फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद के नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पुराना गनीपुर निवासी डॉ. विश्वदीप शाक्य (MBBS), पुत्र श्री रामअवतार शाक्य, जो वर्तमान में सीएचसी शमशाबाद में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, को आज तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. विश्वदीप शाक्य को संगठन की ओर से पंचशील पटिका व पगड़ी, शील्ड एवं सम्मान पत्र भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मानवता के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव के लिए प्रदान किया…
Category: रुझान
इटावा : बेसिक शिक्षा परिषद की जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता महात्मा ज्योतिबा फुले सपोर्ट स्टेडियम में संपन्न हुई
बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में प्राथमिक स्तर की जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं ट्रायल महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में आयोजित की गई।जिसमें बालिका वर्ग में महेवा व बालक वर्ग में जसवन्तनगर की टीम विजयी हुई।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला व्यायाम शिक्षिका प्रमिला पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।बालिका वर्ग में महेवा व जसवन्तनगर टीम के मध्य फाइनल मैच खेला गया जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई जसवन्तनगर ने 17 व महेवा ने 18 पॉइंट बनाए,महेवा ने 1प्वाइंट से मैच जीतकर विजेता बनी।बालक वर्ग…
रायबरेली : अरविंद भारतीय के याचिका पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में विकासखंड सरेनी के ग्राम सभा हैबतपुर खुर्द चिंता खेड़ा का एक मामला सामने आया है। यहां के जर्जर खारिंजे (जलनिकासी) के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय निवासी अरविंद भारती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में आवेदन दिया। 15 सितंबर सोमवार को लखनऊ के कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सुबह 10 बजे यह आवेदन प्रस्तुत किया गया। इससे पहले इस मामले में आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव को भी इस समस्या से अवगत…
रायबरेली : बाबू सिंह कुशवाहा जन संवाद कार्यक्रम मे किसानों वा महिलाओं की सुनी फरियाद
ऊंचाहार:जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने सोमवार को रायबरेली जिले के ऊंचाहार में जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधे संवाद किया। यह कार्यक्रम ऊंचाहार के अशोका पैलेस में आयोजित हुआ, जहां क्षेत्रीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान बाबू सिंह कुशवाहा ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं की बात कही और समाधान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी का उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता को उसका हक दिलाना…
त्रिवेणी सभागार रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली(IGRS) के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी।
अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज अजय पाल शर्मा द्वारा त्रिवेणी सभागार रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली(IGRS) के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, पुलिस उपायुक्त नगर तथा समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी व आईजीआरएस कर्मचारीगण उपस्थित रहें। सम्बन्धित को एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली(IGRS) के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज: मंत्री जी ने महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के मण्डलीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की
मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उ0प्र0 श्रीमती बेबी रानी मौर्य रविवार को महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के मण्डलीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी माननीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सेवाभाव के साथ कार्य करें। बैठक में महिला कल्याण विभाग के मुख्यमंत्री बाल योजना (कोविड-19), मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, पीएम केयर्स फॉर चिल्डेªन योजना, स्पांसरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला…
प्रयागराज:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2025 की भर्ती, 182 पदों पर होगा चयन
प्रयागराज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा-2025 के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से यह परीक्षा कुल 182 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और भर्ती प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर 16 सितंबर से विस्तृत विज्ञापन उपलब्ध होगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाण पत्र का प्रारूप, परीक्षा योजना…
फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने किया नाट्य समारोह में सहभाग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 सांसद मुकेश राजपूत ने आज श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित नाट्य समारोह में सहभागिता की। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर “काकोरी ट्रेन एक्शन” पर आधारित नाट्य मंचन, चित्रकला प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को सम्मानित करने हेतु विशेष समारोह और संगोष्ठी भी आयोजित की गई।सांसद मुकेश राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों…
फर्रुखाबाद: मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 आज राहुल कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान पत्र व उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य ओमपाल सिंह कुशवाहा (चाचा जी), क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमेंद्र बाबू दीक्षित, सत्यदेव सिंह प्रधान जी, सतीष कुशवाहा कोटेदार, अवधेश कुशवाहा मास्टर साहब, पुष्पेंद्र सिंह मास्टर साहब, अरुण प्रताप कुशवाहा, ओमवीर सिंह, राहुल दिवाकर मास्टर साहब, पिंकू श्रीवास्तव मास्टर साहब, शिशुपाल…
फर्रुखाबाद: लापरवाही के बावजूद समय पर पहुंचकर बचाई घायल गोवंश की जान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 नेकपुर नारायणपुर में एचपी गैस एजेंसी के पास एक गोवंश की पूछ कट जाने और घाव में कीड़े लग जाने से स्थिति गंभीर हो गई। घायल गोवंश दर्द से बुरी तरह बिलबिला रहा था। स्थानीय लोगों ने तत्काल गौ रक्षक जिला अध्यक्ष अंकित माथुर को सूचना दी। अंकित माथुर ने घटना की जानकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) को दी, लेकिन करीब दो घंटे तक कोई भी डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने मंडल मीडिया प्रभारी राहुल राठौर को सूचित किया।…
फर्रुखाबाद:भाकियू अखंड ने राहुल तोमर को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश में जिले को नई ऊर्जा और मजबूती देने के लिए संगठन ने राहुल तोमर को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। राहुल तोमर के जिला सचिव बनने पर क्षेत्र के किसान और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। बड़े भाईयों व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राहुल तोमर को जिम्मेदारी निभाने के लिए ढेर सारा आशीर्वाद दिया और उम्मीद जताई कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन…
फर्रुखाबाद में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 जिले की थाना जहानगंज एवं थाना कमालगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, कारतूस तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…
फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद द्वारा आज एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के शहादत दिवस (लखनऊ कार्यक्रम) के मद्देनज़र किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने व्यापक चर्चा की। बैठक में आगामी 5 अक्टूबर को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर के सांसद मा. बाबू सिंह कुशवाहा जी के आगमन को लेकर तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई। इस अवसर पर उनके स्वागत, कार्यक्रम संचालन और संगठन की सक्रिय भागीदारी पर…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी आयोजित, पुलिस कर्मियों की समस्याएँ सुनी गईं।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद में हाल ही में घटित अपराधों की समीक्षा की गई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याएँ भी सुनीं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल…
फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस ने जानलेवा फायरिंग करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायरिंग करने वाले नामजद/वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में थाना कम्पिल पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। घटना का विवरण दिनांक 12 सितंबर 2025 को वादी श्री मायाराम पुत्र मनोहर…
फर्रुखाबाद:दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को कम्पिल पुलिस ने दबोचा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 थाना कम्पिल पुलिस ने दहेज हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर खास निवासी अंकुर शुक्ला पुत्र अनूप शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना कम्पिल पर मु0अ0सं0 151/2025 धारा 115(2)/85/80(2) बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। मामला…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, रोती मिली बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलवाया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश आपात सेवा फतेहगढ़ पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। थाना कम्पिल क्षेत्र में 14 सितंबर 2025 को ओम शांति आश्रम के पास एक बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची अपने परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को संरक्षण में लेकर मानवीय दृष्टिकोण से उससे पूछताछ की और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में परिजनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की लगातार मेहनत…
पीलीभीत: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई सेवा पखवाड़ा कार्यशाला की बैठक।
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला की बैठक सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह जी ने शिरकत की। इस कार्यशाला बैठक में जिला अध्यक्ष जीने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया और सेवा पखवाड़ा की महत्वता पर प्रकाश डाला। इस कार्यशाला में मंडल बिलसंडा के मंडल अध्यक्ष श्री संजीव कुमार मौर्य, मंडल महामंत्री गौरव पटेल, मंडल उपाध्यक्ष सोनपाल मौर्य, गुड्डू राजपूत, बाबा बलबीर सिंह, रजनीश सिंह चौहान,पवन श्रीवास्तव,पवन मौर्य, रघुवीर…
फर्रुखाबाद:एशिया कप भारत-पाकिस्तान मैच पर सपा नेता का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 एशिया कप के तहत आज रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने इस मैच पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “जब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता, तो क्रिकेट मैच कैसे खेला जा सकता है? पाकिस्तान एक आतंकी देश है जो वर्षों से आतंकवाद फैला रहा है। ऐसे में भारत…
रायबरेली में दाल के दाने पर दिखे राहुल गांधी सराही गई कैंसर पीड़ित आर्टिस्ट नसीम कि कलाकारी
रायबरेली सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपनी कला से अचम्भित कर देने वाला सख्श सलोन कस्बा का मोहम्मद नसीम उर्फ बाबा है जो सलोन कस्बा क्षेत्र के ही निवासी हैं। मुंह के कैंसर कि बीमारी के चलते नसीम ज्यादा साफ बोल भले ही नहीं पाते पर उनके हौसले और और उनके अंदर का हुनर हर सख्श को आश्चर्य चकित कर देगा। विदित हो कि ये वही मोहम्मद नसीम हैं जिन्हें बीते जून महीने में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पत्र भेज कर…
