभा सदस्यता की शपथ दिलाई। तेज प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की है। शपथ लेने के बाद तेज प्रताप यादव विधानसभा की कार्यवाही में पहली बार शामिल हुए हैं। यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का दूसरा अनुपूरक बजट विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश…
हमारे सांसदों में ऐसी हिम्मत कहां ‘फिलिस्तीन’ लिखे बैग पर प्रियंका गांधी के लिए पाकिस्तान से आई तारीफ ?
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सोमवार को संसद में एक बैग लेकर पहुंचीं. उस बैग पर सबकी नजर टिक गई. उस पर लिखा था पेलेस्टाइन यानी फिलिस्तीन. प्रियंका की उसी बैग को लेकर भारत में सियासी घमासान मचा है. मगर उसी ‘फिलिस्तीन’ लिखे बैग पर प्रियंका गांधी के लिए पाकिस्तान से तारीफ आई है. जी हां. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के संसद में ‘फिलिस्तीन’ लिखा बैग ले जाने पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने उनकी सराहना की है. पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने एक्स पर पोस्ट में प्रियंका…
वन नेशन वन इलेक्शन पर सियासी तकरार, संसद में मोदी सरकार की परीक्षा आज
इस बार संसद का शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहा है. आज भी पिछले एक साल से चर्चा में चल रहा वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भारी बावाल मच सकता है. क्योंकि वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा. इसके लिए सत्तारूढ़ बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दलों ने अपने सांसदों को लोकसभा में उपस्थित होने के लिए व्हिप जारी किया है. सभी राज्यों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए यह बिल लाया जा रहा है. लोकसभा के एजेंडे में कहा गया है…
वन नेशन-वन इलेक्शन का बसपा ने किया समर्थन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार की ओर से वन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक पेश करने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव होने से बसपा पर कम बोझ पड़ेगा। जल्दी चुनाव आचार संहिता न लगने से जनहित के कार्य भी ज्यादा नहीं प्रभावित होंगे। इस मुद्दे की आड़ में राजनीति करना ठीक नहीं है। सभी पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश व जनहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि संसद में संविधान को लेकर विशेष चर्चा में…
‘तपस्या’ का मतलब राहुल गांधी ने क्या बताया, संसद में लगे ठहाके,
संविधान पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में ‘तपस्या’ का मतलब समझाया. लेकिन उन्होंने ऐसी-ऐसी बातें बताईं कि संसद में ठहाके लगने लगे. सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के भी कई नेता संसद में हंसते नजर आए. बाद में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने इसका जवाब दिया. उन्होंने राहुल गांधी को तपस्या का मतलब समझाया. सदन में एकलव्य का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा,जब मैं छोटा था तो देखता था कि एक बच्चा सुबह 4 बजे तपस्या करता था. वह धनुष चलाता था.…
