उप्र में कांग्रेस का प्रचार अभियान, छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल के फार्मूले पर तैयार होगा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फार्मूले पर कांग्रेस उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तैयार करेगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रचार की जो योजना बनाई थी, कमोवेश उसे ही लागू किया जाएगा। इसे लेकर पिछले दिनों लखनऊ के दौरे पर गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कौल हाउस में करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। इसमें यह तय किया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बाहरी राज्यों के नेता पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जिनकी रिपोर्टिग…

राजस्थान की गहलोत सरकार का यू-टर्न, वापस होगा बाल विवाह रजिस्ट्रेशन बिल

राजस्थान की गहलोत सरकार ने बाल विवाह रजिस्ट्रेशन बिल पर यूटर्न ले लिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि विधानसभा में हाल ही पारित ‘राजस्थान अनिवार्य विवाह पंजीकरण (संशोधन) विधयेक 2021” पर पुन:विचार के लिए वह राज्यपाल से उसे वापस भेजने का अनुरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि इस विधेयक को अध्ययन के लिए कानूनविदों को दिया जाएगा और उनकी सलाह के आधार पर इसे आगे बढ़ाने या नहीं बढ़ाने का फैसला किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘नन्हे हाथ कलम के साथ’ अभियान के तहत ‘हौसलों की उड़ान’…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने रहेंगे भूपेश बघेल: साहू

योगेश वर्मा तिल्दा नेवरा ( रायपुर ), 10 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रविवार को कहा कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद साहू भी मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारों में से एक थे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में संवाददाताओं द्वारा नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर साहू ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि जो मुख्यमंत्री बनते हैं, वे…

नाराजगी के बाद भी भाजपा नहीं दे रही वरुण गांधी को भाव, क्या थामेंगे कांग्रेस का ‘हाथ’?

भाजपा सांसद वरुण गांधी और पार्टी के के बीच दूरी बढ़ने लगी है। पूर्व में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे वरुण बीते काफी समय से पार्टी में नजरअंदाज किए जा रहे थे। उनको न तो संगठन में ही महत्वपूर्ण जगह मिल पा रही थी, न ही केंद्र सरकार में कोई जगह मिली थी। अब लखीमपुर खीरी की घटना के साथ भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन वरुण की नाराजगी क्या बड़ा कारण बनी है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वरुण गांधी और मेनका गांधी दोनों को नहीं रखा गया है।…

OFB के कॉरपोरेटाइजेशन के बाद दशहरे के दिन शुरू होंगी सात अलग-अलग कंपनियां, रक्षामंत्री करेंगे उद्घाटन

देश के लिए गोला-बारूद से लेकर टैंक और तोप बनाने वाली ओर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) के कॉरपोरेटाइजेशन के बाद अब 15 अक्टूबर यानि दशहरा के दिन ओएफबी की सात अलग-अलग कंपनियां का शुभारंभ किया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा पर शस्त्र-पूजा के साथ ही इन ‌सातों कंपनियों को लॉन्च करेंगे. ओएफबी की कुल 41 फैक्ट्रियां और 70 हजार कर्मचारी हैं, जो अब एक बोर्ड की बजाए सात कंपनियों यानि डिफेंस-पीएसयू (पब्लिक सेक्टर यूनिट) से जुड़े होंगे. सभी 41 फैक्ट्रियों को जो सात कंपनियों में बांटा गया है, वे हैं…

बोले अमित शाह: 2024 में फिर चुने जाएंगे नरेंद्र मोदी

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर चुने जाएंगे। दुनिया का कोई भी अन्य नेता लगातार 20 साल के लिए नहीं चुना गया है। शाह ने कहा, ‘कल (गुरुवार) नरेंद्र भाई ने सार्वजनिक कार्यालय में 20 साल पूरे किए। पूरी दुनिया में एक भी नेता को यह उपलब्धि नहीं मिली है कि वह लगातार 20 साल तक चुना जाए और बिना रुके जनता की सेवा करता रहे।’ गृह मंत्री ने कहा, ‘लोकतांत्रिक देशों में, जहां पर लोग अपने चयनित प्रतिनिधियों को बदल…

अगले हफ्ते अमरिंदर कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान, कांग्रेस चौकन्ना

पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान भले ही फिलहाल थमता नजर आ रहा हो लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दूसरा बार दिल्ली दौरा कई मायनों में अहम रहने वाला है. अब कैप्टन के अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह कैप्टन नए राजनीतिक दल का ऐलान कर सकते हैं. ऐसे में कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी होगी. कैप्टन अमरिंदर सिंह…

यूपी में बीजेपी सरकार बनने के बाद आजम पर 100 से अधिक मुकदमे

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच चूहे-बिल्ली का खेल जारी है. प्रदेश में बीजेपी सरकार आने के बाद आजम खान पर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें से अधिकतर में जमानत मंजूर हो चुकी है. आजम पिछले 20 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं, लेकिन एक के बाद एक मुकदमों में हो रही जमानत के चलते आजम खान की रिहाई किसी भी समय होने की संभावना बन रही थी. इसके बाद अब आजम खान के…

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब से लखीमपुर को निकले, बोले- मंत्री का बेटा गिरफ्तार नहीं हुआ तो कल भूख हड़ताल पर बैठूंगा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर खीरी पहुंचने के लिए एक बड़े काफिले के साथ निकले हैं। इससे पहले मोहाली में उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। कहा कि अगर कल तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष की गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्होंने जांच ज्वाइन नहीं किया तो मैं कल भूख हड़ताल पर बैठूंगा। वहीं, अखिलेश यादव लखीमपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने मृतक लवप्रीति के परिवार से मुलाकात की। लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।…

बिहार उपचुनाव में लालू का मुकाबला करने के लिए राजग ने मांझी, सहनी को आगे किया

लालू प्रसाद का मुकाबला करने के लिए राजग ने राज्य में होने वाले उपचुनाव के दौरान लालू उनके परिवार पर प्रहार करने के लिए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को आगे किया है। कुशेश्वर स्थान तारापुर सीटों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होना है 2 नवंबर को नतीजे आएंगे। राजग के घटक जदयू ने दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो राजद का सामना करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 लालू प्रसाद के बिना लड़ा गया था,…

कैप्टन अमरिंदर आज पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात, जानिए- क्‍यों बढ़ी कांग्रेस की बेचैनी

जाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो सकती है। पीएम मोदी से कैप्‍टन अमरिंदर की इस मुलाकात की खबर से कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है। कैप्‍टन अमरिंदर ने अभी तक अपने पत्‍ते नहीं खोले हैं। हां, कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान वह कर चुके हैं। लेकिन उन्‍होंने भाजपा में शामिल होने या न होने के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है। हालांकि, पहले गृहमंत्री अमित शाह और अब पीएम मोदी से कैप्‍टन की संभावित मुलाकात से काफी कुछ अंदाजा…

लखीमपुर कांड पर बोले राहुल गांधी- भाजपा सरकार की ‘अनुमति’…

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां गतिविधियां तेज हो गई हैं. लखीमपुर खीरी कांड से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक हलचल तेज हो गई है. प्रदेश की सारी विपक्षी पार्टियां लखीमपुर कांड पर राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती हैं. कांग्रेसी नेता उत्तर प्रदेश की विपक्षी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए लखीमपुर खीरी पहुंचने वाले हैं. इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है. केरल विपक्ष ने विधानसभा में उठाया सत्र से लापता…

दिल्ली में राहतः बगैर राशन कार्ड वालों को भी मिलता रहेगा मुफ्त राशन

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जरूरतमंदों को बड़ी राहत दी है। बगैर राशन कार्ड वाले जरूरतमंद लोगों को आगे भी मुफ्त राशन मिलता रहेगा। सरकार ने कोरोना के दौरान लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुए प्रवासी श्रमिकों, असंगठित श्रमिकों, भवन निर्माण श्रमिकों व घरेलू नौकरों, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें राहत देने के लिए गत 25 मई को मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया था। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इसे आगे भी जारी…

मध्य प्रदेश में आदिवासियों का दिल जीतने में जुटी भाजपा

मध्य प्रदेश की राजनीति में आदिवासी वर्ग के खासी अहमियत है यह वर्ग चुनावों में निर्णायक भूमिका अदा करता है। यही कारण है कि भाजपा इस वर्ग का दिल जीतने की हर संभव कोशिश में लगी है।राज्य में आदिवासी वर्ग की आबादी के लिहाज से 20 फीसदी से ज्यादा का हिस्सेदारी है, यही कारण है कि सत्ता जिस भी दल के हाथ में होती है, वह इस वर्ग का अपने को सबसे बड़ा हमदर्द बताता है। वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार है वह इस वर्ग पर सौगातों की…

क्या कांग्रेस का चेहरा बदलने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी?

‘जिन्हें डर लग रहा है वो पार्टी से जा सकते हैं. कई निडर लोग हैं, जो कांग्रेस में नहीं हैं, ऐसे लोगों को आना चाहिए और वैसे कांग्रेसी जो बीजेपी से डरे हुए हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए. हमें ऐसे लोगों की ज़रूरत नहीं है, जो आरएसएस की सोच में विश्वास रखते हैं. हमें निडर लोगों की ज़रूरत है. ये हमारी विचारधारा है.’ राहुल गांधी ने यह बयान 16 जुलाई 2021 को कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के वॉलंटियर्स को संबोधित करते हुए दिया था. तब से…

पीएम मोदी बोले- भारत सबसे युवा देश, नौजवानों की ऊर्जा सही क्षेत्र में लगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भी मैं नए भारत को जाति व्यवस्था के बंधन से मुक्त करने की बात करता हूं, तो मुझे उस दौरान युवाओं पर अटूट भरोसा होता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने की ताकत रखता है। पीएम ने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों से भारत में खेलों को बढ़ावा देने और भाग लेने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिभा की पहचान, प्रशिक्षण या चयन प्रक्रिया में हर जगह पारदर्शिता को बढ़ावा दिया जा…

प्रियंका के समर्थन में आए कपिल सिब्बल

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लखीमपुर खीरी जाने से रोकने हिरासत में लिए जाने के बाद सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में उतर आए हैं।सिब्बल ने ट्वीट किया, प्रियंका गांधी की नजरबंदी अवैध है। ऐसे राज्य में जहां अराजकता आदर्श है; जहां यह धारणा है कि ऐसी स्थितियों में व्यक्तिगत स्वतंत्रता के उल्लंघन की गारंटी है। उन्होंने आगे कहा, जिम्मेदारों पर मुकदमा चलाने के बजाय, आप न्याय चाहने वालों को हिरासत में लेते हैं। उन्होंने इससे पहले रविवार को लखीमपुर खीरी…

हरीश रावत का कैप्टन पर तीखा हमला, कहा- बीजेपी के दबाव में हैं, जवाबदेही से बचना चाहते थे, इसलिए दिया इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोला है. आज तक से खास बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अप्रत्यक्ष तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मदद कर रहे हैं. वो उनके दवाब में हैं. उन्होंने कहा कि विधायक दल की मीटिंग में कैप्टन पंजाब के मुद्दों के अलावा बादलों से साठगांठ पर जवाबदेही से बचना चाहते थे. इसलिए वो मीटिंग में नहीं आए और उससे पहले इस्तीफा दे दिया. कैप्टन अमरिंदर ने सोनिया को अपने फैसले के बारे…

बंद हुआ छत्तीसगढ़ में बघेल को बदलने का रास्ता, राजस्थान में गहलोत की सियासत को भी मिली मजबूती

पंजाब प्रकरण में लगे सियासी झटके के बाद कांग्रेस हाईकमान के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बदलने का रास्ता अब लगभग बंद हो गया है। भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपा जाना भी इस बात का साफ संकेत है कि शीर्ष नेतृत्व पंजाब में हुई किरकिरी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ को नए सियासी घमासान का अखाड़ा बनाने का जोखिम नहीं लेगा। इतना ही नहीं, इस प्रसंग से राजस्थान में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सियासत को मजबूती मिल गई…

लखीमपुर खीरी मामले में बोले राहुल गांधी- जो इस अमानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है

लखीमपुर खीरी में बेकाबू कार ने किसानों को रौंद दिया है, जिससे तीन किसानों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि करीब 17-18 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है. इस हादसे के बाद किसानों ने हंगामा कर दिया. इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो इस अमानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है, वो पहले ही मर चुका है. लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे- किसान सत्याग्रह ज़िंदाबाद.…